Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी जिला सेशन न्यायालय अजमेर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। न्यायालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में चार बम लगाए जाने की बात कही गई है। ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और न्यायालय परिसर को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर मुख्य द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
Shahid hussain

More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर में बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन,कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- सात दिवसीय महाशिवरात्रि महापर्व की शुरुआत के साथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। महापर्व से पूर्व आज भगवान महादेव का पारंपरिक हल्दी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजकों के अनुसार शाम को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिस्सा लेंगे। वहीं कल भगवान महादेव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। बारात में बैंड-बाजे, झांकियां और भक्तों का विशाल जुलूस शामिल होगा।1
- @Tejaji Short is live1
- sir ko kal se jald kel se rhea kiya jaye #rajpaalyadav1
- राजस्थान विधानसभा में बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट पेश करते हुए ब्यावर जिले के मसूदा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की। करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाला यह क्षेत्र औद्योगिक निवेश को लगातार बढ़ावाभी देगा। वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास से नए उद्योग स्थापित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ब्यावर के अतिरिक्त, बाड़मेर और भीलवाड़ा जिलों के चुनिंदा क्षेत्रों में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य उद्योगपतियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं प्रदान कर निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के माध्यम से बजट 2026 प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नए औद्योगिक क्षेत्रों से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।और साथ ही बजट घोषणा के बाद ब्यावर क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत ने इस निर्णय का स्वागत किया है। इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।1
- अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 12 फरवरी 2026 को मिलेट्स मेले का आयोजन किया जाएगा। फूड सेफ्टी विभाग की पहल पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य आमजन को मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा और रागी के सेवन के प्रति जागरूक करना है। मेले में मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी और चखने की व्यवस्था रहेगी, साथ ही विशेषज्ञ इनके पोषण और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देंगे। इसी दिन सुबह 7:30 बजे पुरानी चौपाटी से नई चौपाटी तक जागरूकता रैली (वॉकेथन) भी निकाली जाएगी, जिसमें नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।1
- Ajmer dargah bazar news mein swagat hai aapka1
- जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, कहां-डॉ अतुल की लापरवाही से गई युवक की जान, डॉक्टर पर मारपीट करने और गाली गलौज करने का भी लगाया आरोप, किशनगढ़ से अजमेर लेकर आए थे बच्चों को, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर को ठहराया जिम्मेदार, थाने में शिकायत देने की कही बात, युवक को थी सांस की तकलीफ।।1