Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही ने ली जान हिरियाखेड़ी हाईवे पर ट्रेलर ने अचानक लिया यू-टर्न, नीचे घुसी बाइक; खीमच के युवक की मौत, साथी गंभीर रामगंजमंडी के हिरियाखेड़ी हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा ट्रेलर चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक डिवाइडर से गाड़ी मोड़ने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे फंस गए। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्की गंभीर घायल हो गया।
Aajam Choudhary
लापरवाही ने ली जान हिरियाखेड़ी हाईवे पर ट्रेलर ने अचानक लिया यू-टर्न, नीचे घुसी बाइक; खीमच के युवक की मौत, साथी गंभीर रामगंजमंडी के हिरियाखेड़ी हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा ट्रेलर चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक डिवाइडर से गाड़ी मोड़ने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे फंस गए। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्की गंभीर घायल हो गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लापरवाही ने ली जान हिरियाखेड़ी हाईवे पर ट्रेलर ने अचानक लिया यू-टर्न, नीचे घुसी बाइक; खीमच के युवक की मौत, साथी गंभीर रामगंजमंडी के हिरियाखेड़ी हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा ट्रेलर चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक डिवाइडर से गाड़ी मोड़ने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे फंस गए। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्की गंभीर घायल हो गया।1
- पड़ोसी झालावाड़ जिले के खानपुर स्थित सूमर स्कूल में लाखों की लागत से नए रसोईघर का निर्माण चल रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा घेरा न होने से बच्चों की जान को खतरा है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।1
- पोक्सो न्यायालय ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 28000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया। झालावाड़। विशिष्ट न्यायालय पोक्सो कोर्ट न-1, झालावाड़ के विशेष जज ने बारां जिले के रहने वाले एक 37 आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ठ लोक अभियोजक गिरिराज नागर ने बताया कि 1 जून 2025 को फरियादिया पीड़िता की मां ने झालरापाटन थाना झालावाड़ में एक रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्री 12 मई 2025 को अपने फूफा के यहां मिलने के लिए मण्डावर गई थी, 16 मई 2025 को उसका रिश्तेदार आरोपी बेटी को भगाकर ले गया ,पीड़िता को काफी तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो पीड़िता की मां ने झालरापाटन थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।1
- झालावाड़-सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा,खानपुर के राजपुरा भीमसागर से पदयात्रा का हुआ शुभारंभ,पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पदयात्रा का किया शुभारंभ, मऊ महल में बिजासन माता की पूजा अर्चना के साथ किया पदयात्रा का आगाज,बाद में पूर्व सीएम ने पदयात्रा को दिखाई झंडी,राजपुरा में एक जनसभा को भी किया संबोधित,46 करोड़ के विभिन्न कार्यों का भी किया लोकार्पण,चार दिवसीय रहेगी सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा की जा रही जन संवाद पदयात्रा के पांचवे चरण का आज खानपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा भीमसागर से शुभारंभ हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह ने मऊ महल में स्थापित अति प्राचीन बिजासन माता जी की पूजा अर्चना भी की, जिसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, डग विधायक कालूराम मेघवाल, खानपुर से पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा झालावाड़ जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद पदयात्राएं निकाली जा रही है। पदयात्रा के पांचवे चरण की शुरूआत आज खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भीमसागर क्षेत्र के राजपुरा से की गई। शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सांसद दुष्यंत सिंह ने मऊ महल में स्थित बिजासन माता की पूजा अर्चना की। जिसके बाद वे राजपुरा स्थित जनसभा स्थल पहुंची और खानपुर तथा बकानी क्षेत्र में 46 करोड़ रुपए लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब क्षेत्र का किसान और मजदूर तपती दोपहरी में काम कर सकता है, तो वह भी चाहते हैं कि इन किसानों श्रमिकों को और जरूरतमंदों का दर्द और समस्याओं को जाना जाए। इसलिए उनके द्वारा भीषण गर्मी में भी यह जन संवाद पदयात्रा निकाली जा रही है। उनके द्वारा जनसभा पदयात्रा के पिछले चार चरणों में 2000 से अधिक जन समस्याएं सामना आई थी। जिसमें से 70% से अधिक समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। जन संवाद के पांचवे चरण में भी जन समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाएगा। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झालावाड़ में जब वे पहली बार आई थी, तो यहां पहुंचना भी मुश्किल हुआ करता था। लेकिन यहां आज चमचमाती सड़के, रेल लाइन, हवाई अड्डा तथा रोजगार के आयाम है। 35 वर्षों में झालावाड़ जिले की बदलती तस्वीर को तीन पीढ़ियों ने देखा है। उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह किसानों के मुआवजे के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहे और अभी केंद्र सरकार से करीब 500 करोड रुपए के लगभग का मुआवजा स्वीकृत करवा लिया है। किसानों को लंबे समय से मुआवजे के लिए इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन अब सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयास से मुआवजा किसानों के खातों में पहुंचने लगा है। वसुंधरा राजे ने सांसद दुष्यंत सिंह की इस गर्मी में जन संवाद पदयात्रा निकालने को लेकर भी तारीफ की।4
- #भीमसागर : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडी दिखाकर सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को किया रवाना भीमसागर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को मऊ महल पहुंचकर सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने माता जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पदयात्रा शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि जनसंवाद पदयात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि यात्रा 11 मई से 14 मई तक विभिन्न गांवों में आयोजित होगी, जिसमें ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।1
- झालावाड़ में प्रशासन ने लोगों को छोटी सी मजाक के गंभीर परिणामों के प्रति सावधान किया है। यह चेतावनी उन घटनाओं के मद्देनजर दी गई है जहाँ असावधानीपूर्वक की गई हंसी-मजाक जानलेवा साबित हो सकती है।1
- झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।1
- दरा नाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, खराब सड़क बनी हादसे का कारण, बड़ा हादसा टला रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के दरा नाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी पंकज जैन अपनी कार से कोटा से इंदौर की ओर जा रहे थे। दरा नाल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया।1