हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर* *हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर* फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: जनपद फतेहगढ़ के अमृतपुर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सुरजीत की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह, उप निरीक्षक राहुल सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर* *हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर* फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: जनपद फतेहगढ़ के अमृतपुर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम
पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सुरजीत की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में
जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह, उप निरीक्षक राहुल सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- अमृतपुर थाना पुलिस ने चर्चित ओमवीर राठौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरजीत उर्फ ननकू यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बीती रात गूजरपुर पमारान गांव की पुलिया के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, ओमवीर राठौर हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी सुरजीत यादव गांव की पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान सुरजीत यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं आरोपी की फायरिंग में सिपाही वसीम भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और खोखा बरामद किया है। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत यादव ओमवीर राठौर हत्याकांड में नामजद था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गौरतलब है कि बीते दिनों थाना पुलिस ने रामू यादव के खेत से ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। इस मामले में मृतक की पत्नी धर्मशिला ने रामू यादव, सुरजीत यादव सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस पूरे प्रकरण में जनपद पुलिस की सक्रियता और तत्परता सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। वहीं थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह और उनकी टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।3
- *हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद,घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस पर किया था फायर* फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: जनपद फतेहगढ़ के अमृतपुर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सुरजीत की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह, उप निरीक्षक राहुल सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।3
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग हत्या आरोपी से एसओजी पुलिस की मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली मुठभेड़ में एक सिपाही भी हुआ घायल हत्या आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को खेत में गया था छुपाया गांव के पास पुलिया में छुपे होने की सूचना पर एसओजी टीम ने की घेरा बंदी पुलिस से घिरा देख हत्यारोपी ने पुलिस पर किया फायर हत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही गोली लगने से हुआ घायल पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती थाना अमृतपुर क्षेत्र में मुठभेड़ का मामला1
- बड़ी धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव एंकर -------फर्रुखाबाद-जिले में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिरों में आज सुबह आठ बजे के करीब चार दिन बाद कपाट खोले गए जिस समय कपाट खोले गए उस समय भक्तो भारी भीड़ मंदिर के बाहर लगी हुई थी।बहुत से मंदिरों में साल में एक बार ही मूर्ति पर चोला चढ़ाया जाता है।कुछ मंदिरों में हर शनिवार मंगलवार को चोला चढ़ाया जाता है।भक्तो ने मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा,भजन संध्या सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया है।प्राचीन हनुमान मंदिर भोलेपुर के सामने भक्तो ने भंडारे के आयोजन के साथ सरबत पिलाने के सैकड़ो लोगो ने प्रतिभाग किया है।पूरा शहर हनुमान के झंडा से सजा दिखाई दे रहा है।इस मंदिर में आज के दिन आस पास के कई जिलों से भक्तगण आकर अपनी मुराद पूरी करते है।वही हनुमान गढ़ी मंदिर जो कि पांचाल घाट गंगा तट पर वर्षो पुराना बना हुआ है।इस मंदिर पर भक्त एक तीर से तीन निशाने लगाते है क्योंकि हनुमान गढ़ी के पास भैरवनाथ का मंदिर है वह भी गंगा के तट पर बना हुआ है दूसरी तरफ माँ गंगा के भी मंदिर पर खड़े होकर भक्त लोग दर्शन करते है।क्योंकि यह मंदिर लगभग 200 वर्ष से भी अधिक पुराना है।उसी प्रकार आढ़तियान मोहल्ला में बूढ़े हनुमान का मंदिर स्थित है इस मंदिर पर भी भक्तो का सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगाई दिखाई दे रही थी।नगर पंचायत कमालगंज में विशाल हनुमान जी की प्रतिमा है इस मंदिर पर रात्रि में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। बाइट ---भक्त3
- Post by पी के तिवारी पत्रकार4
- भ्रष्टाचार के खिलाफ1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- ओमवीर कांड में बड़ी कार्रवाई: पूर्व थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य निलंबित, विवेचक रवि सोलंकी पर भी गिरी गाज अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी ओमवीर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। करीब 8 माह बाद ओमवीर का शव आरोपी रामू के खेत में दफन अवस्था में बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार के आरोप आखिरकार सही साबित होते नजर आए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पीड़ित पक्ष लगातार हत्या की आशंका जताता रहा, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच पीड़िता करीब 7 माह 3 दिन तक न्याय के लिए दर-दर भटकती रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामला तूल पकड़ने और उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जब गहन जांच कराई गई, तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। जांच के दौरान आरोपी रामू के खेत में खुदाई कराई गई, जहां से ओमवीर का शव बरामद हुआ। इस खुलासे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर एसपी आरती सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य को निलंबित कर दिया, वहीं विवेचक रवि सोलंकी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा एवं थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मामले में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि शुरुआत में ही सही तरीके से जांच की जाती, तो शायद इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। अपर पुलिसअधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।3