logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_Shishupal Rajput
Shishupal Rajput
छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shishupal Rajput
    1
    Post by Shishupal Rajput
    user_Shishupal Rajput
    Shishupal Rajput
    छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देश प्रदेश में साइबर क्राइम की बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है,बुधवार को सुबह 10 बजे नगर के बीएएनएम इंटर कालेज में पुलिस ने छात्राओं के साथ बैठक कर उनको साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए,कार्यक्रम में पहुंची एसआई मनीषा चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो लड़किया इंटाग्राम का प्रयोग कर रही है वह ध्यान रखे कि उनका पासवर्ड बहुत गोपनीय होना चाहिए,साथ ही बड़ी होशियारी के साथ इसका प्रयोग करना चाहिए,कोई भी फोटो अपनी नहीं डालनी चाहिए क्यों कि आपका डाला हुआ फोटो गलत स्तेमाल करके आपको ब्लैकमेल किया जाएगा,आपका भविष्य आपके हाथों में है,अगर आपके अंदर कोई टेलेंट है तो उसे सोशल मीडिया पर अच्छे कार्य करके दिखाया जा सकता है,लेकिन फालतू के पोस्ट और अन्य कुछ अपलोड करना घातक साबित होगा,लड़की के साथ कुछ होने पर उसका साथ सिर्फ घरवाले ही दे सकते है अन्य कोई नहीं,इस लिए छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचना होगा साथ ही इसका प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के करना चाहिए,स्कूल आते जाते समय अगर कोई बात होती है तो उसको छिपना नहीं चाहिए सबसे पहले अपने माता पिता को बताना चाहिए फिर माता पिता या अन्य परिजन तय करेंगे कि इसकी शिकयत पुलिस से होनी चाहिए या नहीं,इससे पूर्व छात्राओं को संबोधित थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने भी किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर गजराज यादव ने थाना प्रभारी b महिला एसआई का माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया,इस अवसर पर संतोष कुमारी,दिनेश कुमार, बाजीलाल,गोरेलाल,उदयवीर,विमलेश,दिनेश,रामू,शक्ति आदि मौजूद थे,
    1
    देश प्रदेश में साइबर क्राइम की बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है,बुधवार को सुबह 10 बजे नगर के बीएएनएम इंटर कालेज में पुलिस ने छात्राओं के साथ बैठक कर उनको साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए,कार्यक्रम में पहुंची एसआई मनीषा चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो लड़किया इंटाग्राम का प्रयोग कर रही है वह ध्यान रखे कि उनका पासवर्ड बहुत गोपनीय होना चाहिए,साथ ही बड़ी होशियारी के साथ इसका प्रयोग करना चाहिए,कोई भी फोटो अपनी नहीं डालनी चाहिए क्यों कि आपका डाला हुआ फोटो गलत स्तेमाल करके आपको ब्लैकमेल किया जाएगा,आपका भविष्य आपके हाथों में है,अगर आपके अंदर कोई टेलेंट है तो उसे सोशल मीडिया पर अच्छे कार्य करके दिखाया जा सकता है,लेकिन फालतू के पोस्ट और अन्य कुछ अपलोड करना घातक साबित होगा,लड़की के साथ कुछ होने पर उसका साथ सिर्फ घरवाले ही दे सकते है अन्य कोई नहीं,इस लिए छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचना होगा साथ ही इसका प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के करना चाहिए,स्कूल आते जाते समय अगर कोई बात होती है तो उसको छिपना नहीं चाहिए सबसे पहले अपने माता पिता को बताना चाहिए फिर माता पिता या अन्य परिजन तय करेंगे कि इसकी शिकयत पुलिस से होनी चाहिए या नहीं,इससे पूर्व छात्राओं को संबोधित थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने भी किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर गजराज यादव ने थाना प्रभारी b महिला एसआई का माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया,इस अवसर पर संतोष कुमारी,दिनेश कुमार, बाजीलाल,गोरेलाल,उदयवीर,विमलेश,दिनेश,रामू,शक्ति आदि मौजूद थे,
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बोट ले सकते हो मगर शांति नहीं सुने
    1
    बोट ले सकते हो मगर शांति नहीं
सुने
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आखिर कार यूजीसी कानून की लड़ाई क्यों
    1
    आखिर कार यूजीसी कानून की लड़ाई क्यों
    user_Vijay PRATAP (parmar live tv news)
    Vijay PRATAP (parmar live tv news)
    मे एक पत्रकार हूँ Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली में जल भराव की समस्या से परेशान है ग्रामीण चल भराव निकासी न होने के चलते हो रही है समस्या जल भराव समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है और काफी दिनों से शिकायत भी दर्ज कराई है मगर नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बावजूद भी नगर पंचायत से भी बेकार हालत है मुख्य गांव के प्रवेश द्वार पर ही जलवाराव की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोग रात में निकलना भी मुश्किल हो गया है
    1
    मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली में जल भराव की समस्या से परेशान है ग्रामीण चल भराव निकासी न होने के चलते हो रही है समस्या
जल भराव समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है और काफी दिनों से शिकायत भी दर्ज कराई है मगर नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बावजूद भी नगर पंचायत से भी बेकार हालत है मुख्य गांव के प्रवेश द्वार पर ही जलवाराव की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोग रात में निकलना भी मुश्किल हो गया है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भागलपुर, बिहार: कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'—यह कहावत भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर सच साबित हुई। ड्यूटी से लौट रहे एक जांबाज सब-इंस्पेक्टर की सूझबूझ और फुर्ती ने एक मां और उसके मासूम बच्चे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। ​क्या है पूरा मामला? ​बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने छोटे से बच्चे को गोद में लेकर गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। महिला रेलिंग के बेहद करीब थी और कूदने ही वाली थी। ​इसी दौरान वहां से गुजर रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) सिकंदर कुमार की नजर उन पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी बाइक रोकी और दौड़कर महिला का हाथ और साड़ी पकड़ ली। दरोगा ने न सिर्फ उन्हें नीचे उतारा, बल्कि रोती हुई महिला को ढांढस भी बंधाया। ​भावुक कर देने वाली सीख ​वायरल वीडियो में पुलिस ऑफिसर महिला को समझाते हुए कह रहे हैं: ​"लड़ना सीखिए, जिंदगी से हारना नहीं। जान देने से कुछ नहीं मिलता, हिम्मत से काम लीजिए।" ​बचाव के बाद की कार्रवाई ​वजह: शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि महिला नवगछिया की रहने वाली है और घरेलू विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठा रही थी। ​मदद: दरोगा ने स्थानीय पुलिस (बरारी TOP) को सूचित किया और महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया ताकि उन्हें उचित काउंसलिंग और सुरक्षा मिल सके। ​जनहित में संदेश: मुश्किलें हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन आत्महत्या समाधान नहीं है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला तनाव में है, तो कृपया मदद मांगें। ​#BiharPolice #Bhagalpur #LifeSaver #RealHero #Inspiration #ShuruApp #BiharNews
    1
    भागलपुर, बिहार:
कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'—यह कहावत भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर सच साबित हुई। ड्यूटी से लौट रहे एक जांबाज सब-इंस्पेक्टर की सूझबूझ और फुर्ती ने एक मां और उसके मासूम बच्चे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।
​क्या है पूरा मामला?
​बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने छोटे से बच्चे को गोद में लेकर गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। महिला रेलिंग के बेहद करीब थी और कूदने ही वाली थी।
​इसी दौरान वहां से गुजर रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) सिकंदर कुमार की नजर उन पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी बाइक रोकी और दौड़कर महिला का हाथ और साड़ी पकड़ ली। दरोगा ने न सिर्फ उन्हें नीचे उतारा, बल्कि रोती हुई महिला को ढांढस भी बंधाया।
​भावुक कर देने वाली सीख
​वायरल वीडियो में पुलिस ऑफिसर महिला को समझाते हुए कह रहे हैं:
​"लड़ना सीखिए, जिंदगी से हारना नहीं। जान देने से कुछ नहीं मिलता, हिम्मत से काम लीजिए।"
​बचाव के बाद की कार्रवाई
​वजह: शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि महिला नवगछिया की रहने वाली है और घरेलू विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठा रही थी।
​मदद: दरोगा ने स्थानीय पुलिस (बरारी TOP) को सूचित किया और महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया ताकि उन्हें उचित काउंसलिंग और सुरक्षा मिल सके।
​जनहित में संदेश:
मुश्किलें हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन आत्महत्या समाधान नहीं है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला तनाव में है, तो कृपया मदद मांगें।
​#BiharPolice #Bhagalpur #LifeSaver #RealHero #Inspiration #ShuruApp #BiharNews
    user_लापता खबरी
    लापता खबरी
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खबर करहल मैनपुरी से : सीएमओ का औचक निरीक्षण, खामियां उजागर, कई कर्मचारी अनुपस्थित करहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना (घिरोर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, वहीं कई कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए।निरीक्षण के समय नेत्र परीक्षण अधिकारी नीरज सक्सेना एक दिन से, ओटी टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार दो दिन से, लैब टेक्नीशियन संगीता दो दिन से तथा स्टाफ नर्स आरती तीन दिन से अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार यादव को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।सीएमओ ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में साफ-सफाई से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोल्ड चेन, लेबर रूम, केएमसी वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे रूम और लैब का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थिति दर्ज करें और निर्धारित समय पर ही अस्पताल छोड़ें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आने वाले मरीजों को हर हाल में समुचित और समयबद्ध इलाज मिलना चाहिए सीएमओ ने बीसीपीएम ओमवीर सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आशाओं के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें। यदि किसी कारणवश कार्ड नहीं बन पाता है तो उसका स्पष्ट कारण आशा और ग्राम प्रधान से लिखवाकर सुरक्षित रखें, ताकि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा सके।इसके साथ ही सीएमओ ने बीईएम कमलेश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि आशा, आशा संगिनी और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना और परिवार नियोजन से संबंधित भुगतानों को भी तत्काल निपटाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान अवसर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डॉ. विकास यादव (एमओ), डॉ. अपराजिता सिंह (एमओ), डॉ. नीतू यादव (एमओ), आयुष चिकित्सक, रविंद्र सिंह फार्मासिस्ट, दीक्षा कुमारी फार्मासिस्ट, अक्षय यादव (आईओ), चंद्रभान सिंह स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।— हिन्द न्यूज़ के लिए अतुल कश्यप की रिपोर्ट #CMOInspection #औचक_निरीक्षण #स्वास्थ्य_व्यवस्था #सरकारी_अस्पताल #लापरवाही_पर_एक्शन #कर्मचारी_अनुपस्थित #सफाई_व्यवस्था #मरीज_हित #आयुष्मान_कार्ड #जननी_सुरक्षा_योजना #HindNews #KarhalNews
    1
    खबर करहल मैनपुरी से : सीएमओ का औचक निरीक्षण, खामियां उजागर, कई कर्मचारी अनुपस्थित करहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना (घिरोर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, वहीं कई कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए।निरीक्षण के समय नेत्र परीक्षण अधिकारी नीरज सक्सेना एक दिन से, ओटी टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार दो दिन से, लैब टेक्नीशियन संगीता दो दिन से तथा स्टाफ नर्स आरती तीन दिन से अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार यादव को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।सीएमओ ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में साफ-सफाई से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोल्ड चेन, लेबर रूम, केएमसी वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे रूम और लैब का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थिति दर्ज करें और निर्धारित समय पर ही अस्पताल छोड़ें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आने वाले मरीजों को हर हाल में समुचित और समयबद्ध इलाज मिलना चाहिए सीएमओ ने बीसीपीएम ओमवीर सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आशाओं के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें। यदि किसी कारणवश कार्ड नहीं बन पाता है तो उसका स्पष्ट कारण आशा और ग्राम प्रधान से लिखवाकर सुरक्षित रखें, ताकि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा सके।इसके साथ ही सीएमओ ने बीईएम कमलेश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि आशा, आशा संगिनी और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना और परिवार नियोजन से संबंधित भुगतानों को भी तत्काल निपटाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान अवसर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डॉ. विकास यादव (एमओ), डॉ. अपराजिता सिंह (एमओ), डॉ. नीतू यादव (एमओ), आयुष चिकित्सक, रविंद्र सिंह फार्मासिस्ट, दीक्षा कुमारी फार्मासिस्ट, अक्षय यादव (आईओ), चंद्रभान सिंह स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।— हिन्द न्यूज़ के लिए अतुल कश्यप की रिपोर्ट
#CMOInspection
#औचक_निरीक्षण
#स्वास्थ्य_व्यवस्था
#सरकारी_अस्पताल
#लापरवाही_पर_एक्शन
#कर्मचारी_अनुपस्थित
#सफाई_व्यवस्था
#मरीज_हित
#आयुष्मान_कार्ड
#जननी_सुरक्षा_योजना
#HindNews
#KarhalNews
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पंचायत में हाइवे से सटी बेशकीमती जमीन पर दबंगों के कब्जा कर लेने से एक परिवार परेशानी में था।परिवार के मुखिया के कैंसर पीड़ित होने के कारण जमीन को मुक्त कराने के लिये एसडीएम से गुहार लगाई।एसडीएम ने बुधवार सुबह 11 बजे कई राजस्वकर्मियों को भेजकर जमीन की नापतौल कराकर उसको कब्जा दिलाया।नगर के ग्वालियर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर तिराहे के पास ओमप्रकाश कठेरिया पुत्र कनौजीलाल निवासी मोहल्ला हवेली की गाटा संख्या 1345 में बैनामा शुदा जमीन है जिसका नक्शा नगर पंचायत से स्वीकृत है।ओमप्रकाश कैंसर से पीड़ित हैं उन्होंने एसडीएम गोपाल शर्मा से शिकायत की।शिकायत में बताया कि जयपाल यादव,सुरेंद्र यादव,अरुण यादव पुत्र गोरेलाल यादव निवासी पलटू अड्डा इस जमीन पर वर्षों से निर्माण नहीं करने दे रहे हैं।आरोपी दबंग हैं और जातिसूचक गाली गलौज कर कहते हैं कि वह किसी दलित को अपने पास नहीं बसने देंगे।जिससे उनका परिवार दहशत में है।पीड़ित की शिकायत को एसडीएम गोपाल शर्मा ने गंभीरता से लिया और बुधवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को नापतौल के लिये मौके पर भेजा।तहसीलदार घासीराम,कानूनगो अरविंद यादव,रामगोपाल वर्मा,ब्रजेश कठेरिया,भानवीर सिंह व लेखपाल वैभव सत्यार्थी,विनोद भारती ने पुलिस की मौजूदगी में नापतौल के बाद जमीन ओमप्रकाश कठेरिया की निकली जिस पर उसका निर्माण शुरू करा दिया गया।एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें ओमप्रकाश ने दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा न होने देने की शिकायत की थी।जिस पर तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को भेजा गया था।जमीन के आधे हिस्से पर अमृत श्री पत्नी गोरेलाल यादव पक्ष पहले ही मकान बना चुका है।शेष आधी जमीन पर ओमप्रकाश पक्ष को कब्जा दिलाया गया है।वहीं कई वर्षों से दबंगों से पीड़ित ओमप्रकाश के परिवार ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
    1
    नगर पंचायत में हाइवे से सटी बेशकीमती जमीन पर दबंगों के कब्जा कर लेने से एक परिवार परेशानी में था।परिवार के मुखिया के कैंसर पीड़ित होने के कारण जमीन को मुक्त कराने के लिये एसडीएम से गुहार लगाई।एसडीएम ने बुधवार सुबह 11 बजे कई राजस्वकर्मियों को भेजकर जमीन की नापतौल कराकर उसको कब्जा दिलाया।नगर के ग्वालियर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर तिराहे के पास ओमप्रकाश कठेरिया पुत्र कनौजीलाल निवासी मोहल्ला हवेली की गाटा संख्या 1345 में बैनामा शुदा जमीन है जिसका नक्शा नगर पंचायत से स्वीकृत है।ओमप्रकाश कैंसर से पीड़ित हैं उन्होंने एसडीएम गोपाल शर्मा से शिकायत की।शिकायत में बताया कि जयपाल यादव,सुरेंद्र यादव,अरुण यादव पुत्र गोरेलाल यादव निवासी पलटू अड्डा इस जमीन पर वर्षों से निर्माण नहीं करने दे रहे हैं।आरोपी दबंग हैं और जातिसूचक गाली गलौज कर कहते हैं कि वह किसी दलित को अपने पास नहीं बसने देंगे।जिससे उनका परिवार दहशत में है।पीड़ित की शिकायत को एसडीएम गोपाल शर्मा ने गंभीरता से लिया और बुधवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को नापतौल के लिये मौके पर भेजा।तहसीलदार घासीराम,कानूनगो अरविंद यादव,रामगोपाल वर्मा,ब्रजेश कठेरिया,भानवीर सिंह व लेखपाल वैभव सत्यार्थी,विनोद भारती ने पुलिस की मौजूदगी में नापतौल के बाद जमीन ओमप्रकाश कठेरिया की निकली जिस पर उसका निर्माण शुरू करा दिया गया।एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें ओमप्रकाश ने दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा न होने देने की शिकायत की थी।जिस पर तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को भेजा गया था।जमीन के आधे हिस्से पर अमृत श्री पत्नी गोरेलाल यादव पक्ष पहले ही मकान बना चुका है।शेष आधी जमीन पर ओमप्रकाश पक्ष को कब्जा दिलाया गया है।वहीं कई वर्षों से दबंगों से पीड़ित ओमप्रकाश के परिवार ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.