Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️ दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️
Dilip Ranawat Aap
दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️ दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️
- Omprakash NagarLadpura, Kota😤1 hr ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- अडिला के पास असन्तुलित होकर ट्रैक्टर पलटने से एक बच्चे सहित दो हुए घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया कोटा रैफर।41
- Post by जनहित आवाज1
- शाहबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा प्रसारित किए गए कार्यक्रम को विद्यार्थियों को दिखाया गया तत्पश्चात बालक बालिकाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अपनाये जाने वाले उपायों को चित्रों के माध्यम से समझाया। इसके बाद संस्थाप्रधान जैन तथा राधिका खंगार और दीक्षा कश्यप ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को कैसे रहने योग्य रखा जाए पर प्रकाश डाला। चित्रकला में वर्षा ओझा अनुष्का कुशवाह संध्या खटीक आशा भील सोनिया कहार ने श्रेष्ठ चित्र बनाए। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक रोहित शर्मा वरिष्ठ प्रबोधक ललेंद्र सिंह राजकुमार वर्मा कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा सहित सभी कार्मिक उपस्थित रहे ।4
- उनियारा. उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे से मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला के निधन के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्मशान भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण शव को जलाने तक की पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते कुछ समय तक शव को सड़क पर ही रखना पड़ा। जानकारी के अनुसार, नगर फोर्ट रोड स्थित श्मशान भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए श्मशान परिसर में जबरन ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे उपलब्ध स्थान और भी सीमित हो गया है तथा आमजन की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थिति इतनी विकट हो गई कि मृतका के परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए पहले जेसीबी मंगवानी पड़ी। अतिक्रमण हटाकर जैसे-तैसे स्थान तैयार किया गया, तब जाकर महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज ऐसी अमानवीय स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि श्मशान भूमि से तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए, ट्रांसफार्मर को नियमानुसार अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करती है। मृतक परिवार के लोगों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से मांग की है कि ऐसी अव्यवस्थाओं पर तुरंत कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण करें।4
- नैनवां में सरकारी जमीन पर माफियाओं का कब्जा, सिस्टम बेबस या शामिल?,#rajasthan #bundi #nainwanews1
- कोटा में पहली बार राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता का आगाज़,32 विश्वविद्यालयों की 212 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम कोटा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं खेल और युवा मामले विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कोटा विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत के निर्देशन में आयोजित इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी इस वर्ष पहली बार कोटा विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। 22 से 26 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ सहित देशभर के 32 विश्वविद्यालयों की 212 महिला खिलाड़ियाँ तथा 30 कोच व मैनेजर भाग ले रहे हैं। पंजाब के विश्वविद्यालयों का रहा दबदबा आयोजन सचिव डा. विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन फुल स्ट्राइक फटी सोटी टीम इवेंट में गुरु काशी यूनिवर्सिटी, पंजाब ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी को रजत पदक प्राप्त हुआ। पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला एवं डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर संयुक्त रूप से कांस्य पदक विजेता रहीं। हाफ स्ट्राइक सिंगल सोटी स्पर्धा में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी रजत तथा डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं देवगढ़ यूनिवर्सिटी, गोबिंदगढ़ संयुक्त रूप से कांस्य पदक पर रहीं। आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता गतका की चार प्रमुख श्रेणियों में आयोजित हो रही है, जिसका संचालन गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के 30 तकनीकी अधिकारियों एवं रेफरी के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। युवाओं को खेलों से जोड़ना आवश्यक — प्रो. चौधरी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित्त रंजन चौधरी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल अपरिहार्य हैं और प्रत्येक युवा को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। समारोह में वीर खालसा गतका दल, कोटा द्वारा पारंपरिक गतका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने कहा कि कोटा में इस स्तर की प्रतियोगिता का यह ऐतिहासिक प्रथम आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जैन ने किया तथा डॉ. विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। वीर खालसा गतका दल की आकर्षक प्रस्तुति उद्घाटन समारोह के दौरान वीर खालसा गतका दल, कोटा द्वारा पारंपरिक गतका का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि तरुमीत सिंह बेदी एवं समाजसेवी हरमीत सिंह भी मौजूद रहे। ये रहे मंचासीन कार्यक्रम में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु प्रो. निमित्त रंजन चौधरी के साथ भारत माता कॉलेज के निदेशक डॉ. मजीद मलिक ‘कमांडो’, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जोशी, समाजसेवी प्रेम जे. भाटिया, सर्वोदय कॉलेज के निदेशक ए.जी. मिर्जा, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. घनश्याम शर्मा, प्रो. बी.एस. राठौड़ तथा कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त नियंत्रक भगवान करमचंदानी मंचासीन रहे एवं अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जैन ने किया, जबकि आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. एम.एल. साहू, एच.एस. शक्तावत, डॉ. चक्रपाणि गौतम, डॉ. शिखा दाधीच, डॉ. पायल जोशी, डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. चमन तिवारी, डॉ. अमर सिंह यादव, डॉ. मूलचंद शर्मा, आशीष यादव, डॉ. तीरथ सांगा, डॉ. धीरेन्द्र सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, शाहबाज खान, अफरोज अब्बास सहित अनेक अधिकारी, कार्मिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- Post by Noshad ahmad qureshi3
- कापरेन में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न 61
- उमरणी में चामुंडा मेले की भव्य तैयारियां जोरों पर जारी,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdate1