logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी हुए बैठक में शामिल नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी हुए बैठक में शामिल नगर पालिका चुनाव को लेकर हालांकि अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने जो शेड्यूल जारी किया है। उसके आधार पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस के धौलपुर जिलाध्यक्ष एवं सरमथुरा विधायक संजय जाटव के साथ धौलपुर जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन और प्रदेश से आए उपाध्यक्ष अजीत यादव हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे हैं और नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां की जानकारी ली जा रही है। बाड़ी ब्लॉक की बैठक का आयोजन आज शाम चार बजे से शहर के कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा नगर पालिका के साथ पंचायत चुनाव को लेकर जो शेड्यूल जारी हुआ है। उसमें 5 अगस्त को ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट पेश कर देगा और 15 अगस्त के बाद कभी भी चुनाव की घंटी बज सकती है। ऐसे में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक दूसरे के मतभेदों को भूलकर पार्टी के लिए समर्पित हो जाएं और चुनाव की तैयारी शुरू करे। वही जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन ने कहा कि इस बार कांग्रेस पूरे तरीके से और सिस्टम से चुनाव लड़ेगी,जो भी टिकट बांटे जाएंगे वह वरिष्ठ पदाधिकारी की टीम द्वारा सहमति पर मिलेंगे कोई भी कैंडिडेट ऊपर से हाईजैक करके टिकट लेकर नहीं आएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता या पदाधिकारी की कोई समस्या हो तो सभी पदाधिकारीयो के सामने रखें। जिससे उनका समय पूर्व समाधान किया जा सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय जाटव ने कहा कि पार्टी जिस कैंडिडेट को भी टिकट देगी,सभी को उसका साथ देना है। हमे एक दूसरे के मतभेद में आकर पार्टी को कमजोर नहीं करना है। यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के साथ राजस्थान की जनता के लिए भी अहम है क्योंकि जनता भाजपा के शासन से परेशान है और त्रस्त है। आमजन की समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। यहां तक की अधिकारी भी मनमानी पर तुले हुए है। बैठक में युवा नेता रामवीर पोसवाल ने कहा कि कांग्रेस को ऐसे कैंडिडेट का चयन करना है जो वार्ड में जाकर मजबूती से चुनाव लड़ सके,कांग्रेस के कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी है और ना ही किसी से डरना है। इस बार का चुनाव आर-पार का होगा,चाहे विधायक हो या पूर्व विधायक दोनों को के शोषण से जनता को मुक्त कराया जाएगा। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा,वरिष्ठ पार्षद राजकुमार भारद्वाज,पूर्व पार्षद लखना यादव,हरिसिंह पहाड़िया,हरिदेव शर्मा,नासिर खान,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शबनम खान, जिला पदाधिकारी रोशनी शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी ने भी अपने विचार रखें और नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान अनिल अरेले,ओबीसी जिलाध्यक्ष सोनू यादव,योगेश अग्रवाल,नईम खान,शाहिद खां,सोनू दिवाकर, अभिषेक यादव,महादेवा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी हुए बैठक में शामिल नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी हुए बैठक में शामिल नगर पालिका चुनाव को लेकर हालांकि अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने जो शेड्यूल जारी किया है। उसके आधार पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस के धौलपुर जिलाध्यक्ष एवं सरमथुरा विधायक संजय जाटव के साथ धौलपुर जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन और प्रदेश से आए उपाध्यक्ष अजीत यादव हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे हैं और नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारियां की जानकारी ली जा रही है। बाड़ी ब्लॉक की बैठक का आयोजन आज शाम चार बजे से शहर के कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा नगर पालिका के साथ पंचायत चुनाव को लेकर जो शेड्यूल जारी हुआ है। उसमें 5 अगस्त को ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट पेश कर देगा और 15 अगस्त के बाद कभी भी चुनाव की घंटी बज सकती है। ऐसे में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक दूसरे के मतभेदों को भूलकर पार्टी के लिए समर्पित हो जाएं और चुनाव की तैयारी शुरू करे। वही जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन ने कहा कि इस बार कांग्रेस पूरे तरीके से और सिस्टम से चुनाव लड़ेगी,जो भी टिकट बांटे जाएंगे वह वरिष्ठ पदाधिकारी की टीम द्वारा सहमति पर मिलेंगे कोई भी कैंडिडेट ऊपर से हाईजैक करके टिकट लेकर नहीं आएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता या पदाधिकारी की कोई समस्या हो तो सभी पदाधिकारीयो के सामने रखें। जिससे उनका समय पूर्व समाधान किया जा सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय जाटव ने कहा कि पार्टी जिस कैंडिडेट को भी टिकट देगी,सभी को उसका साथ देना है। हमे एक दूसरे के मतभेद में आकर पार्टी को कमजोर नहीं करना है। यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के साथ राजस्थान की जनता के लिए भी अहम है क्योंकि जनता भाजपा के शासन से परेशान है और त्रस्त है। आमजन की समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। यहां तक की अधिकारी भी मनमानी पर तुले हुए है। बैठक में युवा नेता रामवीर पोसवाल ने कहा कि कांग्रेस को ऐसे कैंडिडेट का चयन करना है जो वार्ड में जाकर मजबूती से चुनाव लड़ सके,कांग्रेस के कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी है और ना ही किसी से डरना है। इस बार का चुनाव आर-पार का होगा,चाहे विधायक हो या पूर्व विधायक दोनों को के शोषण से जनता को मुक्त कराया जाएगा। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा,वरिष्ठ पार्षद राजकुमार भारद्वाज,पूर्व पार्षद लखना यादव,हरिसिंह पहाड़िया,हरिदेव शर्मा,नासिर खान,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शबनम खान, जिला पदाधिकारी रोशनी शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी ने भी अपने विचार रखें और नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान अनिल अरेले,ओबीसी जिलाध्यक्ष सोनू यादव,योगेश अग्रवाल,नईम खान,शाहिद खां,सोनू दिवाकर, अभिषेक यादव,महादेवा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्रीराम जन्मभूमि चंदा मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हनुमान जी को प्रार्थी बनाकर थाने में दी शिकायत कथित चंदा गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग, नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहुंचे निहालगंज थाना धौलपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर रविवार को धौलपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान को प्रतीकात्मक रूप से प्रार्थी बनाकर निहालगंज थाने पहुंचकर कथित चंदा गड़बड़ी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारी गुलाब बाग चौराहे से नारेबाजी करते हुए निहालगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कथित "चंदा गड़बड़ी" के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में उठाए गए इस मुद्दे का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जांच की स्थिति क्या है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा, प्रदेश सचिव रोहित मिश्रा, प्रदेश सचिव पंकज तिवारी, संयुक्त सचिव आर्यन राय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव पोशवाल सहित दीपक सक्सेना, ध्रुव शुक्ल, अकरम खान, राजीव अंशुल भीलवारे, मोइन खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    श्रीराम जन्मभूमि चंदा मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हनुमान जी को प्रार्थी बनाकर थाने में दी शिकायत
कथित चंदा गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग, नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहुंचे निहालगंज थाना
धौलपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर रविवार को धौलपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान को प्रतीकात्मक रूप से प्रार्थी बनाकर निहालगंज थाने पहुंचकर कथित चंदा गड़बड़ी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शनकारी गुलाब बाग चौराहे से नारेबाजी करते हुए निहालगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कथित "चंदा गड़बड़ी" के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में उठाए गए इस मुद्दे का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जांच की स्थिति क्या है।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा, प्रदेश सचिव रोहित मिश्रा, प्रदेश सचिव पंकज तिवारी, संयुक्त सचिव आर्यन राय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव पोशवाल सहित दीपक सक्सेना, ध्रुव शुक्ल, अकरम खान, राजीव अंशुल भीलवारे, मोइन खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ , उद्घाटन मैच में धौलपुर ने पाली को हराया धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को तसीमों स्थित फुटबॉल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद धौलपुर की पूर्व सभापति खुशबू सिंह ने खिलाड़ी बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर की बेटियां फुटबॉल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धौलपुर को नई पहचान दिलाएंगी। राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि धौलपुर जिला फुटबॉल के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला फुटबॉल संघ की पूरी टीम को बधाई दी। पूर्व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ के प्रयासों से जिले में फुटबॉल को नई पहचान मिली है। आज गांव-गांव और गली-मोहल्लों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान संघ की मेहनत का परिणाम है। सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच नीलम परमार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर पार्वती कुशवाहा, प्रारंभिक शिक्षा खेलकूद अधिकारी प्रभारी चौक सिंह सहित अनेक अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक रफीक सिंधी, करौली फुटबॉल संघ के सचिव आसिफ, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य अमर सिंह, गंगानगर फुटबॉल संघ के सचिव मदन सिंह, नागौर फुटबॉल संघ के सचिव फरद अली, जिंक अकैडमी इंडिया विधाता ग्रुप के तकनीकी सलाहकार तरुण राय, कोच चंद्रकला राय, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राना, कोच असलम खान, राजस्थान बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन,चंद्र मोहन त्रिवेदी, अंगद तोमर, नीरज त्यागी मास्टर विद्याराम संस्था के प्रबंधक बबलू शर्मा, शारीरिक शिक्षक परमजीत सिंह, राकेश परमार, मनोज कुमार,अनु वशिष्ठ, अल्का बिश्नोई, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान धौलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाली को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।
    3
    राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ , उद्घाटन मैच में धौलपुर ने पाली को हराया
धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को तसीमों स्थित फुटबॉल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद धौलपुर की पूर्व सभापति खुशबू सिंह ने खिलाड़ी बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर की बेटियां फुटबॉल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धौलपुर को नई पहचान दिलाएंगी। राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि धौलपुर जिला फुटबॉल के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला फुटबॉल संघ की पूरी टीम को बधाई दी। पूर्व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ के प्रयासों से जिले में फुटबॉल को नई पहचान मिली है। आज गांव-गांव और गली-मोहल्लों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान संघ की मेहनत का परिणाम है। सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच नीलम परमार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर पार्वती कुशवाहा, प्रारंभिक शिक्षा खेलकूद अधिकारी प्रभारी चौक सिंह सहित अनेक अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक रफीक सिंधी, करौली फुटबॉल संघ के सचिव आसिफ, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य अमर सिंह, गंगानगर फुटबॉल संघ के सचिव मदन सिंह, नागौर फुटबॉल संघ के सचिव फरद अली, जिंक अकैडमी इंडिया विधाता ग्रुप के तकनीकी सलाहकार तरुण राय, कोच चंद्रकला राय, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राना, कोच असलम खान, राजस्थान बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन,चंद्र मोहन त्रिवेदी, अंगद तोमर,  नीरज त्यागी मास्टर विद्याराम संस्था के प्रबंधक बबलू शर्मा,  शारीरिक शिक्षक परमजीत सिंह, राकेश परमार, मनोज कुमार,अनु वशिष्ठ, अल्का बिश्नोई, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान धौलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाली को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज सरमथुरा कस्बे में एक दुर्लभ सफेद गिलहरी दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आमतौर पर लोग काले अथवा भूरे रंग की गिलहरियां देखते हैं, लेकिन सफेद रंग की गिलहरी का दिखना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यही वजह है कि यह अनोखी गिलहरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।जानकारी के अनुसार सरमथुरा गार्डन के समीप निवासी विजय सोनी के मकान के पास यह दुर्लभ सफेद गिलहरी देखी गई। इसके दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इसे देखने पहुंचने लगे। कई लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किए।कस्बा निवासी सुनील बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार सफेद गिलहरी देखी है। उनका कहना है कि यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी और आश्चर्य का विषय है।वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्रकार की गिलहरियों का सफेद रंग आनुवांशिक परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण होता है। सामान्य गिलहरियों की तुलना में इनका रंग अलग दिखाई देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दुर्लभ वन्यजीव को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं और इसके प्राकृतिक आवास एवं संरक्षण में सहयोग करें।
    2
    सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर 
लोकेशन सरमथुरा धौलपुर 
रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी 
सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर
सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज
सरमथुरा कस्बे में एक दुर्लभ सफेद गिलहरी दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आमतौर पर लोग काले अथवा भूरे रंग की गिलहरियां देखते हैं, लेकिन सफेद रंग की गिलहरी का दिखना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यही वजह है कि यह अनोखी गिलहरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।जानकारी के अनुसार सरमथुरा गार्डन के समीप निवासी विजय सोनी के मकान के पास यह दुर्लभ सफेद गिलहरी देखी गई। इसके दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इसे देखने पहुंचने लगे। कई लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किए।कस्बा निवासी सुनील बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार सफेद गिलहरी देखी है। उनका कहना है कि यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी और आश्चर्य का विषय है।वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्रकार की गिलहरियों का सफेद रंग आनुवांशिक परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण होता है। सामान्य गिलहरियों की तुलना में इनका रंग अलग दिखाई देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दुर्लभ वन्यजीव को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं और इसके प्राकृतिक आवास एवं संरक्षण में सहयोग करें।
    user_विष्णु कुमार सोनी
    विष्णु कुमार सोनी
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कल 01 अगस्त, 2026, को आदर्श ऑडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के सभी फ़ील्ड ऑफिसर्स (SHO's एवं अन्य उच्च अधिकारी) से संवाद के दौरान @CPDelhi कल 01 अगस्त, 2026, को आदर्श ऑडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के सभी फ़ील्ड ऑफिसर्स (SHO's एवं अन्य उच्च अधिकारी) से संवाद के दौरान @CPDelhi का संदेश: "आप सभी न्याय और कानून के तहत नागरिकों की सेवा में कार्य करते रहें। जनता को विश्वास होना चाहिए कि दिल्ली पुलिस उनकी अपनी है और परेशानी की हालत में वो पुलिस के पास जा सकते है।" @LtGovDelhi #DPUpdates #HelloPoliceStation #HelloDelhiPolice
    1
    कल 01 अगस्त, 2026, को आदर्श ऑडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के सभी फ़ील्ड ऑफिसर्स (SHO's एवं अन्य उच्च अधिकारी) से संवाद के दौरान @CPDelhi
कल 01 अगस्त, 2026, को आदर्श ऑडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के सभी फ़ील्ड ऑफिसर्स (SHO's एवं अन्य उच्च अधिकारी) से संवाद के दौरान @CPDelhi का संदेश:
"आप सभी न्याय और कानून के तहत नागरिकों की सेवा में कार्य करते रहें। जनता को विश्वास होना चाहिए कि दिल्ली पुलिस उनकी अपनी है और परेशानी की हालत में वो पुलिस के पास जा सकते है।"
@LtGovDelhi
#DPUpdates
#HelloPoliceStation
#HelloDelhiPolice
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Episode- शिक्षामंत्री V/S छात्र-33 दोस्तो... आज तुम्हें वो दिखाते हैं कि पेपर लीक कैसे हुआ... कौन हैं वो देश के महानुभाव जो अपनी तिजोरी भरने के लिए भ्रष्टाचार का खेल खेलते हैं.... साथमें तुम्हें प्रधानमंत्रीजी से भी मिला देते हैं- वो क्या कह रहे हैं.... 1- PV kulkarni- ये पुणे यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड प्रोफेसर हैं. जिन्हें कैमिस्ट्री पेपर सैट करने का काम सोंपा... 2- Manisha Mandhare- इसे बायलोजी पेपर सैट करने का काम सोंपा... 3- Manisha Waghmare- ये पुणे में सैलून की दुकान चलाती है... 4- Dhananjay lokhande- pune मनिषा बाघमारे और धनंजय लोखंडे ये दोनों कुलकर्णी सर और बाघमारे मैडम केलिए ग्राहक (छात्र) लाकर देते थे.... उसके बाद तो आप जानते ही हो जब पानी को फर्स पर फैला दो तो वह गति करके चारों तरफ भागता है....
    4
    Episode- शिक्षामंत्री V/S छात्र-33
दोस्तो... आज तुम्हें वो दिखाते हैं कि पेपर लीक कैसे हुआ... कौन हैं वो देश के महानुभाव जो अपनी तिजोरी भरने के लिए भ्रष्टाचार का खेल खेलते हैं.... 
साथमें तुम्हें प्रधानमंत्रीजी से भी मिला देते हैं- वो क्या कह रहे हैं.... 
1- PV kulkarni- ये पुणे यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड प्रोफेसर हैं. जिन्हें कैमिस्ट्री पेपर सैट करने का काम सोंपा... 
2- Manisha Mandhare- इसे बायलोजी पेपर सैट करने का काम सोंपा... 
3- Manisha Waghmare- ये पुणे में  सैलून की दुकान चलाती है... 
4- Dhananjay lokhande- pune 
मनिषा बाघमारे और धनंजय लोखंडे ये दोनों कुलकर्णी सर और बाघमारे मैडम केलिए ग्राहक (छात्र) लाकर देते थे.... 
उसके बाद तो आप जानते ही हो जब पानी को फर्स पर फैला दो तो वह गति करके चारों तरफ भागता है....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • महिला_डांसर_के_साथ डांस करते दिखे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष, डिग.. डीग। जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला अध्यक्ष एक महिला डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि "ज्यादातर नेताओं को शराब और शबाब का खास शौक होता है। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
    1
    महिला_डांसर_के_साथ डांस करते दिखे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष, डिग.. 

डीग। जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला अध्यक्ष एक महिला डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि "ज्यादातर नेताओं को शराब और शबाब का खास शौक होता है।
हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजाखेड़ा में विकास घोषणाओं को लेकर भाजपा नेत्री ने जताया सीएम का आभार, विधायक पर साधा निशाना राजाखेड़ा। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने रविवार को अपने जगन भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणाओं एवं लोकार्पण को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है। नीरजा शर्मा ने बताया कि हाल ही में मनियां में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिले के लिए करीब 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसमें राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में मनियां में 220 केवी जीएसएस का निर्माण एवं संबंधित विद्युत लाइन, जारह में 33 केवी जीएसएस, नागर मिठावली में एनीकट तथा राजाखेड़ा नगरपालिका में एफएसटीपी का निर्माण शामिल है। विधायक पर लगाए आरोप प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री ने बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और विकास कार्यों को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत विद्वेष की भावना को बढ़ावा देने के बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। नीरजा शर्मा ने विधायक से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजाखेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आने वाले समय में भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर राजा भैया, केदार पोसवाल, रामभरोसी जाटव, जेपी बंसल, हेम सिंह लोधा, लक्ष्मण लोधा, दिनेश कुशवाह, रामप्रसाद बघेल, सुमित शर्मा जगन, समर्थ शर्मा जगन, बनवारी सिसोदिया, जसवंत कोली, अशर्फी जादौन, शंकर जादौन, कुंदन सिंह एडवोकेट, तिलक सिंह गुर्जर, निहाल सिंह लोधा, हरि सिंह गुर्जर, ऐदल सिंह लोधा, महेंद्र कंसाना, छकौड़ी लाल सरपंच, उमेश सरपंच, बंटी सरपंच, केके शर्मा एवं एडवोकेट श्रीनिवास शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    राजाखेड़ा में विकास घोषणाओं को लेकर भाजपा नेत्री ने जताया सीएम का आभार, विधायक पर साधा निशाना
राजाखेड़ा। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने रविवार को अपने जगन भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणाओं एवं लोकार्पण को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है।
नीरजा शर्मा ने बताया कि हाल ही में मनियां में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिले के लिए करीब 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसमें राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में मनियां में 220 केवी जीएसएस का निर्माण एवं संबंधित विद्युत लाइन, जारह में 33 केवी जीएसएस, नागर मिठावली में एनीकट तथा राजाखेड़ा नगरपालिका में एफएसटीपी का निर्माण शामिल है।
विधायक पर लगाए आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री ने बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और विकास कार्यों को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत विद्वेष की भावना को बढ़ावा देने के बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
नीरजा शर्मा ने विधायक से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजाखेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आने वाले समय में भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा।
इस अवसर पर राजा भैया, केदार पोसवाल, रामभरोसी जाटव, जेपी बंसल, हेम सिंह लोधा, लक्ष्मण लोधा, दिनेश कुशवाह, रामप्रसाद बघेल, सुमित शर्मा जगन, समर्थ शर्मा जगन, बनवारी सिसोदिया, जसवंत कोली, अशर्फी जादौन, शंकर जादौन, कुंदन सिंह एडवोकेट, तिलक सिंह गुर्जर, निहाल सिंह लोधा, हरि सिंह गुर्जर, ऐदल सिंह लोधा, महेंद्र कंसाना, छकौड़ी लाल सरपंच, उमेश सरपंच, बंटी सरपंच, केके शर्मा एवं एडवोकेट श्रीनिवास शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित धौलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला धौलपुर द्वारा गंगा बाई की बगीची में "नशा मुक्त युवा — विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर "नशा मुक्त धौलपुर, नशा मुक्त राष्ट्र" बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत हनुमान दास, जिला मंत्री गिरीश वैध एवं सह मंत्री मनोज सोनी ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि आज जब देश का युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में आता जा रहा है, तब उसे अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक शक्ति और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट कर देता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि धौलपुर जिले के सभी मिलन केंद्रों पर आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर नशा मुक्त अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को जनजागरण के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का समापन "नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत के घोष के साथ हुआ।
    4
    नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित
धौलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला धौलपुर द्वारा गंगा बाई की बगीची में "नशा मुक्त युवा — विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर "नशा मुक्त धौलपुर, नशा मुक्त राष्ट्र" बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत हनुमान दास, जिला मंत्री गिरीश वैध एवं सह मंत्री मनोज सोनी ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि आज जब देश का युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में आता जा रहा है, तब उसे अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक शक्ति और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट कर देता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि धौलपुर जिले के सभी मिलन केंद्रों पर आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर नशा मुक्त अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को जनजागरण के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का समापन "नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत के घोष के साथ हुआ।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • @DCPCentralDelhi की टीम ने ने लगभग 200 बच्चों को दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच का अनुभव कराया तथा उन्हें 1098 (Child Helpline) और 1930 (Cyber Helpline) के प्रति जागरूक किया। 👦 Child Safety Month – July 2026 का भव्य समापन। 🔹 @DCPCentralDelhi की टीम ने ने लगभग 200 बच्चों को दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच का अनुभव कराया तथा उन्हें 1098 (Child Helpline) और 1930 (Cyber Helpline) के प्रति जागरूक किया। 🔹 इस माह में आयोजित 40+ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 30,000+ बच्चों एवं अभिभावकों तक बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, POCSO, आत्मरक्षा एवं नशा-रोधी संदेश पहुँचाया गया। 🔹 #Operation_Milap के तहत 25 लापता बच्चों को उनके परिवारों से पुनर्मिलन कराकर बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाया। #Smartबच्चे #DPUpdates
    1
    @DCPCentralDelhi की टीम ने ने लगभग 200 बच्चों को दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच का अनुभव कराया तथा उन्हें 1098 (Child Helpline) और 1930 (Cyber Helpline) के प्रति जागरूक किया।
👦 Child Safety Month – July 2026 का भव्य समापन।
🔹 @DCPCentralDelhi की टीम ने ने लगभग 200 बच्चों को दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच का अनुभव कराया तथा उन्हें 1098 (Child Helpline) और 1930 (Cyber Helpline) के प्रति जागरूक किया।
🔹 इस माह में आयोजित 40+ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 30,000+ बच्चों एवं अभिभावकों तक बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, POCSO, आत्मरक्षा एवं नशा-रोधी संदेश पहुँचाया गया।
🔹 #Operation_Milap के तहत 25 लापता बच्चों को उनके परिवारों से पुनर्मिलन कराकर बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाया।
#Smartबच्चे
#DPUpdates
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.