होली मिलन समारोह एवं वैचारिक गोष्टी का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया उरई में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित, एकजुट होकर काम करने का दिया गया संदेश । किया गया गोष्ठी का आयोजन । उरई । नगर के राठ रोड स्थित शंकर बैंक्विट हॉल में जनपद के पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार केपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पत्रकारों को नए-नए संगठन बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति बेहद महत्वपूर्ण है। यदि पत्रकार आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करेंगे तो उनकी आवाज और अधिक प्रभावशाली होगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका और मजबूत होगी। कार्यक्रम में मंचासीन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी (ब्यूरो चीफ, लोक भारती), मान्यता प्राप्त पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र पस्तोर, सुनील शर्मा, सुधीर राणा (ब्यूरो चीफ, अमर उजाला), देवेन्द्र शुक्ला, अनुज कौशिक, रमेश पांचाल, संजय दुबे अग्निचरण सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और आज के दौर में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे माधौगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने पत्रकारों को निर्भीकता से पत्रकारिता करने का संदेश दिया कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना है। पत्रकार अरुण सिंह सेंगर ने कहा कि पत्रकारों के कार्यक्रम में अक्सर देखा जाता है कि नेता मंच पर बैठ जाते हैं और पत्रकारों को नीचे बैठना पड़ता है, जबकि पत्रकारों के कार्यक्रम में सिर्फ वरिष्ठ पत्रकार को ही मंच पर स्थान मिलना चाहिए । आज आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह पत्रकारों का है। इस कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया गया ताकि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानियां साझा कर सकें, जिससे युवा पत्रकारों को सीखने का अवसर मिले। बरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पस्तोर ने अपने अंदाज में छोटू चायवाले का जिक्र करते हुए कहा कि कलमकार को अपनी बात ऐसे रखना चाहिए कि बात भी लिख जाए और खुद पर इसका असर भी ना हो जैसे कि उनके द्वारा माधौगढ़ की खबर में आलुओं का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी थी जिसका जिक्र लखनऊ तक के गलियारों में हुआ था कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी जी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता का दौर बहुत जटिल है जहां एक पत्रकार यदि किसी विभाग की पोल खोलता है तो वहीं दूसरा पत्रकार अपने को अधिकारी का करीबी बनने के चलते उस पत्रकार की बुराई अधिकारियों से करता है और अधिकारी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश में रहते हैं, ऐसी स्थिति में पत्रकारिता का स्तर गिरता है जो बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है, उन्होंने नवोदित पत्रकारों से स्वच्छ पत्रकारिता करने का संदेश दिया वहीं दैनिक भास्कर के अनुज कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता ग्राउंड पर करना चाहिए ताकि आपको किसी भी तरह से परेशानी का सामना ना करना पड़े, कयी साथी सोशल मीडिया से वीडियो या खबरें लेकर प्रसारित करते हैं जिससे उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इससे बचना होगा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का विभिन्न पत्रकारों द्वारा फूलमालाओं और गुलाल लगाकर कर स्वागत और सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जनपद के एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका समय चक्र टाइम्स का विमोचन किया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भोजन का आनंद लिया, इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष द्विवेदी उर्फ आशु सफल , संपादक जालौन मैट्रो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक दूरदर्शन न्यूज़ के जनपद ब्यूरो चीफ संजय गुप्ता कुरेले ने आये सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों और उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। मौके पर यह लोग मौजूद रहे: अनिल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश ठाकुर, अरुण सेंगर, वरुण द्विवेदी, अजय मिश्रा (समृद्धि न्यूज), कुलदीप गोस्वामी (सुदर्शन टीवी न्यूज चैनल), शिवम शर्मा (विश्वेता टाइम्स), कार्तिकेय गुबरेले (नेशनल प्रेस टाइम्स), मुनव्वर अली, डीडी पांचाल एवं विजय शंकर शुक्ला (भारत समाचार एक्सप्रेस), कमलकांत द्विवेदी बाबा, शानू पत्रकार, उपेन्द्र गुर्जर, इरफान बाबा, मुबीन, पुरषोत्तम रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रविकांत द्विवेदी, प्रमोद यादव, कृष्ण पाल सिंह, अखिलेश सोनी, संजय कुमार, गोपाल सोनी, मनीष सिंह जादौन, सुंदरम सोनी, कैलाश, शिवांशु सिंह, राजीव पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, रॉकी पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनियां, मनोज कुमार सैनी, राकेश व्यास, राकेश कुमार बाथम, शिवम् यादव, कपिल रावत, दीपक प्रजापति, तारिक़ अंसारी रानू, जी.एम. हुसैन अली, पुष्पेन्द्र गोस्वामी सहित जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

- झाड़ियों में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप जालौन। जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मेले के ठीक सामने सड़क किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें थाना परिसर से भगा दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल निवासी बदनपुरा ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। करीब पांच घंटे तक रास्ता बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी गोहद रामपुरा, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां कल यानि कि शनिवार को नगर क्षेत्र में स्थित ऋषभ पैलेस में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति द्वारा एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर आज सामाजिक सूचना पत्रक जारी हुआ है2
- Post by अनिल कुदारी1
- जालौन: कालपी में बेखौफ चोरों का आतंक, कुंडी बंद कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी पार जालौन। जनपद के कालपी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब नई तरकीब अपनाकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के सभी कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोर आराम से घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती सामान समेट लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कुंडियां खुलवाई गईं तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के मुखिया के अनुसार चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब आठ महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि अगर पहले हुई चोरियों का समय रहते खुलासा हो जाता, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। वहीं काली देवी चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी की घटना की बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को अब चोरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।1
- भाजपा पर्यवेक्षक एवं प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी के जनपद जालौन आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय उर्वरा दीक्षित जी के साथ एक भव्य रोड शो एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लू सिंह गिहार (प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संस्कृति), शिवपाल सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी) तथा रामवतार (पत्रकार) उपस्थित रहे। इसके साथ ही उरई एवं जालौन के अन्य सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🖊 रिपोर्ट: शाक्य संदेश 📰 भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)2
- जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया1
- खास खबर है जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र में आयोजित हुए होली मिलन समारोह से जुड़ी हुई दरअसल आज़ डिस्ट्रिक प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में शामिल होने आए वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी जी सुनिए क्या कह रहे हैं आदरणीय1