logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेन्द्र नाथ यादव (65) की वृहस्पतिवार की सुबह धान के फसल की सिंचाई के दौरान खेत के मेड पर झटका तार में आए विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्नी श्रीमती का आरोप है कि जब पति सुरेन्द्र नाथ यादव को खोजते हुए खेत पहुंची तो पति खेत के मेड पर झटके के तार के ऊपर गिरे थे। लाठी-डंडे से करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच वह खुद भी विद्युत करंट की चपेट में आ गई थी। किसी ने विद्युत पोल से झटके के तार में करंट उतार दिया था। जिससे उसके खेत में लगे झटके के तार में भी करंट दौड़ रहा था। जिसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।

2 hrs ago
user_Pawan Kumar Tiwari
Pawan Kumar Tiwari
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेन्द्र नाथ यादव (65) की वृहस्पतिवार की सुबह धान के फसल की सिंचाई के दौरान खेत के मेड पर झटका तार में आए विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्नी श्रीमती का आरोप है कि जब पति सुरेन्द्र नाथ यादव को खोजते हुए खेत पहुंची तो पति खेत के मेड पर झटके के तार के ऊपर गिरे थे। लाठी-डंडे से करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच वह खुद भी विद्युत करंट की चपेट में आ गई थी। किसी ने विद्युत पोल से झटके के तार में करंट उतार दिया था। जिससे उसके खेत में लगे झटके के तार में भी करंट दौड़ रहा था। जिसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 सितम्बर को, 1000 से अधिक पदों पर होगा चयन अमेठी। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 सितम्बर को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। मेले में हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
    1
    वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 सितम्बर को, 1000 से अधिक पदों पर होगा चयन
अमेठी। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 सितम्बर को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। मेले में हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम* सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम* *अमेठी।* ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ। मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
    4
    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम*
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम*
*अमेठी।* ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ।
मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई।
सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया।
सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम अमेठी। ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ। मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
    4
    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम
अमेठी। ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ।
मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई।
सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया।
सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बुजुर्ग महिला से 5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई से न्याय की गुहार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता का गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपितों ने उन्हें करीब पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
    1
    बुजुर्ग महिला से 5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई से न्याय की गुहार
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामा में  धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी  बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता का गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर  पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर  आरोपितों ने  उन्हें करीब पांच  बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि  आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई  थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर  धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल  24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का  कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने  संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया  गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया। 
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि  महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर  प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चरवाहों की लापरवाही से ट्रेन की चपेट में आई कई बकरियां ,ड्राइवर की सूझबूझ से बचे चरवाहे पूरा मामला अमेठी से सटे जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा के एक गांव का के पास बने रेलवे लाइन का बताया जा रहा है जहां ट्रेन की चपेट में आने से कई दर्जन बकरियां मारी गई ड्राइवर की सूझबूझ से चरवाहों की बची जान सावधान रहें रेल की पटरियों पर जानवर को चराने से बचे साथ ही कुछ लोग शौचालय के रूप में इस्तेमाल करते हैं वो भी सावधान रहें सुरक्षित रहें वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    चरवाहों की लापरवाही से ट्रेन की चपेट में आई कई बकरियां ,ड्राइवर की सूझबूझ से बचे चरवाहे 
पूरा मामला अमेठी से सटे जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा के एक गांव का 
के पास बने रेलवे लाइन का बताया जा रहा है जहां ट्रेन की चपेट में आने से कई दर्जन बकरियां मारी गई ड्राइवर की सूझबूझ से चरवाहों की बची जान
सावधान रहें रेल की पटरियों पर जानवर को चराने से बचे साथ ही कुछ लोग शौचालय के रूप में इस्तेमाल करते हैं वो भी सावधान रहें सुरक्षित रहें
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_Saheb Ali
    Saheb Ali
    Lawyer गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दो दिन से खराब ट्रांसफार्मर, 25 घरों में छाया अंधेरा जद्दूपुर गांव में अमेठी। भेटुआ पावर हाउस क्षेत्र के जद्दूपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 25 घरों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार अवर अभियंता को दी गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। ग्रामीणों पवन त्रिपाठी, नंदलाल यादव, मुन्ना त्रिपाठी और विजय यादव ने विभागीय अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    4
    दो दिन से खराब ट्रांसफार्मर, 25 घरों में छाया अंधेरा जद्दूपुर गांव में
अमेठी। भेटुआ पावर हाउस क्षेत्र के जद्दूपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 25 घरों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार अवर अभियंता को दी गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। ग्रामीणों पवन त्रिपाठी, नंदलाल यादव, मुन्ना त्रिपाठी और विजय यादव ने विभागीय अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    1
    दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार*
सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है।
प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है।
व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई।
उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी ने क्या कहा देखें। थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत सराय भीमसेन गेट के सामने पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह की बाइट।
    1
    पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी ने क्या कहा देखें।
थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत सराय भीमसेन गेट के सामने पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह की बाइट।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में बकरियां रेलवे ट्रैक से आ रही थी, इतने में ट्रेन आ गई! बकरी चरा रही तीन महिलाओं ने भरसक कोशिश की कि बकरियों को ट्रैक से हटाया जाए. लेकिन हो न सका. और ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई!
    1
    #उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में बकरियां रेलवे ट्रैक से आ रही थी, इतने में ट्रेन आ गई!

बकरी चरा रही तीन महिलाओं ने भरसक कोशिश की कि बकरियों को ट्रैक से हटाया जाए. लेकिन हो न सका. और ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई!
    user_Rakesh Rawat,
    Rakesh Rawat,
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.