Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कुंदन परिहार बोले—अपने दोष भी देखे कांग्रेस The Aman Times | देहरादून 🗳️ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कुंदन परिहार बोले—अपने दोष भी देखे कांग्रेस उत्तराखंड में पंचायत से लेकर छात्रसंघ चुनावों तक कांग्रेस द्वारा प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के आरोपों पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पलटवार किया है। परिहार ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय भाजपा और सरकार पर आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन की कमियों और नेताओं के आपसी मतभेदों पर भी ध्यान देना चाहिए। परिहार के मुताबिक इन्हीं कारणों से प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार रही है और भाजपा को समर्थन दे रही है। कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री भाजपा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कुंदन परिहार बोले—अपने दोष भी देखे कांग्रेस The Aman Times | देहरादून 🗳️ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कुंदन परिहार बोले—अपने दोष भी देखे कांग्रेस उत्तराखंड में पंचायत से लेकर छात्रसंघ चुनावों तक कांग्रेस द्वारा प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के आरोपों पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पलटवार किया है। परिहार ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय भाजपा और सरकार पर आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन की कमियों और नेताओं के आपसी मतभेदों पर भी ध्यान देना चाहिए। परिहार के मुताबिक इन्हीं कारणों से प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार रही है और भाजपा को समर्थन दे रही है। कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री भाजपा
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कुंदन परिहार बोले—अपने दोष भी देखे कांग्रेस The Aman Times | देहरादून 🗳️ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कुंदन परिहार बोले—अपने दोष भी देखे कांग्रेस उत्तराखंड में पंचायत से लेकर छात्रसंघ चुनावों तक कांग्रेस द्वारा प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के आरोपों पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पलटवार किया है। परिहार ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय भाजपा और सरकार पर आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन की कमियों और नेताओं के आपसी मतभेदों पर भी ध्यान देना चाहिए। परिहार के मुताबिक इन्हीं कारणों से प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार रही है और भाजपा को समर्थन दे रही है। कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री भाजपा1
- *नरेन्द्रनगर के ओणी गांव में आयोजित हुआ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों, माताओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों से किया संवाद, योजनाओं की दी जानकारी* *नरेन्द्रनगर(टिहरी गढ़वाल)*: आज नरेन्द्रनगर विधानसभा के ओणी गांव स्थित स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया और आंगनवाड़ी केंद्र मे किशोरियों, माताओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी लेने के साथ विभिन्न सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शुरूआती शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवारों के समग्र विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।कहा की सरकार का प्रयास है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन ही प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ किशोरियों एवं माताओं को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना जरुरी है। इसी संकल्प के साथ समस्त प्रदेश में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई तथा आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया,साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को सम्मानित भी किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने ओणी गांव के स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह केंद्र पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के सुरक्षित वातावरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। *महालक्ष्मी किट से लाभान्वित लाभार्थी* सुषमा, गंगा, रेशमा और मनीषा *गर्भवती महिलाएं जो लाभान्वित हुई* काजल, प्रिया और पुष्पा *किशोरी बालिका योजना से लाभान्वित किशोरियां* काजल, निधि स्वेता, वैष्णवी और शिया *यह आंगनवाड़ी कार्यकत्रि और सहायिका हुई सम्मानित* आरती देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रि और पूनम सहायिका इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौतम, सीडीपीओ संगीता परिहार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, ग्राम प्रधान दीपक, सुपरवाइजर किरण राणा, सीमा देवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मातृशक्ति, किशोरियां एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।4
- चंद्रमणि चौक) स्थित B M हुंडई के शोरूम और सर्विस सेंटर में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई! आग इतनी भीषण थी कि आंग की लपटे ऊपर की ओर उठने लगी और आसमान में काला धुंआ छाने लगा! आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया! आग लगने के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1
- Dehradun Breaking: Massive Fire Erupts at Hyundai Showroom in Chandramani Chowk Dehradun Breaking: Massive Fire Erupts at Hyundai Showroom in Chandramani Chowk Dehradun: A massive fire broke out at the BM Hyundai showroom located at Chandramani Chowk in Dehradun early Thursday morning at around 5:30 AM, triggering panic in the area. According to preliminary information, flames and thick plumes of smoke were seen rising from the showroom and were visible from a considerable distance. As soon as the incident was reported, police and fire department teams reached the spot and launched firefighting operations. Firefighters are working to bring the blaze under control. The exact cause of the fire and the extent of the damage are yet to be ascertained. Further details are awaited.1
- देहरादून में शराब दुकानों पर DM की देर रात बड़ी रेड, ओवररेटिंग से लेकर स्टॉक रजिस्टर और रेट लिस्ट तक कई गड़बड़ियां मिलीं देहरादून, 30 सितंबर 2026। शराब खरीदते समय ग्राहक के लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि उससे निर्धारित कीमत से ज्यादा तो नहीं वसूली जा रही। देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर की कई शराब दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान प्रशासन की टीमों को ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट चस्पा न होने और शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं होने जैसी कई अनियमितताएं मिलीं। आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की पुष्टि सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की पुष्टि हुई। जांच के दौरान दुकान में रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मिलान नहीं हो पाए। इसके अलावा दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन पाए गए और निर्धारित रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली। टीम ने स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। प्रेमनगर में भी मिली अनियमितता उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर और आसपास की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी पाए गए। टीम ने स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की। जाखन-राजपुर रोड पर भी जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह के नेतृत्व में जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र की शराब दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। कई दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी, अनधिकृत सेल्समैन पाए गए और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित नहीं मिला। इस दौरान ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए। टीम को विक्रेताओं की ओर से भी ओवररेटिंग से संबंधित शिकायतें मिलीं, जिनका मौके पर संज्ञान लिया गया। किन बिंदुओं की हुई जांच? जिला प्रशासन की टीमों ने दुकानों पर स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बोतलों के बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता और शिकायत नंबर समेत कई बिंदुओं की जांच की। डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों पर आगे भी आकस्मिक और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। अब देखना ये है कि छापेमारी में सामने आई इन तमाम गड़बड़ियों पर जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है।1
- परिजन हो जाओ सावधान स्कूटी मोटरसाइकिल से स्कूल जाने वाले नाबालिक विद्यार्थियों की एआरटीओ विभाग कर रहा गाड़िया जब्त कनखल क्षेत्र में चलाया अभियान दर्जनों गाड़ियां की सीज।1
- डोईवाला में 🔪 अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।।।।। 🚨 The Aman Times | डोईवाला 🔪 अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार डोईवाला। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान जौलीग्रांट स्थित शहीद द्वार के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ लक्की (21) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में वह चाकू रखने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: राहुल उर्फ लक्की, निवासी पंचवटी कॉलोनी, कुड़कावाला रोड, डोईवाला।1
- देहरादून के सुभाषनगर BM Hyundai showroom में लगी आग.... प्रातः करीब 5:30 बजे चंद्रमणि चौक स्थित BM Hyundai के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।1