Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोदय मौजा टिमरो में बम्बी की पट्टी नहीं होने के कारण किसानों को खेत भर गए नहर विभाग पर कोई सुनवाई है नहीं एक किसान मुन्नीलाल उसका खेत 10 साल से नहीं बोया गया इस बार दर्जनों से ज्यादा खेत पानी से भर चुके हैं उन खेतों की कटाई नहीं होगी । अब किस किस सिस्टम से खेती करें
Shetu Rawat
महोदय मौजा टिमरो में बम्बी की पट्टी नहीं होने के कारण किसानों को खेत भर गए नहर विभाग पर कोई सुनवाई है नहीं एक किसान मुन्नीलाल उसका खेत 10 साल से नहीं बोया गया इस बार दर्जनों से ज्यादा खेत पानी से भर चुके हैं उन खेतों की कटाई नहीं होगी । अब किस किस सिस्टम से खेती करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा आरोप, उरई में भड़का गुस्सा उरई। के शहर के उमरारखेड़ा (RNT स्कूल के पीछे) इलाके में रह रहे संदिग्ध लोगों को लेकर मोहल्ले वासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग डीएम कार्यालय से लेकर एसपी ऑफिस तक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि बाहर से आए लोग इलाके में आतंक, हुड़दंग, पत्थरबाजी और अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोग किसी काम-धंधे में नहीं दिखते, महंगी मोटरसाइकिलों पर घूमते हैं, बच्चों से भीख मंगवाते हैं और रात भर शराब-मुर्गे की पार्टियां करते हैं। महिलाओं के पेड़ों से लकड़ियां तोड़ने और विरोध करने पर सैकड़ों की भीड़ बनाकर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मोहल्ले वासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं है, न भाषा समझ आती है और न ही पता है कि यह किस प्रदेश या देश के रहने वाले हैं। इलाके में चर्चा है कि यह बांग्लादेशी रोहिंग्या हो सकते हैं, जबकि चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि कथित तौर पर कुछ लोग उरई के वोटर भी बन गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग, पुलिस और प्रशासन से जांच कर पहचान सत्यापन कराने और मोहल्ले को इनके कथित आतंक से मुक्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी और सत्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध लोगों से इलाके में दहशत; एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।1
- तुलसी नगर में गुटखा माफियाओं का खुला आतंक, प्रशासन की आंखें बंद बडी हवेली मालिक करता है महादेव की पुड़िया में भरी जाती तम्बाकू अधिकारी मेहेरवान गुटखा माफियाओ पर संवाददाता रोहितसोनी रोहित सोनी पत्रकार उरई (जालौन)। जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर मुहल्ले में अवैध गुटखा माफियाओं का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां खुलेआम अवैध गुटखा, सुपारी और तमबाकू की भरमार हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। क्या ये माफिया किसी बड़े रसूखदार की शरण में हैं। सूत्रों ने बताया कि मुहल्ले में ही कई जगह सुबह मजदूरों को अंदर बंद कर ताला लगा दिया जाता है। शाम ढलते ही ताला खोलकर उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है। इसी दौरान एक गाड़ी नंबर यूपी 77 टी 5860 में अवैध तम्बाकू सामग्री भरी जा रही थी। शहर के बीचों बीच यह सब खुलेआम हो रहा है, फिर भी पुलिस या प्रशासन को भनक तक नहीं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इतना बड़ा खेल प्रशासन की आंखों के नीचे कैसे चल रहा है। क्या माफियाओं को संरक्षण मिला हुआ है।1
- Post by Chhatrapal singh2
- झाड़ियों में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप जालौन। जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मेले के ठीक सामने सड़क किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें थाना परिसर से भगा दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल निवासी बदनपुरा ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। करीब पांच घंटे तक रास्ता बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी गोहद रामपुरा, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by KD पत्रकारMEDIA2
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- कैलिया पुलिस ने छेडखानी के आरोप मे एक युवक को किया गिरफ्तार उरई। पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्येवेक्षण मे सी ओ कोच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश पटेल की टीम के सीनियर सब इंस्पेक्टर जगमोहन सिंह, आरक्षी ने मुकद्दमा अपराध संख्या 10 / 26 धारा 74 बी एन एस व 7/8 पाक्सो एक्ट के अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र वृन्दावन प्रजापति निवासी ब्यौना को गिरफ्तार किया! थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश पटेल ने बताया अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है!1
- जालौन से बड़ी खबर: सरावन मेले के पास मिला 17 साल के किशोर का शव। कल से था लापता: 11 बजे से गायब था ग्राम नबीपुर का रहने वाला फहीम। सीसीटीवी रहे नाकाम: पुलिस खंगालती रही कैमरे, आज बरामद हुई लाश। सड़क पर हंगामा: आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर लगाया जाम।1
- Post by Bheem rajawat 96288004584