Slug:- तालाब में नहाने के दौरान डूबा नवोदय विद्यालय का छात्र, मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल। Anchor:- धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार को सैरसपाटे के लिए आए छात्र की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, निरसा के बेनागोरिया स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 12 छात्र घूमने के लिए गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तालाब पहुंचे थे। सभी छात्र तालाब में नहाने लगे, तभी एक छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्र को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृत छात्र की पहचान आयुष टोपो के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 का छात्र था और मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर बिना पर्याप्त सुरक्षा के स्कूल का संचालन कैसे किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल में सुरक्षा गार्ड होते तो शायद ये छात्र इतनी दूर सैरसपाटे के लिए नही आए होते। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। Byte:- हकीमुद्दीन अंसारी -- स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि। V/O-Last:- फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Slug:- तालाब में नहाने के दौरान डूबा नवोदय विद्यालय का छात्र, मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल। Anchor:- धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार को सैरसपाटे के लिए आए छात्र की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, निरसा के बेनागोरिया स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 12 छात्र घूमने के लिए गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तालाब पहुंचे थे। सभी छात्र तालाब में नहाने लगे, तभी एक छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्र को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृत छात्र
की पहचान आयुष टोपो के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 का छात्र था और मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर बिना पर्याप्त सुरक्षा के स्कूल का संचालन कैसे किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल में सुरक्षा गार्ड होते तो शायद ये छात्र इतनी दूर सैरसपाटे के लिए नही आए होते। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। Byte:- हकीमुद्दीन अंसारी -- स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि। V/O-Last:- फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
- Post by Niraj Kumar1
- बरोरा फायरिंग केस में #पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार.पुरानी दुश्मनी में चली थी गोलियां।1
- Post by JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बरोरा थाना एवं बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह नार्थखास में अवैध उतखनन पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को बिशेष अभियान चलाया गया. इस मौके पर कोयला तस्करों द्वारा खोले गए तीन मुहानों को ओबी डालकर बंद कराया गया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय प्रबन्धन, पुलिस प्रशासन एवं सीआईएसएफ की मौजूदगी में अवैध उतखनन रोकने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से की गई. मौके पर अन्य खुले अवैध मुहानों को भी बंद करने की कवायद की गई. इस मौके पर बीसीसीएल के क्षेत्रीय नोडल अधिकारी कुणाल सिंह एवं एएमपी कोलियरी नोडल ऑफिसर नवल किशोर महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by Niraj Kumar2