logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला* *परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला* *परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला। बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

11 hrs ago
user_रोहितसोनी पत्रकार
रोहितसोनी पत्रकार
Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया
    1
    जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं।
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।
— पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन
शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला* *परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला। बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला*
*परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*
गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला।
बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन के थाना गोहन क्षेत्र सरावन के सामने रोड किनारे 20 घंटे से गायब मिला नाबालिक मालूम हो कि नबीपुर निबासी नहीम का पुत्र फहीम उम्र 17 बर्ष 20 घंटे से गायब था, लेकिन शाम 5 बजे किसी अज्ञात रहगीर ने पुलिस गोहन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम!! जिले की भारी पुलिस बल मौजूद!!
    1
    जालौन के थाना गोहन क्षेत्र सरावन के सामने रोड किनारे 20 घंटे से गायब मिला नाबालिक मालूम हो कि नबीपुर निबासी नहीम का पुत्र फहीम उम्र 17 बर्ष 20 घंटे से गायब था, लेकिन शाम 5 बजे किसी अज्ञात रहगीर ने पुलिस गोहन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम!! जिले की भारी पुलिस बल मौजूद!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Shetu Rawat
    1
    Post by Shetu Rawat
    user_Shetu Rawat
    Shetu Rawat
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम
    2
    लेकिन बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव ने नाला की सफाई इसी कराई ।जा सफाई देख के ऐसी लग रही के अधिकारी सब कागज पर काम कर रहे ।हकीकत में ये लोग कुर्सी से जवही उठत जब इनकी जेब गरम
    user_कपिल यादव डकोर
    कपिल यादव डकोर
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया
    1
    जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं।
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।
— पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन
शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🛑 जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का शव रोड किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान, निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मजार के सामने रोड किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल (निवासी बदनपुरा) पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक इन लोगों ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी रामपुरा, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    🛑 जालौन ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का शव रोड किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान, निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मजार के सामने रोड किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया।
वहीं मृतक के परिजनों ने सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल (निवासी बदनपुरा) पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक इन लोगों ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी रामपुरा, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ​कल से था लापता: 11 बजे से गायब था ग्राम नबीपुर का रहने वाला फहीम। ​सीसीटीवी रहे नाकाम: पुलिस खंगालती रही कैमरे, आज बरामद हुई लाश। ​सड़क पर हंगामा: आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर लगाया जाम।
    1
    ​कल से था लापता: 11 बजे से गायब था ग्राम नबीपुर का रहने वाला फहीम।
​सीसीटीवी रहे नाकाम: पुलिस खंगालती रही कैमरे, आज बरामद हुई लाश।
​सड़क पर हंगामा: आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर लगाया जाम।
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.