logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Sandeep_says
Sandeep_says
Artist Akbarpur, Kanpur Dehat•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के थाना गोहन क्षेत्र सरावन के सामने रोड किनारे 20 घंटे से गायब मिला नाबालिक मालूम हो कि नबीपुर निबासी नहीम का पुत्र फहीम उम्र 17 बर्ष 20 घंटे से गायब था, लेकिन शाम 5 बजे किसी अज्ञात रहगीर ने पुलिस गोहन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम!! जिले की भारी पुलिस बल मौजूद!!
    1
    जालौन के थाना गोहन क्षेत्र सरावन के सामने रोड किनारे 20 घंटे से गायब मिला नाबालिक मालूम हो कि नबीपुर निबासी नहीम का पुत्र फहीम उम्र 17 बर्ष 20 घंटे से गायब था, लेकिन शाम 5 बजे किसी अज्ञात रहगीर ने पुलिस गोहन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम!! जिले की भारी पुलिस बल मौजूद!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम
    2
    लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम
    user_कपिल यादव डकोर
    कपिल यादव डकोर
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र निवासी राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश शुक्रवार को अपने गांव सहायल से अपनी बहन के घर झींझक आ रहे थे। इसी दौरान सदरपुर गांव के सामने शुक्रवार रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शुक्रवार को ही घर आए थे। वहां से वह अपनी बहन के घर झींझक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राजेश अपने पीछे पत्नी मिथिलेश, तीन बेटियां रश्मि, काके और अंजलि तथा एक बेटा अंकुश को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। झींझक चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र निवासी राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश शुक्रवार को अपने गांव सहायल से अपनी बहन के घर झींझक आ रहे थे। इसी दौरान सदरपुर गांव के सामने शुक्रवार रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शुक्रवार को ही घर आए थे। वहां से वह अपनी बहन के घर झींझक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
राजेश अपने पीछे पत्नी मिथिलेश, तीन बेटियां रश्मि, काके और अंजलि तथा एक बेटा अंकुश को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
झींझक चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।
    2
    जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर  सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। 
मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले  को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है 
नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उरई में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित, एकजुट होकर काम करने का दिया गया संदेश । किया गया गोष्ठी का आयोजन । उरई । नगर के राठ रोड स्थित शंकर बैंक्विट हॉल में जनपद के पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार केपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पत्रकारों को नए-नए संगठन बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति बेहद महत्वपूर्ण है। यदि पत्रकार आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करेंगे तो उनकी आवाज और अधिक प्रभावशाली होगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका और मजबूत होगी। कार्यक्रम में मंचासीन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी (ब्यूरो चीफ, लोक भारती), मान्यता प्राप्त पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र पस्तोर, सुनील शर्मा, सुधीर राणा (ब्यूरो चीफ, अमर उजाला), देवेन्द्र शुक्ला, अनुज कौशिक, रमेश पांचाल, संजय दुबे अग्निचरण सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और आज के दौर में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे माधौगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने पत्रकारों को निर्भीकता से पत्रकारिता करने का संदेश दिया कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना है। पत्रकार अरुण सिंह सेंगर ने कहा कि पत्रकारों के कार्यक्रम में अक्सर देखा जाता है कि नेता मंच पर बैठ जाते हैं और पत्रकारों को नीचे बैठना पड़ता है, जबकि पत्रकारों के कार्यक्रम में सिर्फ वरिष्ठ पत्रकार को ही मंच पर स्थान मिलना चाहिए । आज आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह पत्रकारों का है। इस कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया गया ताकि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानियां साझा कर सकें, जिससे युवा पत्रकारों को सीखने का अवसर मिले। बरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पस्तोर ने अपने अंदाज में छोटू चायवाले का जिक्र करते हुए कहा कि कलमकार को अपनी बात ऐसे रखना चाहिए कि बात भी लिख जाए और खुद पर इसका असर भी ना हो जैसे कि उनके द्वारा माधौगढ़ की खबर में आलुओं का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी थी जिसका जिक्र लखनऊ तक के गलियारों में हुआ था कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी जी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता का दौर बहुत जटिल है जहां एक पत्रकार यदि किसी विभाग की पोल खोलता है तो वहीं दूसरा पत्रकार अपने को अधिकारी का करीबी बनने के चलते उस पत्रकार की बुराई अधिकारियों से करता है और अधिकारी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश में रहते हैं, ऐसी स्थिति में पत्रकारिता का स्तर गिरता है जो बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है, उन्होंने नवोदित पत्रकारों से स्वच्छ पत्रकारिता करने का संदेश दिया वहीं दैनिक भास्कर के अनुज कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता ग्राउंड पर करना चाहिए ताकि आपको किसी भी तरह से परेशानी का सामना ना करना पड़े, कयी साथी सोशल मीडिया से वीडियो या खबरें लेकर प्रसारित करते हैं जिससे उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इससे बचना होगा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का विभिन्न पत्रकारों द्वारा फूलमालाओं और गुलाल लगाकर कर स्वागत और सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जनपद के एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका समय चक्र टाइम्स का विमोचन किया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भोजन का आनंद लिया, इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष द्विवेदी उर्फ आशु सफल , संपादक जालौन मैट्रो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक दूरदर्शन न्यूज़ के जनपद ब्यूरो चीफ संजय गुप्ता कुरेले ने आये सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों और उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। मौके पर यह लोग मौजूद रहे: अनिल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश ठाकुर, अरुण सेंगर, वरुण द्विवेदी, अजय मिश्रा (समृद्धि न्यूज), कुलदीप गोस्वामी (सुदर्शन टीवी न्यूज चैनल), शिवम शर्मा (विश्वेता टाइम्स), कार्तिकेय गुबरेले (नेशनल प्रेस टाइम्स), मुनव्वर अली, डीडी पांचाल एवं विजय शंकर शुक्ला (भारत समाचार एक्सप्रेस), कमलकांत द्विवेदी बाबा, शानू पत्रकार, उपेन्द्र गुर्जर, इरफान बाबा, मुबीन, पुरषोत्तम रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रविकांत द्विवेदी, प्रमोद यादव, कृष्ण पाल सिंह, अखिलेश सोनी, संजय कुमार, गोपाल सोनी, मनीष सिंह जादौन, सुंदरम सोनी, कैलाश, शिवांशु सिंह, राजीव पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, रॉकी पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनियां, मनोज कुमार सैनी, राकेश व्यास, राकेश कुमार बाथम, शिवम् यादव, कपिल रावत, दीपक प्रजापति, तारिक़ अंसारी रानू, जी.एम. हुसैन अली, पुष्पेन्द्र गोस्वामी सहित जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    उरई में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित, 
एकजुट होकर काम करने का दिया गया संदेश ।
किया गया गोष्ठी का आयोजन ।
उरई । नगर के  राठ रोड स्थित शंकर बैंक्विट हॉल में जनपद के पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार केपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पत्रकारों को नए-नए संगठन बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति बेहद महत्वपूर्ण है। यदि पत्रकार आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करेंगे तो उनकी आवाज और अधिक प्रभावशाली होगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
कार्यक्रम में मंचासीन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी (ब्यूरो चीफ, लोक भारती), मान्यता प्राप्त पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र पस्तोर, सुनील शर्मा, सुधीर राणा (ब्यूरो चीफ, अमर उजाला),  देवेन्द्र शुक्ला, अनुज कौशिक, रमेश पांचाल, संजय दुबे अग्निचरण सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और आज के दौर में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे माधौगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने पत्रकारों को निर्भीकता से पत्रकारिता करने का संदेश दिया 
कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना है। पत्रकार अरुण सिंह सेंगर ने कहा कि पत्रकारों के कार्यक्रम में अक्सर देखा जाता है कि नेता मंच पर बैठ जाते हैं और पत्रकारों को नीचे बैठना पड़ता है, जबकि पत्रकारों के कार्यक्रम में सिर्फ वरिष्ठ पत्रकार को ही मंच पर स्थान मिलना चाहिए । आज आयोजित  यह कार्यक्रम पूरी तरह पत्रकारों का है। इस कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया गया ताकि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानियां साझा कर सकें, जिससे युवा पत्रकारों को सीखने का अवसर मिले।
बरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पस्तोर ने अपने अंदाज में छोटू चायवाले का जिक्र करते हुए कहा कि कलमकार को अपनी बात ऐसे रखना चाहिए कि बात भी लिख जाए और खुद पर इसका असर भी ना हो जैसे कि उनके द्वारा माधौगढ़ की खबर में आलुओं का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी थी जिसका जिक्र लखनऊ तक के गलियारों में हुआ था 
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी जी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता का दौर बहुत जटिल है जहां एक पत्रकार यदि किसी विभाग की पोल खोलता है तो वहीं दूसरा पत्रकार अपने को अधिकारी का करीबी बनने के चलते उस पत्रकार की बुराई अधिकारियों से करता है और अधिकारी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश में रहते हैं, ऐसी स्थिति में पत्रकारिता का स्तर गिरता है जो बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है, उन्होंने नवोदित पत्रकारों से स्वच्छ पत्रकारिता करने का संदेश दिया 
वहीं दैनिक भास्कर के अनुज कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता ग्राउंड पर करना चाहिए ताकि आपको किसी भी तरह से परेशानी का सामना ना करना पड़े, कयी साथी सोशल मीडिया से वीडियो या खबरें लेकर प्रसारित करते हैं जिससे उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इससे बचना होगा
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का विभिन्न पत्रकारों द्वारा फूलमालाओं और गुलाल लगाकर कर स्वागत और सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जनपद के एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका समय चक्र टाइम्स का विमोचन किया गया, 
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। 
इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भोजन का आनंद लिया, 
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष द्विवेदी उर्फ आशु सफल , संपादक जालौन मैट्रो का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के  संयोजक दूरदर्शन न्यूज़ के जनपद ब्यूरो चीफ संजय गुप्ता कुरेले ने आये सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों और उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
मौके पर यह लोग मौजूद रहे: अनिल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश ठाकुर, अरुण सेंगर, वरुण द्विवेदी, अजय मिश्रा (समृद्धि न्यूज), कुलदीप गोस्वामी (सुदर्शन टीवी न्यूज चैनल), शिवम शर्मा (विश्वेता टाइम्स), कार्तिकेय गुबरेले (नेशनल प्रेस टाइम्स), मुनव्वर अली, डीडी पांचाल एवं विजय शंकर शुक्ला (भारत समाचार एक्सप्रेस), कमलकांत द्विवेदी बाबा, शानू पत्रकार, उपेन्द्र गुर्जर, इरफान बाबा, मुबीन, पुरषोत्तम रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रविकांत द्विवेदी, प्रमोद यादव, कृष्ण पाल सिंह, अखिलेश सोनी, संजय कुमार, गोपाल सोनी, मनीष सिंह जादौन, सुंदरम सोनी, कैलाश, शिवांशु सिंह, राजीव पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, रॉकी पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनियां, मनोज कुमार सैनी, राकेश व्यास, राकेश कुमार बाथम, शिवम् यादव, कपिल रावत, दीपक प्रजापति, तारिक़ अंसारी रानू, जी.एम. हुसैन अली, पुष्पेन्द्र गोस्वामी सहित जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​कल से था लापता: 11 बजे से गायब था ग्राम नबीपुर का रहने वाला फहीम। ​सीसीटीवी रहे नाकाम: पुलिस खंगालती रही कैमरे, आज बरामद हुई लाश। ​सड़क पर हंगामा: आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर लगाया जाम।
    1
    ​कल से था लापता: 11 बजे से गायब था ग्राम नबीपुर का रहने वाला फहीम।
​सीसीटीवी रहे नाकाम: पुलिस खंगालती रही कैमरे, आज बरामद हुई लाश।
​सड़क पर हंगामा: आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर लगाया जाम।
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा आरोप, उरई में भड़का गुस्सा उरई। के शहर के उमरारखेड़ा (RNT स्कूल के पीछे) इलाके में रह रहे संदिग्ध लोगों को लेकर मोहल्ले वासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग डीएम कार्यालय से लेकर एसपी ऑफिस तक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि बाहर से आए लोग इलाके में आतंक, हुड़दंग, पत्थरबाजी और अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोग किसी काम-धंधे में नहीं दिखते, महंगी मोटरसाइकिलों पर घूमते हैं, बच्चों से भीख मंगवाते हैं और रात भर शराब-मुर्गे की पार्टियां करते हैं। महिलाओं के पेड़ों से लकड़ियां तोड़ने और विरोध करने पर सैकड़ों की भीड़ बनाकर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मोहल्ले वासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं है, न भाषा समझ आती है और न ही पता है कि यह किस प्रदेश या देश के रहने वाले हैं। इलाके में चर्चा है कि यह बांग्लादेशी रोहिंग्या हो सकते हैं, जबकि चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि कथित तौर पर कुछ लोग उरई के वोटर भी बन गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग, पुलिस और प्रशासन से जांच कर पहचान सत्यापन कराने और मोहल्ले को इनके कथित आतंक से मुक्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी और सत्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध लोगों से इलाके में दहशत; एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    1
    जालौन में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा आरोप, उरई में भड़का गुस्सा
उरई। के शहर के उमरारखेड़ा (RNT स्कूल के पीछे) इलाके में रह रहे संदिग्ध लोगों को लेकर मोहल्ले वासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 
सैकड़ों की संख्या में लोग डीएम कार्यालय से लेकर एसपी ऑफिस तक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि बाहर से आए लोग इलाके में आतंक, हुड़दंग, पत्थरबाजी और अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोग किसी काम-धंधे में नहीं दिखते, महंगी मोटरसाइकिलों पर घूमते हैं, बच्चों से भीख मंगवाते हैं और रात भर शराब-मुर्गे की पार्टियां करते हैं।
महिलाओं के पेड़ों से लकड़ियां तोड़ने और विरोध करने पर सैकड़ों की भीड़ बनाकर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मोहल्ले वासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं है, न भाषा समझ आती है और न ही पता है कि यह किस प्रदेश या देश के रहने वाले हैं। इलाके में चर्चा है कि यह बांग्लादेशी रोहिंग्या हो सकते हैं, जबकि चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि कथित तौर पर कुछ लोग उरई के वोटर भी बन गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग, पुलिस और प्रशासन से जांच कर पहचान सत्यापन कराने और मोहल्ले को इनके कथित आतंक से मुक्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी और सत्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध लोगों से इलाके में दहशत; एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत खम्हैला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 46 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर हुई। बताया गया कि ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी। मेमो मिलते ही झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व एसआई बृजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में मृतक की पहचान महेश (46) पुत्र किशुन नारायण निवासी खम्हैला गांव के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां शोक का माहौल बन गया। एसआई बृजमोहन सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत खम्हैला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 46 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर हुई।
बताया गया कि ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी। मेमो मिलते ही झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व एसआई बृजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
कुछ ही देर में मृतक की पहचान महेश (46) पुत्र किशुन नारायण निवासी खम्हैला गांव के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां शोक का माहौल बन गया।
एसआई बृजमोहन सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.