वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 सितम्बर को, 1000 से अधिक पदों पर होगा चयन अमेठी। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 सितम्बर को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। मेले में हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 सितम्बर को, 1000 से अधिक पदों पर होगा चयन अमेठी। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 सितम्बर को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। मेले में हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
- अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।4
- अमेठी में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के कार्यालय पर पीएम मोदी का मनाया गया जन्मदिवस अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित है, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।4
- अमरेंद्र सिंह पिंटू के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित जीवन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, शैलेंद्र सिंह डंपी, दिनेश तिवारी, महेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा, पप्पू सिंह कोरारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडे, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।1
- संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेन्द्र नाथ यादव (65) की वृहस्पतिवार की सुबह धान के फसल की सिंचाई के दौरान खेत के मेड पर झटका तार में आए विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्नी श्रीमती का आरोप है कि जब पति सुरेन्द्र नाथ यादव को खोजते हुए खेत पहुंची तो पति खेत के मेड पर झटके के तार के ऊपर गिरे थे। लाठी-डंडे से करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच वह खुद भी विद्युत करंट की चपेट में आ गई थी। किसी ने विद्युत पोल से झटके के तार में करंट उतार दिया था। जिससे उसके खेत में लगे झटके के तार में भी करंट दौड़ रहा था। जिसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।1
- पौराणिक स्थल मुकुट नाथ धाम ताला में भगवान श्री कृष्ण के बरही कार्य क्रम में भब्य भण्डारे का आयोजन अमेठी के पौराणिक स्थल मुकुट नाथ धाम ताला में भगवान श्री कृष्ण बरही के अवसर पर भव्य भण्डारे काआयोजन हुआ आयोजक शिव मंगल गिरि ने बताया विगत 23वर्षो से भगवान श्री कृष्ण बरही कार्य क्रम में भब्य भण्डारे काआयोजन किया जाता है1
- पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार संग्रामपुर-अमेठी। थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने गांव के ही लोगों पर पांच बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक पीड़िता गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर की भूमिधर हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन गुमराह कर दस्तावेज में 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़िता की बहू ज्योति ने बताया कि एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन सास की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर धोखे से पूरे 24 बिस्वा का बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वह संग्रामपुर थाने गई, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसके बेटे और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला का निवास उनके क्षेत्र में है, लेकिन रजिस्ट्री अमेठी में हुई है। मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देना चाहिए। यदि धोखाधड़ी हुई है तो कार्रवाई संबंधित थाने से होगी।3
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।4
- खेत की मेड़ पर झटका तार की चपेट में आए किसान की मौत संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेंद्र नाथ यादव (65) की गुरुवार सुबह धान की फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि खेत की मेड़ पर लगे झटका तार में विद्युत करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में किसान आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति को खोजते हुए जब वह खेत पहुंचीं तो सुरेंद्र नाथ यादव मेड़ पर झटका तार के ऊपर गिरे पड़े थे। उन्होंने लाठी-डंडे की मदद से उन्हें तार से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। उनका आरोप है कि किसी ने विद्युत पोल से झटका तार में करंट उतार दिया था, जिससे खेत में लगे तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। इसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।4