logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साहरनपुर नहर में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया: कुतुबशेर क्षेत्र में बड़ी नहर में छलांग लगाने के बाद जवानों ने दिखाई बहादुरी, अस्पताल पहुंचाया सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3:50 बजे थाना कुतुबशेर क्षेत्र की बड़ी नहर, अंबाला रोड पर एक महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस और बाढ़ राहत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। नहर में तेज बहाव के बीच महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नहर में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान सैयदा पत्नी हैदर, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम चैडोली थाना नांगल, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।रेस्क्यू के बाद महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे पीजीआई सरसावा भेजा, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही पुलिस ने समय रहते महिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी।इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाढ़ राहत पुलिस के आरक्षी शुभम पंवार (52700), आरक्षी आमिर खान (52769) और आरक्षी विश्वजीत मलिक (52402) की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साहस और तत्परता की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सहारनपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह लोगों की सुरक्षा और जीवन बचाने के लिए हर समय तत्पर है। पुलिस का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

3 hrs ago
user_Tarik Siddiqui
Tarik Siddiqui
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर की यह खूबसूरत लोकेशंस 🌳🌴 है बहुत ज्यादा खतरनाक और डरावनी 🪾🌑👽💀 सहारनपुर की इस लोकेशन पर कौन-कौन आया कमेंट करके जरूर बताएं
    1
    सहारनपुर की यह खूबसूरत लोकेशंस 🌳🌴 है बहुत ज्यादा खतरनाक और डरावनी 🪾🌑👽💀
सहारनपुर की इस लोकेशन पर कौन-कौन आया कमेंट करके जरूर बताएं
    user_मोहम्मद आकिब
    मोहम्मद आकिब
    Fabric wholesaler सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर का शुभारंभ-सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर के शुभारंभ पर आस्था और सेवा-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला - शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों का सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान ने स्वागत किया - दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया - इस दौरान शिवभक्तों ने उनके इस सेवा-भाव की सराहना की- शिविर संचालक एवं वरिष्ठ सेवादार संजय करनवाल ने सभी अतिथियों और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ सेवा मानवता और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है-कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे
    1
    शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर का शुभारंभ-सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश
शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर के शुभारंभ पर आस्था और सेवा-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला - शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों का सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान ने स्वागत किया - दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया - इस दौरान शिवभक्तों ने उनके इस सेवा-भाव की सराहना की- शिविर संचालक एवं वरिष्ठ सेवादार संजय करनवाल ने सभी अतिथियों और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ सेवा मानवता और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है-कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चार लाख कर दिए कांवड़ पर खर्च? अद्भुद कांवड़........... चार लाख कर दिए कांवड़ पर खर्च? अद्भुद कांवड़?
    1
    चार लाख कर दिए कांवड़ पर खर्च? अद्भुद कांवड़...........
चार लाख कर दिए कांवड़ पर खर्च? अद्भुद कांवड़?
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • pm मोदी cm योगी आदित्य नाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला..
    1
    pm मोदी cm योगी आदित्य नाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला..
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.