जालौन में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा आरोप, उरई में भड़का गुस्सा!! जालौन में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा आरोप, उरई में भड़का गुस्सा उरई। के शहर के उमरारखेड़ा (RNT स्कूल के पीछे) इलाके में रह रहे संदिग्ध लोगों को लेकर मोहल्ले वासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग डीएम कार्यालय से लेकर एसपी ऑफिस तक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि बाहर से आए लोग इलाके में आतंक, हुड़दंग, पत्थरबाजी और अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोग किसी काम-धंधे में नहीं दिखते, महंगी मोटरसाइकिलों पर घूमते हैं, बच्चों से भीख मंगवाते हैं और रात भर शराब-मुर्गे की पार्टियां करते हैं। महिलाओं के पेड़ों से लकड़ियां तोड़ने और विरोध करने पर सैकड़ों की भीड़ बनाकर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मोहल्ले वासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं है, न भाषा समझ आती है और न ही पता है कि यह किस प्रदेश या देश के रहने वाले हैं। इलाके में चर्चा है कि यह बांग्लादेशी रोहिंग्या हो सकते हैं, जबकि चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि कथित तौर पर कुछ लोग उरई के वोटर भी बन गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग, पुलिस और प्रशासन से जांच कर पहचान सत्यापन कराने और मोहल्ले को इनके कथित आतंक से मुक्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी और सत्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध लोगों से इलाके में दहशत; एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।

- जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया1
- *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला* *परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला। बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- जालौन के थाना गोहन क्षेत्र सरावन के सामने रोड किनारे 20 घंटे से गायब मिला नाबालिक मालूम हो कि नबीपुर निबासी नहीम का पुत्र फहीम उम्र 17 बर्ष 20 घंटे से गायब था, लेकिन शाम 5 बजे किसी अज्ञात रहगीर ने पुलिस गोहन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम!! जिले की भारी पुलिस बल मौजूद!!1
- Post by Shetu Rawat1
- लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम2
- जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया1
- 🛑 जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का शव रोड किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान, निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मजार के सामने रोड किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल (निवासी बदनपुरा) पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक इन लोगों ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी रामपुरा, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कल से था लापता: 11 बजे से गायब था ग्राम नबीपुर का रहने वाला फहीम। सीसीटीवी रहे नाकाम: पुलिस खंगालती रही कैमरे, आज बरामद हुई लाश। सड़क पर हंगामा: आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर लगाया जाम।1