महा शिवरात्रि के पूर्व आज भगवान महादेव को लगाई हल्दी मेहंदी सात दिवसीय महाशिवरात्रि महापर्व की शुरुआत के साथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। महापर्व से पूर्व आज भगवान महादेव का पारंपरिक हल्दी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजकों के अनुसार शाम को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिस्सा लेंगे। वहीं कल भगवान महादेव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। बारात में बैंड-बाजे, झांकियां और भक्तों का विशाल जुलूस शामिल होगा।

- अजमेर के केसरगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। दूध लेने गए एक व्यापारी की स्कूटी का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर करीब 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित पवन डाकघर से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आया था और दुकान के 1 लाख 70 हजार रुपये मिलाकर कुल 5 लाख रुपये बैग में रखकर स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे। केसरगंज स्थित डेयरी के बाहर यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बदमाश स्कूटी का लॉक तोड़ते हुए कैद हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने क्लॉक टावर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- Post by Abishekhari1
- अजमेर में बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन,कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- सात दिवसीय महाशिवरात्रि महापर्व की शुरुआत के साथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। महापर्व से पूर्व आज भगवान महादेव का पारंपरिक हल्दी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजकों के अनुसार शाम को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिस्सा लेंगे। वहीं कल भगवान महादेव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। बारात में बैंड-बाजे, झांकियां और भक्तों का विशाल जुलूस शामिल होगा।1
- @Tejaji Short is live1
- sir ko kal se jald kel se rhea kiya jaye #rajpaalyadav1
- राजस्थान विधानसभा में बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट पेश करते हुए ब्यावर जिले के मसूदा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की। करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाला यह क्षेत्र औद्योगिक निवेश को लगातार बढ़ावाभी देगा। वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास से नए उद्योग स्थापित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ब्यावर के अतिरिक्त, बाड़मेर और भीलवाड़ा जिलों के चुनिंदा क्षेत्रों में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य उद्योगपतियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं प्रदान कर निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के माध्यम से बजट 2026 प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नए औद्योगिक क्षेत्रों से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।और साथ ही बजट घोषणा के बाद ब्यावर क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत ने इस निर्णय का स्वागत किया है। इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।1
- जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, कहां-डॉ अतुल की लापरवाही से गई युवक की जान, डॉक्टर पर मारपीट करने और गाली गलौज करने का भी लगाया आरोप, किशनगढ़ से अजमेर लेकर आए थे बच्चों को, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर को ठहराया जिम्मेदार, थाने में शिकायत देने की कही बात, युवक को थी सांस की तकलीफ।।1