logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि अधिकारियों ने फसल कटाई प्रयोगों का किया निरीक्षण.... निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों की पालना के साथ पारदर्शिता से प्रयोग करने के निर्देश दौसा, 15 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराबे के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने के लिए किए जा रहे फसल कटाई प्रयोगों का कृषि विभाग के अधिकारियों ने महवा उपखण्ड क्षेत्र में निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीणा एवं सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने ग्राम बिरौंदा सहित आसपास के क्षेत्रों में चल रहे फसल कटाई प्रयोगों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने प्राथमिक कार्यकर्ताओं एवं कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा निर्धारित सभी फसल कटाई प्रयोग सीसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रयोगों के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों की पूरी तरह पालना की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं हो। सभी प्रयोग निर्धारित समय में पूरे करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे प्राप्त वास्तविक उपज के आंकड़ों के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले बीमा मुआवजे की गणना की जाती है। इसलिए प्रयोगों में पारदर्शिता और सही आंकड़े दर्ज करना जरूरी है। संयुक्त निदेशक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक फसल कटाई प्रयोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर ही पूरा किया जाए तथा सीसी ऐप पर ऑनलाइन प्रविष्टि और आवश्यक दस्तावेज समय पर दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान फसल कटाई प्रयोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए गए। प्रयोगों में संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, किसान तथा कृषि पर्यवेक्षक अथवा प्राथमिक कार्यकर्ता की को-विटनेस के रूप में उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इससे फसल कटाई प्रयोगों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में मदद मिलती है। संयुक्त निदेशक कृषि रामराज मीणा एवं सहायक निदेशक कृषि अशोक कुमार मीणा ने महवा क्षेत्र में चल रहे अन्य फसल कटाई प्रयोगों की भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्मिकों को सभी प्रयोग निर्धारित समय पर पूरे कर सीसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त सही आंकड़े सीधे किसानों के हित से जुड़े हैं, इसलिए सभी कार्मिक इसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी हुड़ला राधिका शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक समलेटी खेमराज मीणा, कृषि पर्यवेक्षक हुड़ला मनमोहन यादव तथा किसान बनवारी लाल मीणा, कैलाशचंद मीणा, मूलचंद मीणा, रघुवीर मीणा, मनोज मीणा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago
fe1d36c9-c30c-404a-91a5-46515d49052c

कृषि अधिकारियों ने फसल कटाई प्रयोगों का किया निरीक्षण.... निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों की पालना के साथ पारदर्शिता से प्रयोग करने के निर्देश दौसा, 15 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराबे के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने के लिए किए जा रहे फसल कटाई प्रयोगों का कृषि विभाग के अधिकारियों ने महवा उपखण्ड क्षेत्र में निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीणा एवं सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने ग्राम बिरौंदा सहित आसपास के क्षेत्रों में चल रहे फसल कटाई प्रयोगों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने प्राथमिक कार्यकर्ताओं एवं कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा निर्धारित सभी फसल कटाई प्रयोग सीसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रयोगों के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों की पूरी तरह पालना की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं हो। सभी प्रयोग निर्धारित समय में पूरे करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे प्राप्त वास्तविक उपज के आंकड़ों के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले बीमा मुआवजे की गणना की जाती है। इसलिए प्रयोगों में पारदर्शिता और सही आंकड़े दर्ज करना जरूरी है। संयुक्त निदेशक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक फसल कटाई प्रयोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर ही पूरा किया जाए तथा सीसी ऐप पर ऑनलाइन प्रविष्टि और आवश्यक दस्तावेज समय पर दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान फसल कटाई प्रयोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए गए। प्रयोगों में संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, किसान तथा कृषि पर्यवेक्षक अथवा प्राथमिक कार्यकर्ता की को-विटनेस के रूप में उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इससे फसल कटाई प्रयोगों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में मदद मिलती है। संयुक्त निदेशक कृषि रामराज मीणा एवं सहायक निदेशक कृषि अशोक कुमार मीणा ने महवा क्षेत्र में चल रहे अन्य फसल कटाई प्रयोगों की भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्मिकों को सभी प्रयोग निर्धारित समय पर पूरे कर सीसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त सही आंकड़े सीधे किसानों के हित से जुड़े हैं, इसलिए सभी कार्मिक इसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी हुड़ला राधिका शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक समलेटी खेमराज मीणा, कृषि पर्यवेक्षक हुड़ला मनमोहन यादव तथा किसान बनवारी लाल मीणा, कैलाशचंद मीणा, मूलचंद मीणा, रघुवीर मीणा, मनोज मीणा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    2
    शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल
शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान 
उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।
    4
    नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त 
लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।
    2
    सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला
सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    22 hrs ago
  • राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    3
    राष्ट्रीय सेवा योजना  का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू 
महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया
राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस  लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया।
डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया  द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल 
झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    37 min ago
  • पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    47 min ago
  • यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले
    1
    यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।
    2
    लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस
लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें
लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे।
🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5
🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1
🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3
लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.