logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सब्जी मंडी के पास अवैध पार्किंग वसूली से लोग परेशान जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया

10 hrs ago
user_SHIVPAL SINGH
SHIVPAL SINGH
Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

सब्जी मंडी के पास अवैध पार्किंग वसूली से लोग परेशान जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया

More news from Jalaun and nearby areas
  • Post by अनिल कुदारी
    1
    Post by अनिल कुदारी
    user_अनिल कुदारी
    अनिल कुदारी
    Orai, Jalaun•
    19 min ago
  • जालौन: कालपी में बेखौफ चोरों का आतंक, कुंडी बंद कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी पार जालौन। जनपद के कालपी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब नई तरकीब अपनाकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के सभी कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोर आराम से घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती सामान समेट लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कुंडियां खुलवाई गईं तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के मुखिया के अनुसार चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब आठ महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि अगर पहले हुई चोरियों का समय रहते खुलासा हो जाता, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। वहीं काली देवी चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी की घटना की बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को अब चोरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    जालौन: कालपी में बेखौफ चोरों का आतंक, कुंडी बंद कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी पार
जालौन। जनपद के कालपी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब नई तरकीब अपनाकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के सभी कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोर आराम से घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती सामान समेट लिया।
सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कुंडियां खुलवाई गईं तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के मुखिया के अनुसार चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब आठ महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
लोगों का आरोप है कि अगर पहले हुई चोरियों का समय रहते खुलासा हो जाता, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। वहीं काली देवी चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी की घटना की बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को अब चोरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा पर्यवेक्षक एवं प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी के जनपद जालौन आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय उर्वरा दीक्षित जी के साथ एक भव्य रोड शो एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लू सिंह गिहार (प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संस्कृति), शिवपाल सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी) तथा रामवतार (पत्रकार) उपस्थित रहे। इसके साथ ही उरई एवं जालौन के अन्य सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🖊 रिपोर्ट: शाक्य संदेश 📰 भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)
    2
    भाजपा पर्यवेक्षक एवं प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी के जनपद जालौन आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय उर्वरा दीक्षित जी के साथ एक भव्य रोड शो एवं शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लू सिंह गिहार (प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संस्कृति), शिवपाल सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी) तथा रामवतार (पत्रकार) उपस्थित रहे।
इसके साथ ही उरई एवं जालौन के अन्य सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🖊 रिपोर्ट: शाक्य संदेश
📰 भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला* *परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला। बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला*
*परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*
गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला।
बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Shetu Rawat
    1
    Post by Shetu Rawat
    user_Shetu Rawat
    Shetu Rawat
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम
    2
    लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम
    user_कपिल यादव डकोर
    कपिल यादव डकोर
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Sandeep_says
    1
    Post by Sandeep_says
    user_Sandeep_says
    Sandeep_says
    Artist Akbarpur, Kanpur Dehat•
    1 hr ago
  • जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया
    1
    जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं।
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।
— पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन
शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.