logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जब सड़क नहीं मिली, तो चारपाई ही बनी एंबुलेंस! 😢 वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप 3 KM दलदल… चारपाई पर मरीज… और अस्पताल का सफर! कछरिया मोहल्ले के 50+ परिवार आज भी सड़क के इंतजार में हैं। बारिश में एंबुलेंस नहीं पहुंचती, इसलिए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसी दलदल से चारपाई पर ले जाना पड़ता है। ये सिर्फ रास्ता नहीं, जिंदगी की जंग है! #दमोह #कछरिया #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #SachHameshaNews

3 hrs ago
user_Pushpendra Lodhi
Pushpendra Lodhi
जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

जब सड़क नहीं मिली, तो चारपाई ही बनी एंबुलेंस! 😢 वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप 3 KM दलदल… चारपाई पर मरीज… और अस्पताल का सफर! कछरिया मोहल्ले के 50+ परिवार आज भी सड़क के इंतजार में हैं। बारिश में एंबुलेंस नहीं पहुंचती, इसलिए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसी दलदल से चारपाई पर ले जाना पड़ता है। ये सिर्फ रास्ता नहीं, जिंदगी की जंग है! #दमोह #कछरिया #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #SachHameshaNews

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारी बारिश से दमोह-बांदकपुर मार्ग बाधित, छेघरा के पास रेलवे पुलिया में भरा पानी, दोनों ओर मार्ग हुआ बंद, वीडियो आया सामने दमोह। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी-नाले उफान पर आने के साथ कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दमोह-बांदकपुर मार्ग पर छेघरा के पास रेलवे की पुलिया में बारिश का पानी भर जाने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बताया गया कि मार्ग पर पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी पुलिया पर जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद पुलिया में पानी भरने का वीडियो भी सामने आया है, जो रविवार शाम करीब 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे पुलिया पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रही है और मार्ग पर आवागमन प्रभावित नजर आ रहा है।
    1
    भारी बारिश से दमोह-बांदकपुर मार्ग बाधित, छेघरा के पास रेलवे पुलिया में भरा पानी, दोनों ओर मार्ग हुआ बंद, वीडियो आया सामने
दमोह। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी-नाले उफान पर आने के साथ कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दमोह-बांदकपुर मार्ग पर छेघरा के पास रेलवे की पुलिया में बारिश का पानी भर जाने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
बताया गया कि मार्ग पर पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी पुलिया पर जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद पुलिया में पानी भरने का वीडियो भी सामने आया है, जो रविवार शाम करीब 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे पुलिया पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रही है और मार्ग पर आवागमन प्रभावित नजर आ रहा है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश नियमित गश्त के साथ बेहतर पुलिसिंग पर जोर, आगामी पर्वों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च हटा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने रविवार को पुलिस थाना हटा परिसर में हटा अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया भी मौजूद रहे। बैठक में हटा एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व रनेह थाना प्रभारी नीतेश जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी आनंद कलादगि ने थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निराकरण, फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ तथा अवैध व असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस की सक्रियता क्षेत्र में लगातार दिखाई दे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया। *थाना परिसर का किया निरीक्षण* अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी आनंद कलादगि ने पुलिस थाना हटा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। *आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च* आगामी गणेश उत्सव व पर्यूषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल ने नगर हटा में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने मंदिर-मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक व बड़ा बाजार होते हुए थाना परिसर तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने वाहनों के साथ राय चौराहा, नायक तिगड्डा, अग्रवाल पेट्रोल पंप होते हुए खचना नाका तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए आगामी पर्वों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
    1
    अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

नियमित गश्त के साथ बेहतर पुलिसिंग पर जोर, आगामी पर्वों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च



हटा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने रविवार को पुलिस थाना हटा परिसर में हटा अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया भी मौजूद रहे।
बैठक में हटा एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व रनेह थाना प्रभारी नीतेश जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी आनंद कलादगि ने थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निराकरण, फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ तथा अवैध व असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस की सक्रियता क्षेत्र में लगातार दिखाई दे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।
एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया।

*थाना परिसर का किया निरीक्षण*

अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी आनंद कलादगि ने पुलिस थाना हटा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

*आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

आगामी गणेश उत्सव व पर्यूषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल ने नगर हटा में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने मंदिर-मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक व बड़ा बाजार होते हुए थाना परिसर तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने वाहनों के साथ राय चौराहा, नायक तिगड्डा, अग्रवाल पेट्रोल पंप होते हुए खचना नाका तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए आगामी पर्वों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • दमोह हटा पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
    4
    दमोह हटा पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    1
    पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते  हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम पंचायत इमलिया टिकारी में पहली बार आया निशुल्क चिकित्सा वाहन के कारण जो लोग पीड़ित अवस्था में घर पर थे जो अस्पताल नहीं जा सकते थे उनका निशुल्क इलाज कराया गया
    3
    ग्राम पंचायत इमलिया टिकारी में पहली बार आया निशुल्क चिकित्सा वाहन
के कारण जो लोग पीड़ित अवस्था में घर पर थे जो अस्पताल नहीं जा सकते थे  उनका निशुल्क इलाज कराया गया
    user_Saksham rajpoot
    Saksham rajpoot
    पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुक्तिधाम की तलैया में फेंके 3 मृत गौवंश, दुर्गंध से लोग परेशान लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दमोह। शहर के जटाशंकर स्थित मुक्तिधाम के पास मृत मवेशियों को फेंके जाने से लोग दुर्गंध से परेशान हैं। रविवार को मुक्तिधाम की तलैया में तीन मृत गौवंश पड़े मिले। दुर्गंध उठने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो तालाब में गौवंश मृत अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के पानी का दैनिक उपयोग भी किया जाता है। ऐसे में मृत गौवंश फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है। वार्ड पार्षद रघु श्रीवास्तव ने भी कुछ दिन पहले मुक्तिधाम के पास मृत गौ को दफनाने का विरोध जताया था। लोगों का कहना है कि लड़वाग और हटा नाका क्षेत्र में कचरा प्रसंस्करण के लिए स्थान निर्धारित हैं। लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो रविवार शाम 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    मुक्तिधाम की तलैया में फेंके 3 मृत गौवंश, दुर्गंध से लोग परेशान लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दमोह। शहर के जटाशंकर स्थित मुक्तिधाम के पास मृत मवेशियों को फेंके जाने से लोग दुर्गंध से परेशान हैं। रविवार को मुक्तिधाम की तलैया में तीन मृत गौवंश पड़े मिले। दुर्गंध उठने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो तालाब में गौवंश मृत अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के पानी का दैनिक उपयोग भी किया जाता है। ऐसे में मृत गौवंश फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है। 
वार्ड पार्षद रघु श्रीवास्तव ने भी कुछ दिन पहले मुक्तिधाम के पास मृत गौ को दफनाने का विरोध जताया था। लोगों का कहना है कि लड़वाग और हटा नाका क्षेत्र में कचरा प्रसंस्करण के लिए स्थान निर्धारित हैं। लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो रविवार शाम 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद* दमोह। पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    1
    *पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद* 



दमोह। पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा, SUV ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन घायल JABAlPUR की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 13 SEP 2026 जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा! SUV ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल। हादसे का पूरा घटनाक्रम और मौके की तस्वीरें जानने के लिए देखें हमारी पूरी वीडियो रिपोर्ट। 🎥 👇 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 📲 अपने दोस्तों के साथ Share करें 🔔 और Aawaz News 24×7 चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Jabalpur #RoadAccident #JabalpurCantt #BreakingNews #AawazNews #AawazNews247 #जबलपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा, SUV ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन घायल
JABAlPUR की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 13 SEP 2026
जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा! 
SUV ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल। हादसे का पूरा घटनाक्रम और मौके की तस्वीरें जानने के लिए देखें हमारी पूरी वीडियो रिपोर्ट। 🎥
👇 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
📲 अपने दोस्तों के साथ Share करें
🔔 और Aawaz News 24×7 चैनल को Subscribe करना न भूलें।
#Jabalpur #RoadAccident #JabalpurCantt #BreakingNews #AawazNews #AawazNews247 #जबलपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | रायसेन जेल से भागने की कोशिश में कैदी ने गार्ड को मारी गोली! रायसेन जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल से भागने की फिराक में एक कैदी ने गार्ड पर गोली चला दी। गार्ड ने घायल होने के बावजूद कैदी को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। #रायसेन #मध्यप्रदेश #Raisen #BreakingNews #Jail #CrimeNews #CCTV #MPNews #Police #तेजन्यूज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | रायसेन
जेल से भागने की कोशिश में कैदी ने गार्ड को मारी गोली!
रायसेन जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल से भागने की फिराक में एक कैदी ने गार्ड पर गोली चला दी।
गार्ड ने घायल होने के बावजूद कैदी को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
#रायसेन #मध्यप्रदेश #Raisen #BreakingNews #Jail #CrimeNews #CCTV #MPNews #Police #तेजन्यूज
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.