स्वस्थ युवा, समृद्ध राष्ट्र का आधार: अनूप द्विवेदी, भदोही साइकिलिंग क्लब ने निका स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने गोपीगंज क्षेत्र में भव्य साइकिल यात्रा निकाली। पर्यावरण योद्धा और 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा बड़ा चौराहा, पड़ाव, चकपरौना और जंगीगंज होते हुए माँ शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज, दवनपुर पहुँची। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने साइकिल यात्रियों का पुष्पवर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पौधों का पौधरोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी ने कहा कि "जब स्वस्थ होगा युवा, तभी समृद्ध होगा देश।" उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने सभी से नियमित योग, प्राणायाम और दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग का आह्वान किया, ताकि प्रदूषण कम हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। इसके बाद अनूप द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अगले चरण के लिए रवाना किया। यात्रा दवनपुर से कलनुआ, महुआरी, जंगीगंज, सराय जगदीश, बड़ागांव मोड़, जंगलपुर, बलीपुर और भगेलीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने "साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं", "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" और "करो योग, रहो निरोग" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रवीण श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, यश शुक्ला, परवेज अली खान, राधिका केसरवानी, सरफराज अहमद, प्रिया केसरवानी, अजहान खान, मुज्तबा अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

- स्वस्थ युवा, समृद्ध राष्ट्र का आधार: अनूप द्विवेदी, भदोही साइकिलिंग क्लब ने निका स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने गोपीगंज क्षेत्र में भव्य साइकिल यात्रा निकाली। पर्यावरण योद्धा और 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा बड़ा चौराहा, पड़ाव, चकपरौना और जंगीगंज होते हुए माँ शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज, दवनपुर पहुँची। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने साइकिल यात्रियों का पुष्पवर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पौधों का पौधरोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी ने कहा कि "जब स्वस्थ होगा युवा, तभी समृद्ध होगा देश।" उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने सभी से नियमित योग, प्राणायाम और दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग का आह्वान किया, ताकि प्रदूषण कम हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। इसके बाद अनूप द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अगले चरण के लिए रवाना किया। यात्रा दवनपुर से कलनुआ, महुआरी, जंगीगंज, सराय जगदीश, बड़ागांव मोड़, जंगलपुर, बलीपुर और भगेलीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने "साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं", "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" और "करो योग, रहो निरोग" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रवीण श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, यश शुक्ला, परवेज अली खान, राधिका केसरवानी, सरफराज अहमद, प्रिया केसरवानी, अजहान खान, मुज्तबा अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।1
- भदोही: सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए NH-2 हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू गोपीगंज (भदोही)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शासन-प्रशासन द्वारा गोपीगंज क्षेत्र से गुजरने वाले NH-2 हाईवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने एक दिशा (वन-वे) में बड़े और छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है, ताकि कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें और भगवान शिव को जलाभिषेक कर सकें। प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था पूरे सावन माह तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन लगातार हाईवे पर निगरानी बनाए हुए हैं और वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की जा रही है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कांवड़ यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।1
- प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा कैप्शन: प्रेमिका को मौके पर बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा। पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आश्वासन मिलने पर नीचे उतरा। प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा कैप्शन: प्रेमिका को मौके पर बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा। पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आश्वासन मिलने पर नीचे उतरा।1
- Post by वीरेंद्र कुमार सोनकर1
- 12 घंटे के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वांछित व वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर। जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित एवं अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मीरजापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 10 वारंटी, 10 वांछित तथा 1 अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। थानावार कार्रवाई में कोतवाली शहर से 1 वारंटी, कोतवाली कटरा से 2 वारंटी, कोतवाली देहात से 1 वांछित, कछवां से 5 वांछित, लालगंज से 1 अन्य अभियुक्त, ड्रमण्डगंज से 1 वारंटी, चुनार से 6 वारंटी, जमालपुर से 1 वांछित तथा मड़िहान से 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे।4
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत 12 घंटे के विशेष अभियान में 21 वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी/पुरस्कार घोषित एवं प्रिवेंटिव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 12 घंटे का विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 अभियुक्तों (वारंटी, वांछित एवं अन्य) को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है— क्रमांक थाना वारंटी वांछित अन्य गिरफ्तारी 1 कोतवाली शहर 01 - - 2 कोतवाली कटरा 02 - - 3 कोतवाली देहात - 01 - 4 कछवां - 05 - 5 लालगंज - - 01 6 ड्रमण्डगंज 01 - - 7 चुनार 06 - - 8 जमालपुर - 01 - 9 मड़िहान - 03 - योग 10 10 01 सम्पूर्ण योग: 21 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।2
- Writing भदोही (डीघ) समाचार सावन माह में झूला झूलते नजर आए ग्रामीण, हरियाली के बीच दिखा उत्साह भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र में सावन माह की रौनक गांवों में देखने को मिल रही है। चारों ओर हरियाली और सुहावने मौसम के बीच बच्चे, युवा और महिलाएं पेड़ों पर पड़े झूलों का आनंद लेते नजर आए। सावन के पारंपरिक झूला उत्सव ने गांवों में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आम, नीम और बरगद के पेड़ों पर झूले डाले गए हैं, जहां लोग परिवार और मित्रों के साथ सावन के इस पर्व का आनंद ले रहे हैं। कई स्थानों पर महिलाएं सावन के पारंपरिक गीत गाते हुए झूला झूलती दिखाई दीं, जिससे गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। सावन का महीना भारतीय परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान झूला झूलने की परंपरा कई क्षेत्रों में आज भी जीवंत है और लोग इसे उत्साह के साथ1
- Friendship Day 2026 पर दर्दनाक घटना दोस्तों का एक ग्रुप समुद्र किनारे गया था तेज लहर आई और एक कपल को अपने साथ ले गई नीतू और रामू दोनों विशाखापत्तनम के पेडा जलारिपेटा के निवासी बताए जा रहे हैं फ़िलहाल समुद्र में इनकी खोज जारी है विशाखापत्तनम (AP)1