36 घंटे तक कांवरियों की सेवा में जुटा रहा मनोरमा ट्रस्ट* चिकित्सा के साथ फलाहार, हलवा-चना, बूंदी और शीतल जल की व्यवस्था; एसडीएम ने बांटी दवाएं* हर्रैया (बस्ती)।* सावन में कांवरियों की सेवा के लिए संसारीपुर चौराहे पर मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर 36 घंटे तक लगातार चलता रहा। अयोध्या से सरयू जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवरियों को यहां चिकित्सा सुविधा के साथ फलाहार, हलवा-चना, बूंदी और शीतल जल उपलब्ध कराया गया। दिन-रात चले सेवा अभियान में ट्रस्ट के कार्यकर्ता कांवरियों की मदद में जुटे रहे। शिविर में पहुंचे उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कांवरियों का हालचाल लिया और स्वयं उन्हें दवाएं वितरित कीं। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबी दूरी की कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्तों को चिकित्सा, जलपान और फलाहार उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। शिविर में कांवरियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गईं। यात्रा के दौरान थकान से परेशान शिवभक्तों के लिए फलाहार, हलवा-चना और बूंदी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही शीतल जल भी लगातार उपलब्ध कराया गया। कई कांवरियों ने शिविर में रुककर प्रसाद ग्रहण किया और चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान कांवरियों को आवश्यक राहत और सुविधा उपलब्ध कराना था। 36 घंटे तक लगातार सेवा के दौरान कार्यकर्ता दिन-रात शिविर में मौजूद रहे। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट बलराम त्रिपाठी तथा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चिकित्सा एवं सेवा कार्य में डॉ. पवन देव, फार्मासिस्ट राहुल प्रजापति, शिवम कसौधन, अमरजीत प्रजापति, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, चंद्र प्रकाश चौधरी, उमेश वर्मा, राम गोपाल प्रजापति, श्रवण शर्मा, दीपक गौड़, रमेश कुमार और विजेंद्र कुमार सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी, पवन देव तिवारी, श्रीराम निषाद, विनय शर्मा, रामफल मौर्या, मंजेश ओझा, विपिन ओझा, राहुल प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, लायक शुक्ला, पवन ओझा, रमेश कुमार वर्मा, राम जन्म चौधरी और रामकरन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
36 घंटे तक कांवरियों की सेवा में जुटा रहा मनोरमा ट्रस्ट* चिकित्सा के साथ फलाहार, हलवा-चना, बूंदी और शीतल जल की व्यवस्था; एसडीएम ने बांटी दवाएं* हर्रैया (बस्ती)।* सावन में कांवरियों की सेवा के लिए संसारीपुर चौराहे पर मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर 36 घंटे तक लगातार चलता रहा। अयोध्या से सरयू जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवरियों को यहां चिकित्सा सुविधा के साथ फलाहार, हलवा-चना, बूंदी और शीतल जल उपलब्ध कराया गया। दिन-रात चले सेवा अभियान में ट्रस्ट के कार्यकर्ता कांवरियों की मदद में जुटे रहे। शिविर में पहुंचे उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कांवरियों का हालचाल लिया और स्वयं उन्हें दवाएं वितरित कीं। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबी दूरी की कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्तों को चिकित्सा, जलपान और फलाहार उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। शिविर में कांवरियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गईं। यात्रा के दौरान थकान से परेशान शिवभक्तों के लिए फलाहार, हलवा-चना और बूंदी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही शीतल जल भी लगातार उपलब्ध कराया गया। कई कांवरियों ने शिविर में रुककर प्रसाद ग्रहण किया और चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान कांवरियों को आवश्यक राहत और सुविधा उपलब्ध कराना था। 36 घंटे तक लगातार सेवा के दौरान कार्यकर्ता दिन-रात शिविर में मौजूद रहे। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट बलराम त्रिपाठी तथा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चिकित्सा एवं सेवा कार्य में डॉ. पवन देव, फार्मासिस्ट राहुल प्रजापति, शिवम कसौधन, अमरजीत प्रजापति, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, चंद्र प्रकाश चौधरी, उमेश वर्मा, राम गोपाल प्रजापति, श्रवण शर्मा, दीपक गौड़, रमेश कुमार और विजेंद्र कुमार सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी, पवन देव तिवारी, श्रीराम निषाद, विनय शर्मा, रामफल मौर्या, मंजेश ओझा, विपिन ओझा, राहुल प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, लायक शुक्ला, पवन ओझा, रमेश कुमार वर्मा, राम जन्म चौधरी और रामकरन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- 36 घंटे तक कांवरियों की सेवा में जुटा रहा मनोरमा ट्रस्ट* चिकित्सा के साथ फलाहार, हलवा-चना, बूंदी और शीतल जल की व्यवस्था; एसडीएम ने बांटी दवाएं* हर्रैया (बस्ती)।* सावन में कांवरियों की सेवा के लिए संसारीपुर चौराहे पर मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर 36 घंटे तक लगातार चलता रहा। अयोध्या से सरयू जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवरियों को यहां चिकित्सा सुविधा के साथ फलाहार, हलवा-चना, बूंदी और शीतल जल उपलब्ध कराया गया। दिन-रात चले सेवा अभियान में ट्रस्ट के कार्यकर्ता कांवरियों की मदद में जुटे रहे। शिविर में पहुंचे उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कांवरियों का हालचाल लिया और स्वयं उन्हें दवाएं वितरित कीं। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबी दूरी की कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्तों को चिकित्सा, जलपान और फलाहार उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। शिविर में कांवरियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गईं। यात्रा के दौरान थकान से परेशान शिवभक्तों के लिए फलाहार, हलवा-चना और बूंदी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही शीतल जल भी लगातार उपलब्ध कराया गया। कई कांवरियों ने शिविर में रुककर प्रसाद ग्रहण किया और चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान कांवरियों को आवश्यक राहत और सुविधा उपलब्ध कराना था। 36 घंटे तक लगातार सेवा के दौरान कार्यकर्ता दिन-रात शिविर में मौजूद रहे। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट बलराम त्रिपाठी तथा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चिकित्सा एवं सेवा कार्य में डॉ. पवन देव, फार्मासिस्ट राहुल प्रजापति, शिवम कसौधन, अमरजीत प्रजापति, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, चंद्र प्रकाश चौधरी, उमेश वर्मा, राम गोपाल प्रजापति, श्रवण शर्मा, दीपक गौड़, रमेश कुमार और विजेंद्र कुमार सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी, पवन देव तिवारी, श्रीराम निषाद, विनय शर्मा, रामफल मौर्या, मंजेश ओझा, विपिन ओझा, राहुल प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, लायक शुक्ला, पवन ओझा, रमेश कुमार वर्मा, राम जन्म चौधरी और रामकरन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- इटवा मॉडल शॉप के पास से गाड़ी में घूम-घूम कर बिक रहा गांजा, भांग की आड़ में युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसाया जा रहा है सिद्धार्थनगर / बस्ती मंडल : जिले में अवैध गांजा कारोबार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर अब दुकान पर नहीं, सीधे गाड़ी से घूम-घूम कर गांजा बेच रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला मामला इटवा का है, जहां मॉडल शॉप और लाइसेंसी भांग की दुकान की आड़ में खुलेआम अवैध नशे का कारोबार चल रहा है। युवा पीढ़ी इस काले कारोबार की सबसे बड़ी शिकार बन रही है। कैसे चल रहा है खेल? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्करों का तरीका बेहद शातिर है। 1. ठिकाना बदलो, धंधा चलाओ: ये तस्कर एक जगह टिक कर नहीं बैठते। खबर या पुलिस की भनक लगते ही अपनी जगह और गाड़ी बदल देते हैं। 2. भांग की आड़ में गांजा: लाइसेंसी भांग की दुकानों के आसपास मंडराकर ग्राहकों को गांजा थमाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को लगे कि यह वैध बिक्री है। 3. सप्लाई चेन का जाल: सूत्रों का दावा है कि बाराबंकी, बहराइच से माल लाकर इटवा, डुमरियागंज, बांसी, जोगिया, उदयपुर, बर्डपुर होते हुए पूरे सिद्धार्थनगर शहर में सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कुछ सफेदपोशों का संरक्षण है, जिसके कारण कार्रवाई केवल कागजों तक सिमट कर रह जाती है। सुविधा शुल्क के आगे सिस्टम बेबस नजर आ रहा है। सूत्रों द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति का नाम इस अवैध कारोबार में सबसे बड़े सप्लायर के तौर पर लिया जा रहा है। हालांकि यह आरोप सूत्रों के हवाले से है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि बस्ती मंडल न्यूज़ नहीं करता है। पुलिस को इस गंभीर आरोप की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। #### प्रशासन मौन, व्यापारी बेखौफ जिले में गांजा का कारोबार धड़ल्ले से जारी है और तस्करों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं दिखता। दिन-दहाड़े गाड़ियों से बिक्री हो रही है और युवा नशे के काकस में फंसकर बर्बादी की ओर जा रहे हैं। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगी तो आने वाली पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। बस्ती मंडल न्यूज़ की मांग है - 1. इटवा मॉडल शॉप और भांग की दुकानों के आसपास लगे CCTV की जांच हो। 2. गाड़ी से घूम-घूम कर बिक्री करने वाले नेटवर्क पर STF और नारकोटिक्स की संयुक्त छापेमारी हो। 3. इस कारोबार को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के नाम उजागर किए जाएं। क्या सिद्धार्थनगर पुलिस इस तीखी हकीकत पर संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई करेगी, या फिर अगली खबर चलने तक तस्कर अपना ठिकाना बदल चुके होंगे?1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जनपद को 684 करोड रुपए की सौगात दे कर रवाना संत जनपद के विकास के लिए 201 परियोजनाओं के लिए 684 करोड रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पणकर संत कबीर और जनपद के विकास को नई गति प्रदान कर सपा शासन में हुए हत्या बलात्कार की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि अब सपा अखिलेश का जंगल राज नहीं है अब यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज है हमारे राज्य में हत्या डकैती बलात्कार नहीं होते यह सुशासन का राज है। सबका साथ सबका विकास यह हमारा वादा है1
- संतकबीरनगर को ₹684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार संतकबीरनगर, 11 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा खलीलाबाद एवं विधानसभा मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ₹361 करोड़ से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन और जनपद को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ 116 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास खलीलाबाद क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक सोच और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से संतकबीरनगर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर संतकबीरनगर की जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा—विकास को मिली नई रफ्तार मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दिया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देगा। इन परियोजनाओं से सड़क, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मजबूती मिलेगी।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं का विकास है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति मेंहदावल की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगातार सहयोग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और नौजवान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास की दिशा में दिए जा रहे निर्देशों से संतकबीरनगर की पहचान और मजबूत होगी।धनघटा विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की विकास और सुशासन की नीति से आम जनता में विश्वास बढ़ा है। कबीर की धरती से मुख्यमंत्री ने दिया विकास और समरसता का संदेश विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास जी की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि कबीर दास जी ने जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को समरसता और मानवता का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साफ नियत, ईमानदारी और समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है तो वही जमीन और मिट्टी हमारे लिए स्वर्ग बन जाती है। विकास के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है। तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह कॉरिडोर जनपद की आस्था, पर्यटन और विकास को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को आच्छादित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार करने की बात कही। कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था, जबकि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। व्यापारी, नौजवान और आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है। नौजवानों की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में आगे भी किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। लाभार्थियों को मिला सम्मान मुख्यमंत्री ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जनपदवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।1
- सीएम योगी ने संत कबीर नगर को दी 684 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात संतकबीरनगर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें विधानसभा खलीलाबाद की 361 करोड़ रुपये से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर के विकास में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। साथ ही बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में जनपद में विकास प्राधिकरण बनाए जाने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत जनपद को शामिल करने पर विचार करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।4
- संतकबीरनगर- C.M योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भाजपा नेता बोले- यूपी में हुआ ऐतिहासिक विकास, बना भयमुक्त समाज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन के अवसर पर भाजपा नेताओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान भाजपा नेता श्रवण अग्रहरी ने कहा कि प्रदेश में बीते वर्षों में चौतरफा विकास कार्य हुए हैं, जो ऐतिहासिक हैं। श्रवण अग्रहरी ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश से गुंडागर्दी और माफियाराज समाप्त हुआ है और भयमुक्त समाज की स्थापना हुई है। कानून का राज स्थापित होने से आम जनता अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस काम दिखाई दे रहा है। उन्होंने संतकबीरनगर जिले के जनप्रतिनिधियों की भी सराहना की। अग्रहरी ने कहा कि सदर विधायक, मेहदावल विधायक और धनघटा विधायक ने अपने-अपने क्षेत्रों में चौमुखी विकास के कार्य किए हैं। सड़कों के चौड़ीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण, आवास, शौचालय और पेयजल योजनाओं के माध्यम से आमजन को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने आगे कहा कि संतकबीरनगर में भी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।1
- सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को संतकबीरनगर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 684 करोड़ रुपये की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह कांशीराम स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह भी मौजूद रहे। जनसभा स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, लोगों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संतकबीरनगर दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचकर मुख्यमंत्री को सुनेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और संतकबीरनगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मंगलवार को होने वाला कार्यक्रम जिले के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।1
- बस्ती में दबंगई का नंगा नाच: जमीन विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, हाथ की हड्डी टूटी; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल बस्ती: जनपद के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घरों में घुसकर महिलाओं को लहूलुहान करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला राजेडीहा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ा है, जहां जमीन के मामूली विवाद में दबंगों ने हदें पार करते हुए घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों और बेल्ट से कातिलाना हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक घटना में एक महिला का हाथ टूट गया, जबकि बीच-बचाव करने आईं सास और ननद को भी गंभीर चोटें आईं। क्या है पूरा मामला? प्रार्थिनी के घर के बगल में बलिराम को नेवासा की जमीन मिली हुई थी, जिस पर वह मकान बनाकर रहता है। उसी मकान के ठीक बगल में प्रार्थिनी की भी जमीन और मकान मौजूद है। प्रार्थिनी ने अपनी खाली जमीन पर पेड़-पौधे और सुरक्षा के लिए बेड़ा (बाड़) तथा छप्पर की टाटी लगा रखी थी। पीड़िता के अनुसार, गत 9 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:00 बजे जब वह घर पर अकेली थीं, तभी बलिराम (पुत्र अज्ञात, ग्राम राजेडीहा), हरिकेश (पुत्र अज्ञात, ग्राम मूडाडीहा), शशिकपूर (पुत्र रामसुरेश, निवासी करियापार) और तीन अन्य अज्ञात लोग अचानक उसके घर पर आ धमके और जबरन छप्पर व टाटी गिराने लगे। इस पूरी बर्बरता का वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्रार्थिनी के पास मौजूद है। विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा जब प्रार्थिनी ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपी आमादा फौजदारी हो गए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसे जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। डरकर जब प्रार्थिनी चिल्लाते हुए घर के अंदर भागी, तो ये बेखौफ दबंग घर में घुस आए और लाठी-डंडों व बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। "चीख-पुकार सुनकर जब बीच-बचाव के लिए प्रार्थिनी की सास सरिता देवी और ननद सुधा आईं, तो दरिंदों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। लाठी-डंडों की पिटाई से प्रार्थिनी के बाएं हाथ का अल्ला (हड्डी) टूट गया, ननद के पहले से ही रॉड पड़े हाथ को बेरहमी से ऐंठ दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर पीड़ा हुई और सास की कमर में अंदरूनी गंभीर चोटें आईं।" शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए, तब जाकर बीच-बचाव हुआ और किसी तरह महिलाओं की जान बची। जाते-जाते आरोपी प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 112 डायल करने पर टालमटोल करती नजर आई पुलिस घटना के समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। डरी-सहमी पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय केवल औपचारिकता निभाई और कहा— "थाने पर दरख्वास्त दीजिए।" बड़े सवाल: क्या मुण्डेरवा पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? घर में घुसकर महिलाओं पर हमला करने वाले ये दबंग पुलिस की गिरफ्त से कब दूर रहेंगे? वीडियो सबूत होने के बावजूद आरोपियों पर तुरंत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया? जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए, अन्यथा न्याय की आस में बैठी पीड़ित महिलाएं किसी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।1