*ई-रिक्शा सवार से लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व मोबाइल बरामद,रास्ते में सिर पर ईंट मारकर लूटे थे 27-28 हजार रुपये; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* *ई-रिक्शा सवार से लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व मोबाइल बरामद,रास्ते में सिर पर ईंट मारकर लूटे थे 27-28 हजार रुपये; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार युवक से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपये, मोबाइल फोन के साथ एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के अनुसार 31 मार्च 2026 की रात वादी आरिफ हुसैन पुत्र हसनू खान निवासी मोहल्ला दराय सराय कस्बा कायमगंज, थाना गुरसहायगंज (जिला कन्नौज) कंपनी की क्लोजिंग कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्बला रोड भोपाल नगला के पास ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर जेब में रखा मोबाइल व करीब 27-28 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें अंकित उर्फ करिया पुत्र संजय निवासी कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद तथा एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि दोनों के पास से लूटे गए सामान में एक वीवो कंपनी का आसमानी रंग का मोबाइल फोन, पर्स व 1600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया है और बताया कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अंकित उर्फ करिया के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 127/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 129/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं बाल अपचारी के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई को थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें थाना प्रभारी अजब सिंह, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल सरताज अहमद व हेड कांस्टेबल अनुज तिवारी शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
*ई-रिक्शा सवार से लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व मोबाइल बरामद,रास्ते में सिर पर ईंट मारकर लूटे थे 27-28 हजार रुपये; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* *ई-रिक्शा सवार से लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व मोबाइल बरामद,रास्ते में सिर पर ईंट मारकर लूटे थे 27-28 हजार रुपये; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार युवक से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपये, मोबाइल फोन के साथ एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के अनुसार 31 मार्च 2026 की रात वादी आरिफ हुसैन पुत्र हसनू खान निवासी मोहल्ला दराय सराय कस्बा कायमगंज, थाना गुरसहायगंज (जिला कन्नौज) कंपनी की क्लोजिंग कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्बला रोड भोपाल नगला के पास ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर जेब में रखा मोबाइल व करीब 27-28 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें अंकित उर्फ करिया पुत्र संजय निवासी कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद तथा एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि दोनों के पास से लूटे गए सामान में एक वीवो कंपनी का आसमानी रंग का मोबाइल फोन, पर्स व 1600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया है और बताया कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अंकित उर्फ करिया के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 127/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 129/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं बाल अपचारी के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई को थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें थाना प्रभारी अजब सिंह, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल सरताज अहमद व हेड कांस्टेबल अनुज तिवारी शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
- गला दबा कर हत्या कर बोरे में बंद कर नदी किनारे फेका था शवहत्यारोपी से हुई मुठभेड़ आरोपी के पैर में लगी गोलीहत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही हुआ घायलदोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती थाना नवाबगंज के राजा रामपुर मेई में हुई मुठभेड़1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पानी निकासी को लेकर जमकर चले लाठी डंडे मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर नाली किनारे दीवाल उठाने का लगाया आरोप दबंगों के दीवाल उठाने पर भरा बरसात का पानी पीड़ित बारिश के पानी को निकालने पहुंचा दबंगों ने लाठी डंडो से किया हमला बीच बचाव करने आए पुत्र को मारपीट कर किया घायल दबंगों की मारपीट से पिता पुत्र को आई गंभीर चोटें थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली का मामला1
- आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परशुरामपुरी/जलालाबाद में शंकर महाराज मंदिर के सामने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी/पुजारी श्री सत्यदेव पांडेय जी (परशुरामपुरी धाम) द्वारा हवन-यज्ञ कर किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए समाज में आपसी भाईचारा और सेवा भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता ने स्वयं प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं जनता हॉस्पिटल जलालाबाद की टीम ने भी भंडारे में सहयोग करते हुए प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 🙏🚩 स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- Post by पी के तिवारी पत्रकार4
- उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। 👉 ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान का समर्थन करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने जो बात कही है, वह सवर्ण और मुसलमान दोनों के हित में है। 👉 साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को सवर्ण विरोधी बताया और सवाल उठाया कि इसमें सवर्ण समाज की जगह कहाँ है। 👉 उन्होंने कहा कि देश में अगर किसी ने सवर्णों की रक्षा की है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। 👉 अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन अगर कोई देश के खिलाफ काम करेगा तो उसे गलत माना जाएगा। 👉 साथ ही उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कश्मीर के मुद्दे को भी उठाया। 📍 यह बयान उन्नाव स्थित उनके कैम्प कार्यालय में दिया गया।1
- परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नकदी-जेवर के साथ गई छात्रा की हत्या, बोरे में मिला शव लापता किशोरी 9वीं की छात्रा थी, प्रेमी और उसके साथी ने लालच में उतारा मौत के घाट फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से बीते दिनों पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के पास बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। आरोप है कि प्रेमी और उसके साथी ने जेवरात व नकदी के लालच में गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। बीती 28 मार्च की रात नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने प्रेमी द्वारा भेजी गई नींद की गोलियां दूध में मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी थीं। जब परिवार गहरी नींद में सो गया, तो वह घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों को छोड़े जाने पर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर 'सुविधा शुल्क' लेकर सौदेबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों पर नजर रखने के लिए उन्हें छोड़ा गया था और मुखबिरों की मदद से सच सामने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब जेवर और नकदी लेकर गांव के बाहर नलकूप पर पहुंची, तो वहां प्रेमी और उसके साथी मौजूद थे। भारी मात्रा में जेवर और कैश देखकर उनके मन में लालच आ गया। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को एक खेत में बोरे में भरकर छिपा दिया। अगले दिन आरोपी बाइक से शव को ले गए और मोहम्मदाबाद के कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे फेंक दिया। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव और कुछ जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर कैमरों से नजर रखी जा रही थी। दो आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने रणनीति के तहत उन्हें छोड़ा और पीछे मुखबिर लगा दिए। दोबारा पकड़े जाने पर सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रेमी टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी। यह हृदयविदारक घटना उन किशोरियों के लिए एक बड़ी सीख है जो प्रेम के झूठे जाल में फंसकर अपनों को धोखा देतीं हैं। जिस प्रेमी के भरोसे किशोरी घर छोड़कर निकली, उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसकी जान ले ली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने खेत के कुएं से छात्रा का बक्सा और अन्य सामान भी बरामद किया है।4
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग हत्या आरोपी से एसओजी पुलिस की मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली मुठभेड़ में एक सिपाही भी हुआ घायल हत्या आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को खेत में गया था छुपाया गांव के पास पुलिया में छुपे होने की सूचना पर एसओजी टीम ने की घेरा बंदी पुलिस से घिरा देख हत्यारोपी ने पुलिस पर किया फायर हत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही गोली लगने से हुआ घायल पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती थाना अमृतपुर क्षेत्र में मुठभेड़ का मामला1
- शाहजहांपुर। दिनांक 2 अप्रैल, 2026। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर विकास क्षेत्र ददरौल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर तथा गुब्बारे उड़ा कर किया गया। स्कूल चलो अभियान एवं पुस्तक वितरण समारोह का शुभारंभ करते हुए ममता यादव ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों का आवाहन किया उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराए। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । राज्य स्तर पर पीटी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया । जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा भी की । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों से कहा कि अच्छे से पढ़ लिख कर अपना तथा अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कड़ी लगन एवं मेहनत से छात्रों को शिक्षा देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करे। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य उज्जवलकरें। उन्होंने कहा कि पढ़कर बच्चे अच्छे नागरिक बनकर आगे बढ़ेंगे तभी देश भी आगे बढ़ेगा। बच्चे पढ़े आगे बढ़े अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और भविष्य में उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं पुस्तक वितरण समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा सभी अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध है कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत विद्यालय या शिक्षकों को दें, ताकि प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर उसकी समस्याओं का समाधान कर उसे शिक्षा से जोड़ सकें। आज के समय में शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है, जिसका उदाहरण हाल ही में घोषित यूपी पीसीएस परिणाम हैं, जहाँ शीर्ष 10 में से 6 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए। यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हमारे बच्चे, विशेषकर बेटियां, किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इसलिए केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रीमद् गीता भागवत के श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे भाग लेंगे और विजेताओं को 25,000, 20,000 एवं 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को इसके लिए तैयार करें और उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है; खेल-कूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग और शतरंज जैसी गतिविधियाँ भी बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि किसी बच्चे में विशेष प्रतिभा पाई जाती है, तो प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कोच और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने कौशल को और निखार सकें और भविष्य में देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कमजोर वर्ग ककी बच्चियों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए। अभिभावक बच्चों को निर्धारित समय पर पढ़ने के लिए विद्यालय भेजें। उन्होंने बताया कि जनपद लगातार प्रगति कर रहा है इस वर्ष निपुण विद्यालय आकलन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा । इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन करने वालों में जनपद शाहजहांपुर पूरे भारत में सुपर 50 में स्थान पाया । उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर की टीम ने राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया । ग्राम प्रधान शहबाजनगर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 15 विद्यालय संचालित हो रहे हैं । बच्चों की शिक्षा के बेहतर प्रयास किए गए हैं साथ ही ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान भी बनाया गया है । जिलाधिकारी ने पीटी में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों पवन , राजा , अरुण , विकांशु , विमल , सौरभ , जितिन , अतुल , रोहित आदि को पुरस्कृत किया। साथ ही जिलाधिकारी तथा जिला पंचायत के द्वारा बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। विद्यालय की बालिका साक्षी तथा क्रांति को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता में सफलता प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की बालिका इरम , सोनी , सोनाली , उपासना , मुस्कान , काजल , अपेक्षा मोनी आदि बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, एस.आर.जी. शाहजहांपुर डॉ अरुण कुमार गुप्ता, कस्तूरबा गांधी वार्डन मंजू गंगवार, आशीष, वासिफ अली, चमन आरा, नरगिस, नगमा, अर्शी, शबाना रहमान, राज कौर, महापारा, अनुराधा सक्सेना, गजाला परवीन, तबस्सुम बेगम, पंकज रस्तोगी, लालाराम तथा दपिन्दर कौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रविंद्र पाल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया मंच का संचालन श्री आदर्श श्रीवास्तव ने किया।1