Shuru
Apke Nagar Ki App…
#उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में बकरियां रेलवे ट्रैक से आ रही थी, इतने में ट्रेन आ गई! बकरी चरा रही तीन महिलाओं ने भरसक कोशिश की कि बकरियों को ट्रैक से हटाया जाए. लेकिन हो न सका. और ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई!
Rakesh Rawat,
#उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में बकरियां रेलवे ट्रैक से आ रही थी, इतने में ट्रेन आ गई! बकरी चरा रही तीन महिलाओं ने भरसक कोशिश की कि बकरियों को ट्रैक से हटाया जाए. लेकिन हो न सका. और ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई!
More news from Amethi and nearby areas
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।4
- चरवाहों की लापरवाही से ट्रेन की चपेट में आई कई बकरियां ,ड्राइवर की सूझबूझ से बचे चरवाहे पूरा मामला अमेठी से सटे जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा के एक गांव का के पास बने रेलवे लाइन का बताया जा रहा है जहां ट्रेन की चपेट में आने से कई दर्जन बकरियां मारी गई ड्राइवर की सूझबूझ से चरवाहों की बची जान सावधान रहें रेल की पटरियों पर जानवर को चराने से बचे साथ ही कुछ लोग शौचालय के रूप में इस्तेमाल करते हैं वो भी सावधान रहें सुरक्षित रहें वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- अमरेंद्र सिंह पिंटू के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित जीवन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, शैलेंद्र सिंह डंपी, दिनेश तिवारी, महेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा, पप्पू सिंह कोरारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडे, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।1
- संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेन्द्र नाथ यादव (65) की वृहस्पतिवार की सुबह धान के फसल की सिंचाई के दौरान खेत के मेड पर झटका तार में आए विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्नी श्रीमती का आरोप है कि जब पति सुरेन्द्र नाथ यादव को खोजते हुए खेत पहुंची तो पति खेत के मेड पर झटके के तार के ऊपर गिरे थे। लाठी-डंडे से करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच वह खुद भी विद्युत करंट की चपेट में आ गई थी। किसी ने विद्युत पोल से झटके के तार में करंट उतार दिया था। जिससे उसके खेत में लगे झटके के तार में भी करंट दौड़ रहा था। जिसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।1
- दो दिन से खराब ट्रांसफार्मर, 25 घरों में छाया अंधेरा जद्दूपुर गांव में अमेठी। भेटुआ पावर हाउस क्षेत्र के जद्दूपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 25 घरों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार अवर अभियंता को दी गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। ग्रामीणों पवन त्रिपाठी, नंदलाल यादव, मुन्ना त्रिपाठी और विजय यादव ने विभागीय अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।4
- सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम* सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम* *अमेठी।* ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ। मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।4
- वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 सितम्बर को, 1000 से अधिक पदों पर होगा चयन अमेठी। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 सितम्बर को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई, गौरीगंज परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। मेले में हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।1
- #उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में बकरियां रेलवे ट्रैक से आ रही थी, इतने में ट्रेन आ गई! बकरी चरा रही तीन महिलाओं ने भरसक कोशिश की कि बकरियों को ट्रैक से हटाया जाए. लेकिन हो न सका. और ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई!1