सवाई माधोपुर जिले में विश्व पृथ्वी दिवस पर बालिकाओं में पर्यावरण चेतना का संदेश* *रणथंभौर बाघ परियोजना की पहल द्य पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा* *सवाई माधोपुर, 22 अप्रैल।* विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर रणथंभौर बाघ परियोजना, सवाई माधोपुर द्वारा मानटाउन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सोशियोलॉजिस्ट ममता साहू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतिभागियों ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उप वन संरक्षक मानस सिंह (आईएफएस) ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रकृति संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा जल, वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। रणथंभौर बाघ परियोजना द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो कैप्शन :- 22 पीआरओ 5 पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण के संदेश। फोटो कैप्शन :- 22 पीआरओ 6 पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेती बालिकाए। ---000---
सवाई माधोपुर जिले में विश्व पृथ्वी दिवस पर बालिकाओं में पर्यावरण चेतना का संदेश* *रणथंभौर बाघ परियोजना की पहल द्य पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा* *सवाई माधोपुर, 22 अप्रैल।* विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर रणथंभौर बाघ परियोजना, सवाई माधोपुर द्वारा मानटाउन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सोशियोलॉजिस्ट ममता साहू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतिभागियों ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण एवं प्रकृति
संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उप वन संरक्षक मानस सिंह (आईएफएस) ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रकृति संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा जल, वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। रणथंभौर बाघ परियोजना द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो कैप्शन :- 22 पीआरओ 5 पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण के संदेश। फोटो कैप्शन :- 22 पीआरओ 6 पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेती बालिकाए। ---000---
- *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।* गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत। *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर जी ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। *भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में। *25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* । *26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- बामनवास। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल की प्रयोगशाला (लैब) का आधुनिकीकरण कर दिया गया है, जिससे अब पहले के 37 टेस्ट की तुलना में 106 प्रकार की जांच सुविधाएँ उपलब्ध हो गई हैं। अब ऑनलाइन मिलेगी टेस्ट रिपोर्ट नई व्यवस्था के तहत मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी जांच रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिन्हें मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से देखा जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ अस्पताल में भीड़ भी कम होगी। लैब का विस्तार, स्टाफ भी हुआ दोगुना लैब के भौतिक क्षेत्र का विस्तार किया गया है और स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे जांच प्रक्रिया तेज हुई है और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल रही है।1
- Kaila Devi Temple: | में बड़ा हादसा टला! | समय रहते बची सभी की जान!? केलादेवी (करौली) से बड़ी खबर: निजी बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित राजस्थान के प्रसिद्ध आस्था स्थल केलादेवी धाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। � क्या हुआ घटनास्थल पर? प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग ने कुछ ही समय में बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। � दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news @prakritinews @prakritikhabar #prakritikhabar #केलादेवी #केलादेवीधाम #करौलीन्यूज #राजस्थानन्यूज #बसमेंआग #BreakingNews #BigNews #FireIncident #BusFire #Karauli #Rajasthan #Emergency #SafetyFirst #NoCasualty #FireSafety #PublicSafety #TrendingNews #HindiNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर1
- धराड़ी प्रथा से गूंजी शहनाई, सादगीपूर्ण विवाह बना मिसाल नवदंपती व बारातियों को भेंट किए 51 पौधे, जल-जंगल-जमीन बचाने का दिया संदेश सपोटरा । क्षेत्र के ग्राम सेवियापुरा में मंगलवार को परंपरा, सादगी और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां धराड़ी प्रथा के तहत आदिवासी समाज का विवाह समारोह संपन्न कराया गया। लाड़ी शिमला आदिवासी एवं लाड़ा महेंद्र आदिवासी ने परण फेरा पद्धति से सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समारोह में फिजूलखर्ची से दूर रहकर समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जेजेएम टीम करौली एवं समाज प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विवाह संस्कार वैदिक रीति से संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजबंधु शामिल हुए। विवाह अवसर पर जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश देते हुए नवदंपती तथा बारातियों को 51 फलदार, फूलदार और छायादार पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इनमें आम, अमरूद, अनार, चीकू, आंवला, कटहल, संतरा, नींबू, बरगद, पीपल, जामुन, अशोक, गुलाब, चमेली, हरसिंगार सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि धराड़ी प्रथा से करौली जिले में यह दूसरी शादी है, जबकि राजस्थान में अब तक 485 विवाह इस परंपरा से संपन्न कराए जा चुके हैं। टीम ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मृत्यु भोज जैसी परंपराओं पर भी अंकुश लगाने का संकल्प दोहराया।2
- सिकराय से बड़ी खबर पुष्पेंद्र मीना 9414415998 सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।1
- काचरोली में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत हिंडौन ग्रामीण काचरोली गांव में गुरुवार को भागवत कथा के उपलक्ष में आचार्य मनीष शास्त्री की सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान भागवत पुराण की शोभायात्रा के साथ मोहन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ो महिलाओं ने 111 सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा आस्था का माहौल बना दिया आयोजक तिवाड़ी परिवार काचरौली पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मोहन दास जी महाराज लक्ष्मण झूला वालों से विधि विधान के साथ हुई इसके बाद शोभायात्रा और कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भागवत कथा स्थल पर पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति को सच्चे जीवन का बोध कराती है इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भागवत कथा सुनी6
- बदमाशों के हौसले बुलंद: हरिओम ठेकेदार की गाड़ी को बनाया निशाना, महुवा में दहशत का माहौल। प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan Newsराजस्थान समाचार Prakriti khabarप्राकृति ख़बर Prakriti news #DausaNews #MahwaFiring #HariomThekedar #RajasthanCrime #BreakingNews #MahuwaNews #CrimeUpdate #FiringInCar #DausaPolice1