Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज हम शेखपुरा जिले के प्रखंड:- ghatkusumbha के जितवारपुर गांव में लोगो के घरों में पानी घुस गया है आज हम शेखपुरा जिले के प्रखंड:- ghatkusumbha के जितवारपुर गांव में लोगो के घरों में पानी घुस गया है
Bande mataram
आज हम शेखपुरा जिले के प्रखंड:- ghatkusumbha के जितवारपुर गांव में लोगो के घरों में पानी घुस गया है आज हम शेखपुरा जिले के प्रखंड:- ghatkusumbha के जितवारपुर गांव में लोगो के घरों में पानी घुस गया है
More news from Bihar and nearby areas
- पढ़ने का जूनून ऐसा की बच्चा पानी में नाद का नौका बना कर चल दिया स्कूल पढ़ने की जिद के आगे हर बाधा छोटी है। सुविधाएं हों या न हों, अगर मन में पढ़ने का जुनून हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। कटिहार से सामने आया यह वीडियो इसकी मिसाल है, जिसमें पानी से घिरे इलाके में एक बच्चा नाव पर खड़े होकर स्कूल जाता दिखाई दे रहा है। मुश्किल हालात के बावजूद बच्चे की पढ़ाई के प्रति लगन और जिद लोगों को प्रेरित कर रही है। प्रशासन द्वारा बनाये गये सिस्टम पर सवाल.1
- चेवाड़ा नगर पंचायत में 60 सफाई कर्मियों के बीच रेनकोट व पोशाक का वितरण। चेवाड़ा नगर पंचायत में 60 सफाई कर्मियों के बीच रेनकोट व पोशाक का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय चेवाड़ा में शुक्रवार को सफाई कर्मियों के बीच रेनकोट एवं पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के कुल 60 सफाई कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। बारिश के मौसम में सफाई कर्मियों को काम करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए रेनकोट का वितरण किया गया।सफाई कर्मियों को रेनकोट के साथ पुरुष कर्मियों के लिए टीशर्ट और ट्राउजर तथा महिला कर्मियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। सामग्री मिलने के बाद सफाई कर्मियों में खुशी देखी गई। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ कर्मियों की सुविधा का भी ध्यान रखने की बात कही गई। कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कर्मी अपने कार्य में लगे रहते हैं। इसी को देखते हुए उनके बीच रेनकोट और आवश्यक पोशाक का वितरण किया गया है।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों को सामग्री प्रदान की। वितरण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ।1
- तेतरहाट पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार*रामगढ़ चौक, लखीसराय -* रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक *तेतरहाट पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार* *रामगढ़ चौक, लखीसराय -* रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मारपीट मामले का फरार वारंटी अपने घर सावन खैरमा गांव में आया हुआ है। सूचना के आधार पर एसआई रमेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सावन खैरमा गांव निवासी उपेंद्र वर्मा के पुत्र धनंजय कुमार के रूप में हुई है। वह वर्ष 2024 के एक मारपीट मामले में न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह घर छोड़कर बाहर रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद कई बार उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पुलिस गई थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा था। शनिवार को पुख्ता सूचना पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।1
- पक़रीबरावा संवाद गोष्ठी: पकरीबरावां में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जाम और प्राथमिकी का उठा मुद्दा पक़रीबरावा संवाद गोष्ठी: पकरीबरावां में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जाम और प्राथमिकी का उठा मुद्दा1
- लखीसराय जिला व्यवहार न्यायालय में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन। लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लोक अदालत में विभिन्न मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से निष्पादन के लिए 11 बेंचों का गठन किया गया है। करीब 3700 न्यायिक वाद और 10 हजार प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित किया गया है।राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, भूमि विवाद, बिजली सहित विभिन्न मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, ट्रैफिक चालान और ई-चालान से जुड़े मामलों के लिए तीन विशेष बेंचों का गठन किया गया है।1
- पंडारक के बिहारी बीघा गांव में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 33 वर्षीय सुधीर कुमार उर्फ घंटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम1
- श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर 251 कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर 251 कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा। लखीसराय।रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघारा गांव में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर 251 कुमारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कथा वाचक वृंदावन से आईं सुश्री सुमेधा पांडे एवं वेदांजलि पांडे रथ पर सवार होकर यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं। इस मौके पर समस्त गांव के बच्चे, बूढ़े, नौजवान जय श्रीराम के नारे लगाते हुए ध्वज, पताका, गाजे बाजे, नगाड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। यजमान राम शंकर सिंह, चंदन सिंह, राजीव सिंह, अनिल सिंह, गुंजन सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से पूजा पाठ कर कलश यात्रा का शुभारंभ पनघारा गांव से किया गया। कलश यात्रा झूलौना छठ घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशों में जल भरा गया और पुनः पनघारा गांव स्थित यज्ञ मंडप के निकट लाकर रखा गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण कार्यकर्ता डब्लू सिंह, रंजन कुमार सिंह, राजू कुमार, शैलेश कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, ललन राम, दया शंकर राम, नगीना राम सहित दर्जनों युवाओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए कलश यात्रा का संचालन किया। वहीं कथा वाचक सुमेधा पांडे ने कहा कि कलयुग केवल नाम अधारा, सुमरि सुमरि नर उतरहिं पारा। राम अद्भुत हैं, अलौकिक हैं, इनकी जितनी भी वर्णन की जाए वह कम होगी।1
- आज हम शेखपुरा जिले के प्रखंड:- ghatkusumbha के जितवारपुर गांव में लोगो के घरों में पानी घुस गया है आज हम शेखपुरा जिले के प्रखंड:- ghatkusumbha के जितवारपुर गांव में लोगो के घरों में पानी घुस गया है1