दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
- अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।4
- अमेठी में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के कार्यालय पर पीएम मोदी का मनाया गया जन्मदिवस अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित है, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।4
- अमरेंद्र सिंह पिंटू के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित जीवन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, शैलेंद्र सिंह डंपी, दिनेश तिवारी, महेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा, पप्पू सिंह कोरारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडे, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।1
- संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेन्द्र नाथ यादव (65) की वृहस्पतिवार की सुबह धान के फसल की सिंचाई के दौरान खेत के मेड पर झटका तार में आए विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्नी श्रीमती का आरोप है कि जब पति सुरेन्द्र नाथ यादव को खोजते हुए खेत पहुंची तो पति खेत के मेड पर झटके के तार के ऊपर गिरे थे। लाठी-डंडे से करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच वह खुद भी विद्युत करंट की चपेट में आ गई थी। किसी ने विद्युत पोल से झटके के तार में करंट उतार दिया था। जिससे उसके खेत में लगे झटके के तार में भी करंट दौड़ रहा था। जिसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।1
- पौराणिक स्थल मुकुट नाथ धाम ताला में भगवान श्री कृष्ण के बरही कार्य क्रम में भब्य भण्डारे का आयोजन अमेठी के पौराणिक स्थल मुकुट नाथ धाम ताला में भगवान श्री कृष्ण बरही के अवसर पर भव्य भण्डारे काआयोजन हुआ आयोजक शिव मंगल गिरि ने बताया विगत 23वर्षो से भगवान श्री कृष्ण बरही कार्य क्रम में भब्य भण्डारे काआयोजन किया जाता है1
- SSB सूबेदार की शस्त्रागार में गोली लगने से हुई मौत: ड्यूटी के दबाव में थे सूबेदार, 5 बार मिला था नगद पुरस्कार छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में तीन दिन पहले एसएसबी जवान सूबेदार आनंद प्रकाश तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विभाग ने परिवार को बताया है कि शुरुआती जांच में उनकी जान बटालियन परिसर की 'एफ' कंपनी के शस्त्रागार में हथियार से गोली लगने से गई है। आनंद प्रकाश तिवारी ने 19 साल से ज्यादा की नौकरी में पांच बार नगद पुरस्कार, एक बार तारीफ का सर्टिफिकेट और एक अच्छी रिपोर्ट हासिल की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी पोस्टिंग अंतागढ़ में हुई थी। यहां वे ड्यूटी को लेकर काफी काम के दबाव में थे। यह बात उन्होंने फोन पर अपने पिता से शेयर की थी। कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा बसंतपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश तिवारी (41) ने 2007 में नौकरी शुरू की थी। उनके पिता बलराम तिवारी रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका तिवारी और इकलौता बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। मां-बेटा चंडीगढ़ में रहते थे। सोमवार सुबह मौत के बाद मंगलवार को उनका शव पहले लखनऊ और फिर सेना के वाहन से दोपहर में उनके पैतृक गांव लाया गया। शव देखते ही मां और पत्नी समेत सभी परिजन रोने लगे। सेना के जवानों ने शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को कुड़वार घाट ले जाया गया। वहां सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का आयोजन होना था। 12 सितंबर को रात करीब 9 बजे उनकी अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। उनके निधन की जानकारी परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।3
- खेत की मेड़ पर झटका तार की चपेट में आए किसान की मौत संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेंद्र नाथ यादव (65) की गुरुवार सुबह धान की फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि खेत की मेड़ पर लगे झटका तार में विद्युत करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में किसान आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति को खोजते हुए जब वह खेत पहुंचीं तो सुरेंद्र नाथ यादव मेड़ पर झटका तार के ऊपर गिरे पड़े थे। उन्होंने लाठी-डंडे की मदद से उन्हें तार से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। उनका आरोप है कि किसी ने विद्युत पोल से झटका तार में करंट उतार दिया था, जिससे खेत में लगे तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। इसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।4
- वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 सितम्बर को, 1000 से अधिक पदों पर होगा चयन अमेठी। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 सितम्बर को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। मेले में हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।1
- किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के दोषी को 10 साल की सजा: कोर्ट ने 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, पूरी रकम पीड़िता को मिलेगी सुल्तानपुर में आठ साल पहले एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी मोनू उर्फ मित्रसेन को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरी रकम पीड़िता को दी जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 3 मई 2018 को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गांव के ही मोनू उर्फ मित्रसेन ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक रमेशचंद्र सिंह ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में सात गवाह पेश किए।1