चेचट में छात्रों पर चाकू से हमला, दो घायल, झालावाड़ रेफर रामगंजमंडी में चेचट के राजकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान दो छात्रों पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले चेचट अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ रेफर किया गया। घायल छात्रों की पहचान बबलू निवासी सोहनपुरा और सुनील सेन निवासी मोहनपुरा के रूप में हुई है। दोनों छात्र सोहनपुरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और स्कूल के वार्षिक उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घायल छात्रों ने बताया कि एक बदमाश ने उन्हें स्कूल के बाहर बुलाया और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाश ने चाकू से वार किए जिससे बबलू को नाक, सीने और हाथ पर तथा सुनील को भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर दोनों घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। इधर, घटना की खबर फैलते ही चेचट अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चेचट में छात्रों पर चाकू से हमला, दो घायल, झालावाड़ रेफर रामगंजमंडी में चेचट के राजकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान दो छात्रों पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले चेचट अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ रेफर किया गया। घायल छात्रों की पहचान बबलू निवासी सोहनपुरा और सुनील सेन निवासी मोहनपुरा के रूप में हुई है। दोनों छात्र सोहनपुरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और स्कूल के वार्षिक उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घायल छात्रों ने बताया कि एक बदमाश ने उन्हें स्कूल के बाहर बुलाया और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाश ने चाकू से वार किए जिससे बबलू को नाक, सीने और हाथ पर तथा सुनील को भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर दोनों घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। इधर, घटना की खबर फैलते ही चेचट अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- शिव पुराण कथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न पिड़ावा, सेमली चौहान में सात दिवसीय शिव पुराण कथा और भलेनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। ग्रामीण बहादुर सिंह ने बताया कि बालाजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।जिसमे कथा वाचक पंडित गोर्वधन लाल पुरोहित ने कहा कि शिव पुराण कथा श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति पर सदाचार के मार्ग पर चलने के प्रेरणा देती है।उन्होंने भोलेनाथ के आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कथा समापन के बाद मंदिर में भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान से मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई।कार्यक्रम में सरपंच भगवान सिंह, पूर्व सरपंच नारायण सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, मानसिंह, बहादुर सिंह, शंकर सिंह, मेहरबान सिंह, प्रेमसिंह, विक्रम सिंह, बालूसिंह सहित कई ग्रामीण मोजूद रहे।1
- कोटा में बोले भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल—मोदी सरकार ने राजस्थान के विकास को दी सर्वोच्च प्राथमिकता कोटा में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राजस्थान के आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। डॉ. अग्रवाल के अनुसार पिछले 11 वर्षों में केंद्र ने राजस्थान को 8.63 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। रेल विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नई रेल लाइनों, विद्युतीकरण और अमृत भारत योजना तहत 85 स्टेशनों क1
- कोटा राजस्थान दुष्यंत सिंह गहलोत भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.राधा मोहनदास अग्रवाल ने राजस्थान के संदर्भ में विस्तार से पत्रकारवार्ता में प्रकाश डाला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय बजट में राजस्थान के सर्वांगीण विकास को दी प्राथमिकता - डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक विरासत तथा राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा में अतुलनीय महत्व को देखते हुये केन्द्र सरकार के फंड से राजस्थान के आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे। यह बात आज कोटा में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा के सदस्य एवं राजस्थान के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहीं। राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के गरीबोंन्मुखी योजनाओं का राजस्थान बहुत बड़ा लाभार्थी है। राजस्थान में जनधन योजना के अंतर्गत 3.8 करोड बैंक एकाउंट खोले गए, 1.53 करोड एवं 2.99 करोड़ लोगों को क्रमशः जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिला, मुद्रा योजना के तहत 1.17 लाख करोड़ रुपए दिये गये, 2.72 लाख स्ट्रीट-वेण्डर्स को पीएम स्वनिधि योजना को नाभ मिला, किसानों को 61.4 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये, जल जीवन मिशन के माध्यम से 62.5 लाख घरों में पाईप के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया गया, गरीब महिलाओं को 73.8 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये। 4.40 करोड परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अतर्गत निःशुल्क अनाज पाते हैं। 2.28 करोड परिवारों के लिये के 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष की निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 71.7 लाख किसानों को 6000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके बैंक खातों में दिये जाते है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार वास्तविक गरिबो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का निरंतर प्रयास कर रही है। आम व्यक्ति की क्रय शक्ति बढे और उसका जीवन खुशहाल हो इस तरह की सेकडों योजनाओं का लाभ सीधे जनशक्ति को प्राप्त हो रहा है। स्वतंत्रता के इतिहास में भारत आम लोगो को गरिबी की रेखा से ऊपर उठाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में सर्वाधिक सफल हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान सरकार को कर के हिस्से के रूप में 11 सालों में 5.7 लाख करोड, व अनुदान के रुप में 2.61 लाख करोड़ रुपए दिये तथा पूंजीगत व्यय के लिये 5 साल में 31,949 करोड़ अर्थात कुल मिलाकर 8.63 लाख करोड़ रुपए दिये हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रतिवर्ष 160 किमी नई रेल लाइन डाली थीं और 27 किमी रेल लाईन का प्रतिवर्ष विद्युतीकरण किया था. उसकी तुलना में मोदी सरकार 374 किमी प्रतिवर्ष नई रेल लाइन बिछा रही है और 499 किमी प्रतिवर्ष रेल लाईन का विधुतीकरण कर रही है। इसके अलावा 51,814 करोड रुपए की लागत से 4,791 किमी लम्बाई को 32 योजनाओं पर काम चल रहा है। मोदी जी राजस्थान के आबूरोड से लेकर उदयपुर तक 85 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्कीम के तहत सौन्द्रयीकरण कर रहे है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राजस्थान में 10,733 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है, इसके अतिरिक्त 46,165 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान में 4 ग्रीनकोल्ड कॉरीडार बन रहे है तथा अलवर भरतपुर, टोक, बूंदी और कोटा को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। प्रधानमंत्री ने पर्यटन को बढाने के लिये स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत 283 करोड़ रुपए की लागत से डेजर्ट सर्किट, कृष्णा तथा स्पिरिचुअल सर्किट के निर्माण को स्वीकृति दी गयी है। 42,000 करोड रुपए की लागत से देश का सबसे बडा (4×700मेगावाट) न्यूक्लियर पावर प्लान्ट और 19,210 करोड़ की लागत से रिन्यूबल एनर्जी का प्रोजेक्ट चल रहा है। पत्रकारवार्ता को राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी ड़ॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने संबोधित किया। उनका स्वागत कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने किया, इस दौरान मंचस्थ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, विधायक लाडपुरा कल्पना देवी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष छगन माहुर, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, बजट प्रचार समिति सदस्य हेमंत विजय और भाजपा मीडिया संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया रहे। इस दौरान जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, शलेन्द्र ऋषि, महावीर नायक बिल्लू, विशाल शर्मा, सोशल मीडिया से मयंक सेठी, हिमांशु सेनी, कार्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी, हुकमत सिंह झाला सहित उपस्थित रहें।3
- कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बड़ी पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों, शिक्षा-सम्बंधी योजनाओं और आगामी राजनैतिक रणनीति पर बात की। इसी अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए तथा शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए सभी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों, जनहित उपायों और जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। न्यूज़ रिपोर्ट शुरू ऐप कोटा1
- कोटा (राजस्थान), 7 फरवरी 2026। कोटा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बड़ी पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों, शिक्षा-सम्बंधी योजनाओं और आगामी राजनैतिक रणनीति पर बात की। इसी अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए तथा शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए सभी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों, जनहित उपायों और जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया।1
- Post by VKH NEWS1
- थर्मल की यूनिट-1 कंट्रोल रूम में आग का सीन, कोटा सुपर थर्मल में हुई संयुक्त मॉक ड्रिल कोटा। कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की सर्विस बिल्डिंग स्थित यूनिट-1 कंट्रोल रूम में शुक्रवार शाम आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल में आग लगने और कर्मचारियों के फंसे होने का परिदृश्य बनाया गया। सीआईएसएफ, अग्निशमन दल, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, राजस्थान पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने त्वरित व समन्वित कार्रवाई कर बचाव, निकासी और अग्निशमन का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता, एजेंसियों के समन्वय और संचार व्यवस्था की प्रभावशीलता को परखना रहा।1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा में पिछले दिनों स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष कपिल सोनी के यहां कारखाने पर एक बंगाली कारीगर द्वारा सवा करोड़ की चोरी के मामले में मार्केट के उपाध्यक्ष अनिकेत जैन से पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने बातचीत की1