logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान जन्मोत्सव पर समाजसेवी डॉ केपी गुप्ता ने कराया भव्य भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गौरी शंकर त्रिवेदी मन्दिर पर हुआ विशाल भण्डारा जलालाबाद संकटमोचन हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध समाजसेवी सर्जन डॉ कामता प्रसाद गुप्ता(केपी गुप्ता)द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित श्री शंकर महाराज मंदिर परिसर भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ श्री परशुराम मंदिर के महंत श्री सत्यदेव पांडेय जी ने पूजन अर्चन के साथ शुरू कराया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। ​​सुबह से ही हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और विशेष आरती का दौर जारी था। समाजसेवी डॉ कामता प्रसाद गुप्ता केपी गुप्ता ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। ​ ​इस अवसर पर डॉ कामता प्रसाद गुप्ता ने कहा, "हनुमान जी सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव पर नर-सेवा ही नारायण सेवा के भाव से इस भंडारे का आयोजन किया गया है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रभु के प्रति हमारी आस्था और समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक प्रयास है।" ​भंडारे में पूड़ी, सब्जी,और हलुआ प्रसादों का वितरण किया गया। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। राहगीरों और जरूरतमंदों ने भी प्रसाद पाकर अपनी तृप्ति व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान 'जय श्री राम' और 'पवनपुत्र हनुमान की जय' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। ​इस अवसर पर अनिल पाठक एडवोकेट पिंकू वर्मा सत्यम कुशवाहा आसमा वर्मा गौरी शंकर त्रिवेदी विनोद राजपूत अंकित दीक्षित अनिल कुशवाहा सुरेंद्र प्रधान डाक्टर नवी अहमद पूनम पाण्डेय फूलबाबू समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ कामता प्रसाद गुप्ता केपी की सराहना की।

2 hrs ago
user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हनुमान जन्मोत्सव पर समाजसेवी डॉ केपी गुप्ता ने कराया भव्य भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गौरी शंकर त्रिवेदी मन्दिर पर हुआ विशाल भण्डारा जलालाबाद संकटमोचन हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध समाजसेवी सर्जन डॉ कामता प्रसाद गुप्ता(केपी गुप्ता)द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित श्री शंकर महाराज मंदिर परिसर भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ श्री परशुराम मंदिर के महंत श्री सत्यदेव पांडेय

c4c78e43-5cb2-444f-b38b-70655b2e328a

जी ने पूजन अर्चन के साथ शुरू कराया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। ​​सुबह से ही हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और विशेष आरती का दौर जारी था। समाजसेवी डॉ कामता प्रसाद गुप्ता केपी गुप्ता ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। ​ ​इस अवसर पर डॉ कामता

108fe751-7570-436d-ac07-e490e888fd5c

प्रसाद गुप्ता ने कहा, "हनुमान जी सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव पर नर-सेवा ही नारायण सेवा के भाव से इस भंडारे का आयोजन किया गया है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रभु के प्रति हमारी आस्था और समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक प्रयास है।" ​भंडारे में पूड़ी, सब्जी,और हलुआ प्रसादों का वितरण किया गया। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। राहगीरों और जरूरतमंदों

ने भी प्रसाद पाकर अपनी तृप्ति व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान 'जय श्री राम' और 'पवनपुत्र हनुमान की जय' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। ​इस अवसर पर अनिल पाठक एडवोकेट पिंकू वर्मा सत्यम कुशवाहा आसमा वर्मा गौरी शंकर त्रिवेदी विनोद राजपूत अंकित दीक्षित अनिल कुशवाहा सुरेंद्र प्रधान डाक्टर नवी अहमद पूनम पाण्डेय फूलबाबू समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ कामता प्रसाद गुप्ता केपी की सराहना की।

More news from Shahjahanpur and nearby areas
  • शाहजहांपुर। दिनांक 2 अप्रैल, 2026। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर विकास क्षेत्र ददरौल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर तथा गुब्बारे उड़ा कर किया गया। स्कूल चलो अभियान एवं पुस्तक वितरण समारोह का शुभारंभ करते हुए ममता यादव ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों का आवाहन किया उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराए। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । राज्य स्तर पर पीटी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया । जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा भी की । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों से कहा कि अच्छे से पढ़ लिख कर अपना तथा अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कड़ी लगन एवं मेहनत से छात्रों को शिक्षा देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करे। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य उज्जवलकरें। उन्होंने कहा कि पढ़कर बच्चे अच्छे नागरिक बनकर आगे बढ़ेंगे तभी देश भी आगे बढ़ेगा। बच्चे पढ़े आगे बढ़े अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और भविष्य में उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं पुस्तक वितरण समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा सभी अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध है कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत विद्यालय या शिक्षकों को दें, ताकि प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर उसकी समस्याओं का समाधान कर उसे शिक्षा से जोड़ सकें। आज के समय में शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है, जिसका उदाहरण हाल ही में घोषित यूपी पीसीएस परिणाम हैं, जहाँ शीर्ष 10 में से 6 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए। यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हमारे बच्चे, विशेषकर बेटियां, किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इसलिए केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रीमद् गीता भागवत के श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे भाग लेंगे और विजेताओं को 25,000, 20,000 एवं 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को इसके लिए तैयार करें और उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है; खेल-कूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग और शतरंज जैसी गतिविधियाँ भी बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि किसी बच्चे में विशेष प्रतिभा पाई जाती है, तो प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कोच और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने कौशल को और निखार सकें और भविष्य में देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कमजोर वर्ग ककी बच्चियों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए। अभिभावक बच्चों को निर्धारित समय पर पढ़ने के लिए विद्यालय भेजें। उन्होंने बताया कि जनपद लगातार प्रगति कर रहा है इस वर्ष निपुण विद्यालय आकलन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा । इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन करने वालों में जनपद शाहजहांपुर पूरे भारत में सुपर 50 में स्थान पाया । उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर की टीम ने राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया । ग्राम प्रधान शहबाजनगर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 15 विद्यालय संचालित हो रहे हैं । बच्चों की शिक्षा के बेहतर प्रयास किए गए हैं साथ ही ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान भी बनाया गया है । जिलाधिकारी ने पीटी में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों पवन , राजा , अरुण , विकांशु , विमल , सौरभ , जितिन , अतुल , रोहित आदि को पुरस्कृत किया। साथ ही जिलाधिकारी तथा जिला पंचायत के द्वारा बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। विद्यालय की बालिका साक्षी तथा क्रांति को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता में सफलता प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की बालिका इरम , सोनी , सोनाली , उपासना , मुस्कान , काजल , अपेक्षा मोनी आदि बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, एस.आर.जी. शाहजहांपुर डॉ अरुण कुमार गुप्ता, कस्तूरबा गांधी वार्डन मंजू गंगवार, आशीष, वासिफ अली, चमन आरा, नरगिस, नगमा, अर्शी, शबाना रहमान, राज कौर, महापारा, अनुराधा सक्सेना, गजाला परवीन, तबस्सुम बेगम, पंकज रस्तोगी, लालाराम तथा दपिन्दर कौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रविंद्र पाल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया मंच का संचालन श्री आदर्श श्रीवास्तव ने किया।
    1
    शाहजहांपुर। दिनांक 2 अप्रैल, 2026। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर विकास क्षेत्र ददरौल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर तथा गुब्बारे उड़ा कर किया गया। स्कूल चलो अभियान एवं पुस्तक वितरण समारोह का शुभारंभ करते हुए ममता यादव ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों का आवाहन किया उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराए। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । राज्य स्तर पर पीटी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया । जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा भी की ।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों से कहा कि अच्छे से पढ़ लिख कर अपना तथा अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कड़ी लगन एवं मेहनत से छात्रों को शिक्षा देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करे। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य उज्जवलकरें। उन्होंने कहा कि पढ़कर बच्चे अच्छे नागरिक बनकर आगे बढ़ेंगे तभी देश भी आगे बढ़ेगा। बच्चे पढ़े आगे बढ़े अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और भविष्य में उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े। 
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं पुस्तक वितरण समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा सभी अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध है कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत विद्यालय या शिक्षकों को दें, ताकि प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर उसकी समस्याओं का समाधान कर उसे शिक्षा से जोड़ सकें। आज के समय में शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है, जिसका उदाहरण हाल ही में घोषित यूपी पीसीएस परिणाम हैं, जहाँ शीर्ष 10 में से 6 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए। यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हमारे बच्चे, विशेषकर बेटियां, किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इसलिए केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटना नहीं चाहिए।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रीमद् गीता भागवत के श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे भाग लेंगे और विजेताओं को 25,000, 20,000 एवं 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को इसके लिए तैयार करें और उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है; खेल-कूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग और शतरंज जैसी गतिविधियाँ भी बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि किसी बच्चे में विशेष प्रतिभा पाई जाती है, तो प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कोच और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने कौशल को और निखार सकें और भविष्य में देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कमजोर वर्ग ककी बच्चियों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए। अभिभावक बच्चों को निर्धारित समय पर पढ़ने के लिए विद्यालय भेजें।
उन्होंने बताया कि जनपद लगातार प्रगति कर रहा है इस वर्ष निपुण विद्यालय आकलन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा । इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन करने वालों में जनपद शाहजहांपुर पूरे भारत में सुपर 50 में स्थान पाया । उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर की टीम ने राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया ।
ग्राम प्रधान शहबाजनगर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 15 विद्यालय संचालित हो रहे हैं । बच्चों की शिक्षा के बेहतर प्रयास किए गए हैं साथ ही ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान भी बनाया गया है । 
जिलाधिकारी ने पीटी में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों पवन , राजा , अरुण , विकांशु , विमल , सौरभ , जितिन , अतुल , रोहित आदि को पुरस्कृत किया। साथ ही जिलाधिकारी तथा जिला पंचायत के द्वारा बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। विद्यालय की बालिका साक्षी तथा क्रांति को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता में सफलता प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की बालिका इरम , सोनी , सोनाली , उपासना , मुस्कान , काजल , अपेक्षा मोनी आदि बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, एस.आर.जी. शाहजहांपुर डॉ अरुण कुमार गुप्ता, कस्तूरबा गांधी वार्डन मंजू गंगवार, आशीष, वासिफ अली, चमन आरा, नरगिस, नगमा, अर्शी, शबाना रहमान, राज कौर, महापारा, अनुराधा सक्सेना, गजाला परवीन, तबस्सुम बेगम, पंकज रस्तोगी, लालाराम तथा दपिन्दर कौर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रविंद्र पाल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया मंच का संचालन श्री आदर्श श्रीवास्तव ने किया।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    1 hr ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    4
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🟥 स्लग: कानपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन लूट, छेड़छाड़—वीडियो वायरल 🎤 एंकर: कानपुर में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आई… दिनदहाड़े सड़क पर महिला से चेन लूट और छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है… 🎥 VO: घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मर्चेंट चेंबर के पास हुई… प्राइवेट बैंक में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और चेन लूट की गई… वारदात के बाद आरोपी फरार हुए, लेकिन दूसरे मामले में कोहना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया… पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है… घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पर सवाल खड़े हो रहे हैं… 📲 कैप्शन: “कानपुर में दिनदहाड़े महिला से लूट और छेड़छाड़… वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार!” #Kanpur #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralVideo
    1
    🟥 स्लग: कानपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन लूट, छेड़छाड़—वीडियो वायरल
🎤 एंकर:
कानपुर में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आई… दिनदहाड़े सड़क पर महिला से चेन लूट और छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है…
🎥 VO:
घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मर्चेंट चेंबर के पास हुई…
प्राइवेट बैंक में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और चेन लूट की गई…
वारदात के बाद आरोपी फरार हुए, लेकिन दूसरे मामले में कोहना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पर सवाल खड़े हो रहे हैं…
📲 कैप्शन:
“कानपुर में दिनदहाड़े महिला से लूट और छेड़छाड़… वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार!”
#Kanpur #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralVideo
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमृतपुर थाना पुलिस ने चर्चित ओमवीर राठौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरजीत उर्फ ननकू यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बीती रात गूजरपुर पमारान गांव की पुलिया के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, ओमवीर राठौर हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी सुरजीत यादव गांव की पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान सुरजीत यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं आरोपी की फायरिंग में सिपाही वसीम भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और खोखा बरामद किया है। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत यादव ओमवीर राठौर हत्याकांड में नामजद था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गौरतलब है कि बीते दिनों थाना पुलिस ने रामू यादव के खेत से ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। इस मामले में मृतक की पत्नी धर्मशिला ने रामू यादव, सुरजीत यादव सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस पूरे प्रकरण में जनपद पुलिस की सक्रियता और तत्परता सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। वहीं थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह और उनकी टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।
    3
    अमृतपुर थाना पुलिस ने चर्चित ओमवीर राठौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरजीत उर्फ ननकू यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बीती रात गूजरपुर पमारान गांव की पुलिया के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, ओमवीर राठौर हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी सुरजीत यादव गांव की पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान सुरजीत यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं आरोपी की फायरिंग में सिपाही वसीम भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और खोखा बरामद किया है।
घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत यादव ओमवीर राठौर हत्याकांड में नामजद था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
गौरतलब है कि बीते दिनों थाना पुलिस ने रामू यादव के खेत से ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। इस मामले में मृतक की पत्नी धर्मशिला ने रामू यादव, सुरजीत यादव सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
इस पूरे प्रकरण में जनपद पुलिस की सक्रियता और तत्परता सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। वहीं थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह और उनकी टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर* फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: जनपद फतेहगढ़ के अमृतपुर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सुरजीत की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह, उप निरीक्षक राहुल सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    3
    *हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर*
फर्रुखाबाद/फतेहगढ़:
जनपद फतेहगढ़ के अमृतपुर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सुरजीत की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई में अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह, उप निरीक्षक राहुल सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नकदी-जेवर के साथ गई छात्रा की हत्या, बोरे में मिला शव लापता किशोरी 9वीं की छात्रा थी, प्रेमी और उसके साथी ने लालच में उतारा मौत के घाट फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से बीते दिनों पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के पास बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। आरोप है कि प्रेमी और उसके साथी ने जेवरात व नकदी के लालच में गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। बीती 28 मार्च की रात नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने प्रेमी द्वारा भेजी गई नींद की गोलियां दूध में मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी थीं। जब परिवार गहरी नींद में सो गया, तो वह घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों को छोड़े जाने पर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर 'सुविधा शुल्क' लेकर सौदेबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों पर नजर रखने के लिए उन्हें छोड़ा गया था और मुखबिरों की मदद से सच सामने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब जेवर और नकदी लेकर गांव के बाहर नलकूप पर पहुंची, तो वहां प्रेमी और उसके साथी मौजूद थे। भारी मात्रा में जेवर और कैश देखकर उनके मन में लालच आ गया। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को एक खेत में बोरे में भरकर छिपा दिया। अगले दिन आरोपी बाइक से शव को ले गए और मोहम्मदाबाद के कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे फेंक दिया। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव और कुछ जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर कैमरों से नजर रखी जा रही थी। दो आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने रणनीति के तहत उन्हें छोड़ा और पीछे मुखबिर लगा दिए। दोबारा पकड़े जाने पर सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रेमी टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी। यह हृदयविदारक घटना उन किशोरियों के लिए एक बड़ी सीख है जो प्रेम के झूठे जाल में फंसकर अपनों को धोखा देतीं हैं। जिस प्रेमी के भरोसे किशोरी घर छोड़कर निकली, उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसकी जान ले ली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने खेत के कुएं से छात्रा का बक्सा और अन्य सामान भी बरामद किया है।
    4
    परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नकदी-जेवर के साथ गई छात्रा की हत्या, बोरे में मिला शव
लापता किशोरी 9वीं की छात्रा थी, प्रेमी और उसके साथी ने लालच में उतारा मौत के घाट
फर्रुखाबाद।
जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से बीते दिनों पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के पास बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। आरोप है कि प्रेमी और उसके साथी ने जेवरात व नकदी के लालच में गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। बीती 28 मार्च की रात नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने प्रेमी द्वारा भेजी गई नींद की गोलियां दूध में मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी थीं। जब परिवार गहरी नींद में सो गया, तो वह घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों को छोड़े जाने पर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर 'सुविधा शुल्क' लेकर सौदेबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों पर नजर रखने के लिए उन्हें छोड़ा गया था और मुखबिरों की मदद से सच सामने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब जेवर और नकदी लेकर गांव के बाहर नलकूप पर पहुंची, तो वहां प्रेमी और उसके साथी मौजूद थे। भारी मात्रा में जेवर और कैश देखकर उनके मन में लालच आ गया। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को एक खेत में बोरे में भरकर छिपा दिया। अगले दिन आरोपी बाइक से शव को ले गए और मोहम्मदाबाद के कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे फेंक दिया। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव और कुछ जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर कैमरों से नजर रखी जा रही थी। दो आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने रणनीति के तहत उन्हें छोड़ा और पीछे मुखबिर लगा दिए। दोबारा पकड़े जाने पर सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रेमी टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी। यह हृदयविदारक घटना उन किशोरियों के लिए एक बड़ी सीख है जो प्रेम के झूठे जाल में फंसकर अपनों को धोखा देतीं हैं। जिस प्रेमी के भरोसे किशोरी घर छोड़कर निकली, उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसकी जान ले ली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने खेत के कुएं से छात्रा का बक्सा और अन्य सामान भी बरामद किया है।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • दिए गए स्क्रीन के नंबर पर कांटेक्ट व्हाट्सएप करें
    7
    दिए गए स्क्रीन के नंबर पर कांटेक्ट व्हाट्सएप करें
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    26 min ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.