logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरेंद्र गायब, सिलेंडर गायब.... देशभर में LPG की किल्लत से करोड़ों परिवार परेशान हैं। रसोई ठप है, लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं। ऐसे समय में संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने और हालात संभालने की मांग की है - राहुल गांधी 📍 नई दिल्ली

2 hrs ago
user_Parag Prasad Rawat
Parag Prasad Rawat
Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
e8663d78-e695-4146-9821-c50a5c75a08e

नरेंद्र गायब, सिलेंडर गायब.... देशभर में LPG की किल्लत से करोड़ों परिवार परेशान हैं। रसोई ठप है, लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं। ऐसे समय में संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने और हालात संभालने की मांग की है - राहुल गांधी 📍 नई दिल्ली

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आज हम कांशीराम जी के संघर्ष, उनके विजन और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
    1
    आज हम कांशीराम जी के संघर्ष, उनके विजन और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi  
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • ऊँचाहार (रायबरेली): NTPC लिमिटेड ऊँचाहार की अरखा फ्लाई ऐश पाइपलाइन से राख निकालने वाली महत्वपूर्ण पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी करते हुए पिकअप वाहन चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया और जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पहले भी कई बार ऐसी पाइपें चुराकर बेच चुका है। उसने चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को ठोस जानकारी दी है। ऊँचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और चोरी में शामिल बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पकड़ी गई पाइप की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
    1
    ऊँचाहार (रायबरेली): NTPC लिमिटेड ऊँचाहार की अरखा फ्लाई ऐश पाइपलाइन से राख निकालने वाली महत्वपूर्ण पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी करते हुए पिकअप वाहन चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया और जेल भेज दिया।  
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पहले भी कई बार ऐसी पाइपें चुराकर बेच चुका है। उसने चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को ठोस जानकारी दी है।  
ऊँचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और चोरी में शामिल बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  पकड़ी गई पाइप की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • रायबरेली में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव के कई परिवार पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गैस न मिलने के कारण लोगों को खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई घरों में फिर से लकड़ी व चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी पर बार-बार जाने के बाद भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि समय पर गैस न मिलने से रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है और खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गैस एजेंसी के मालिक का कहना है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन तकनीकी समस्या (टेक्निकल इश्यू) के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि समस्या को जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    रायबरेली में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव के कई परिवार पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गैस न मिलने के कारण लोगों को खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई घरों में फिर से लकड़ी व चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी पर बार-बार जाने के बाद भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि समय पर गैस न मिलने से रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है और खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं गैस एजेंसी के मालिक का कहना है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन तकनीकी समस्या (टेक्निकल इश्यू) के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि समस्या को जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे। राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, सांसद रायबरेली (स्रोत: WhatsApp channel, rahul gandhi)
    1
    दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है।
अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे।
कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है।
अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे। 
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, सांसद रायबरेली (स्रोत: WhatsApp channel, rahul gandhi)
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • रायबरेली में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें अब फील्ड में उतरकर गैस एजेंसियों की जांच कर रही हैं। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एडिश्नल एसपी संजीव सिन्हा और सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समृद्धि गैस और सुधा गैस एजेंसी पर पहुंचकर स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने और सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें अब फील्ड में उतरकर गैस एजेंसियों की जांच कर रही हैं। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एडिश्नल एसपी संजीव सिन्हा और सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समृद्धि गैस और सुधा गैस एजेंसी पर पहुंचकर स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने और सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली में गैस सिलेंडर को l लेकर आम जनता परेशान DAC कोड बिना नहीं दिया जा रहा सिलेंडर वीरेंद्र यादव और सभी लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
    1
    रायबरेली में गैस सिलेंडर को l लेकर आम जनता परेशान 
DAC कोड बिना नहीं दिया जा रहा सिलेंडर  वीरेंद्र यादव और सभी लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • "देखिए कैसे बहू को सास और ननद मिलकर घर से बाहर खींच लाई"..घसीटा मारपीट की यूपी के औरैया में सास और ननद का कहर बहू पर टूटा..घर में पिटाई करने के बाद बाहर सड़क तक खींच लाई. बहू के बचाव में उसकी बहन वीडियो बनाना शुरू किया..गृह युद्ध का वीडियो वायरल है. यूपी पुलिस को आरोपी महिलाओं पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए..!
    1
    "देखिए कैसे बहू को सास और ननद मिलकर घर से बाहर खींच लाई"..घसीटा मारपीट की
यूपी के औरैया में सास और ननद का कहर बहू पर टूटा..घर में पिटाई करने के बाद बाहर सड़क तक   खींच लाई.
बहू के बचाव में उसकी बहन वीडियो बनाना शुरू किया..गृह युद्ध का वीडियो वायरल है.
यूपी पुलिस को आरोपी महिलाओं पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए..!
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • नरेंद्र गायब, सिलेंडर गायब.... देशभर में LPG की किल्लत से करोड़ों परिवार परेशान हैं। रसोई ठप है, लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं। ऐसे समय में संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने और हालात संभालने की मांग की है - राहुल गांधी 📍 नई दिल्ली
    2
    नरेंद्र गायब, सिलेंडर गायब....
देशभर में LPG की किल्लत से करोड़ों परिवार परेशान हैं। रसोई ठप है, लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं।
ऐसे समय में संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने और हालात संभालने की मांग की है -  राहुल गांधी 
📍 नई दिल्ली
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.