logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निम्बज माता मेले से लौट रहे युवक पर तलवार से हमलाकर बदमाश मोबाइल व 1500 रुपये लुटे पिण्डवाड़ा। रोहिडा थाना क्षेत्र के निम्बज माता मेले से बाइक से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने रोक दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तलवार से हमला कर मोबाइल व 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए। हमले में कांतिलाल घांची के हथेली में चोट आई। साथ में रहे वसंत कुमार सोनी से घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए आगे रैफर किया। रोहिडा पुलिस मौके पर पहुंची।

1 day ago
user_Jitendra Agarwal
Jitendra Agarwal
Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
1 day ago

निम्बज माता मेले से लौट रहे युवक पर तलवार से हमलाकर बदमाश मोबाइल व 1500 रुपये लुटे पिण्डवाड़ा। रोहिडा थाना क्षेत्र के निम्बज माता मेले से बाइक से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने रोक दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तलवार से हमला कर मोबाइल व 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए। हमले में कांतिलाल घांची के हथेली में चोट आई। साथ में रहे वसंत कुमार सोनी से घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए आगे रैफर किया। रोहिडा पुलिस मौके पर पहुंची।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देसूरी में अवैध देह व्यापार बंद कराने की मांगः हरिओम सागर बांध के पास गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा
    1
    देसूरी में अवैध देह व्यापार बंद कराने की मांगः हरिओम सागर बांध के पास गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मंडार पशु मेला तीसरे दिन भी चर्चाओं में - रेवदर के मंडार में आयोजित हो रहा जिला स्तरीय श्री लीलाधारी पशु मेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। संयुक्त निदेशक के एपीओ आदेश के बाद पशुपालन विभाग के कार्मिकों ने अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेले में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और एपीओ आदेश को निरस्त करने की मांग की। दरअसल, मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया मंच पर स्वागत और प्रोटोकॉल को लेकर नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर रवाना हो गए थे। इस घटनाक्रम के अगले ही दिन पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित कुमार को एपीओ कर दिया गया, जिसके बाद विभागीय कार्मिकों में नाराजगी फैल गई। उप निदेशक डॉ. कामठे चांगदेव ने बताया कि ऐसा आरोप लगाया कि विधायक का मंच पर स्वागत नहीं किया गया, लेकिन मंच पर विधायक का पूरे तरीके से सम्मान किया गया था । उसके बावजूद उन्होंने आरोप लगाया, जिसके लिए मंच से माफी भी मांगी । उनको कहा भी कि पहली बार प्रोग्राम हुआ है हमें ऐसे आयोजन की ज्यादा जानकारी नहीं थी, उसके बावजूद भी संयुक्त निदेशक के साथ ऐसा हो रहा है तो यह गलत है । विभाग से मांग की गई है कि एपीओ का आदेश रद्द किया जाए । वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हबीबभाई राजपुरा ने कहा कि मंडार क्षेत्र के लिए पहला अवसर था, सभी क्षेत्रवासी खुश थे । एक नया अवसर होने के बावजूद भी हमने हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं रखी, इसके बाद भी एक उम्दा और ऑनेस्ट अधिकारी को चालू मेले के अवसर पर एपीओ करने की दुर्घटना होती है तो नाराजगी के तौर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं । मांग यही है कि ऐसा आदेश निरस्त हो जाना चाहिए । इंसान से भूल हो जाती है, लेकिन इतनी बड़ी कमी हमसे नहीं हुई थी, जिसका यह परिणाम मिला है । विधायक को बड़ा दिल रखकर इस गलती को क्षमा करना चाहिए और आदेश को निरस्त करवाना चाहिए । विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जो परिस्थितियों पैदा हुई और जो इस तरीके का आदेश जारी हुआ है, इससे विभाग के सारे कार्मिक आघात से ग्रस्त हुए हैं, उनके उत्साह में भी कमी आई है ।
    1
    मंडार पशु मेला तीसरे दिन भी चर्चाओं में - 
रेवदर के मंडार में आयोजित हो रहा जिला स्तरीय श्री लीलाधारी पशु मेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। संयुक्त निदेशक के एपीओ आदेश के बाद पशुपालन विभाग के कार्मिकों ने अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेले में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और एपीओ आदेश को निरस्त करने की मांग की।
दरअसल, मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया मंच पर स्वागत और प्रोटोकॉल को लेकर नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर रवाना हो गए थे। इस घटनाक्रम के अगले ही दिन पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित कुमार को एपीओ कर दिया गया, जिसके बाद विभागीय कार्मिकों में नाराजगी फैल गई।
उप निदेशक डॉ. कामठे चांगदेव ने बताया कि ऐसा आरोप लगाया कि विधायक का मंच पर स्वागत नहीं किया गया, लेकिन मंच पर विधायक का पूरे तरीके से सम्मान किया गया था । उसके बावजूद उन्होंने आरोप लगाया, जिसके लिए मंच से माफी भी मांगी । उनको कहा भी कि पहली बार प्रोग्राम हुआ है हमें ऐसे आयोजन की ज्यादा जानकारी नहीं थी, उसके बावजूद भी संयुक्त निदेशक के साथ ऐसा हो रहा है तो यह गलत है । विभाग से मांग की गई है कि एपीओ का आदेश रद्द किया जाए ।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हबीबभाई राजपुरा ने कहा कि मंडार क्षेत्र के लिए पहला अवसर था, सभी क्षेत्रवासी खुश थे । एक नया अवसर होने के बावजूद भी हमने हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं रखी, इसके बाद भी एक उम्दा और ऑनेस्ट अधिकारी को चालू मेले के अवसर पर एपीओ करने की दुर्घटना होती है तो नाराजगी के तौर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं । मांग यही है कि ऐसा आदेश निरस्त हो जाना चाहिए । इंसान से भूल हो जाती है, लेकिन इतनी बड़ी कमी हमसे नहीं हुई थी, जिसका यह परिणाम मिला है । विधायक को बड़ा दिल रखकर इस गलती को क्षमा करना चाहिए और आदेश को निरस्त करवाना चाहिए ।
विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जो परिस्थितियों पैदा हुई और जो इस तरीके का आदेश जारी हुआ है, इससे विभाग के सारे कार्मिक आघात से ग्रस्त हुए हैं, उनके उत्साह में भी कमी आई है ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के केला की सेरी निवासी सामताराम गमेती की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 6 मार्च को पालीदाणा के पास सड़क किनारे मिला था।
    1
    उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के केला की सेरी निवासी सामताराम गमेती की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 6 मार्च को पालीदाणा के पास सड़क किनारे मिला था।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र में जंगली भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह एक और किसान पर भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना करदा क्षेत्र के नोतल की भागल गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई। किसान पेमाराम गमेती अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तीन जंगली भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालुओं ने पेमाराम के सिर, चेहरे और पैरों को बुरी तरह नोच डाला और उन्हें जमीन पर गिराकर कई जगह गहरे घाव कर दिए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद भेरूलाल सुधार मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तीनों भालू जंगल की ओर भाग गए। घायल किसान को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एमबी हॉस्पिटल उदयपुर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में गन्ने की फसल अधिक होने के कारण भालू खेतों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तीन दिनों में दूसरी बार हुए हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की मांग की जा रही है।
    1
    उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र में जंगली भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह एक और किसान पर भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना करदा क्षेत्र के नोतल की भागल गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई। किसान पेमाराम गमेती अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तीन जंगली भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
भालुओं ने पेमाराम के सिर, चेहरे और पैरों को बुरी तरह नोच डाला और उन्हें जमीन पर गिराकर कई जगह गहरे घाव कर दिए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद भेरूलाल सुधार मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तीनों भालू जंगल की ओर भाग गए।
घायल किसान को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एमबी हॉस्पिटल उदयपुर रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र में गन्ने की फसल अधिक होने के कारण भालू खेतों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तीन दिनों में दूसरी बार हुए हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की मांग की जा रही है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आहोर माता शीतला को ठंडे पकवानों का लगा भोग: रोडला में बासोड़ा पर्व भक्ति भाव से मनाया गया, आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का हुआ आयोजन:- आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम रोडला में सोमवार को बासोड़ा पर्व भक्ति से मनाया गया। इस दौरान माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। मान्यता है कि शीतला माता की आराधना से परिवार में सुख-शांति आती है और चेचक व खसरा जैसी बीमारियों से बचाव होता हैं।पर्व के अवसर पर सुबह से ग्रामीणों महिलाओं में उत्साह दिखा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता मंदिर स्थल गांव पेंचका पर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। महिलाओं ने श्रद्घापुर्वक माता को ठंडे जल से स्नान कराया। जिसे शीतलता और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा के लिए एक दिन पहले (सप्तमी को) विशेष पकवान रविवार को तैयार किए गए थे। इनमें मीठे चावल (गुड़ वाले), कड़ी- चावल, पूड़ी, हलवा और सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल थे। जिनका भोग माता को अर्पित किया गया। धार्मिक परम्परा के अनुसार बासौदा पर्व के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। पूरा परिवार माताओं को अर्पित किया गया" बासी" प्रसाद ही ग्रहण करता है। मंदिरों के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने समूह में बैठकर शीतला माता के भजन गाए और लोकगीतों के माध्यम से बच्चों की दीर्घायु की कामना की । स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार यह पर्व ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इसके बाद ग्रीष्म ऋतु का पुर्ण प्रभाव शुरू हो जाता हैं ।इस कारण ठंडे भोजन और जल के सेवन के माध्यम से शरीर को बढ़ती गर्मी के प्रति अनुकूलित करने का संदेश दिया जाता हैं। रोडला में सोमवार को आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
    4
    आहोर 
माता शीतला को ठंडे पकवानों का लगा भोग: रोडला में बासोड़ा पर्व भक्ति भाव से मनाया गया, आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का हुआ आयोजन:-
आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम रोडला में सोमवार को बासोड़ा पर्व भक्ति से मनाया गया। इस दौरान माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। मान्यता है कि शीतला माता की आराधना से परिवार में सुख-शांति आती है और चेचक व खसरा जैसी बीमारियों से बचाव होता हैं।पर्व के अवसर पर सुबह से ग्रामीणों महिलाओं में उत्साह दिखा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता मंदिर स्थल गांव पेंचका  पर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। महिलाओं ने श्रद्घापुर्वक माता को ठंडे जल से स्नान कराया। जिसे शीतलता और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा के लिए एक दिन पहले (सप्तमी को) विशेष पकवान रविवार को तैयार किए गए थे। इनमें मीठे चावल (गुड़ वाले), कड़ी- चावल, पूड़ी, हलवा और सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल थे। जिनका भोग  माता को अर्पित किया गया। धार्मिक परम्परा के अनुसार बासौदा पर्व के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। पूरा परिवार माताओं को अर्पित किया गया" बासी" प्रसाद ही ग्रहण करता है। मंदिरों के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने समूह में बैठकर शीतला माता के भजन गाए और लोकगीतों के माध्यम से बच्चों की दीर्घायु की कामना की । स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार यह पर्व ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इसके बाद ग्रीष्म ऋतु का पुर्ण प्रभाव शुरू हो जाता हैं ।इस कारण ठंडे भोजन और जल के  सेवन के माध्यम से शरीर को बढ़ती गर्मी के प्रति अनुकूलित करने का संदेश दिया जाता हैं। रोडला में सोमवार को आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सोमवार शाम को जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के ने सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर मेले का विधिवत शुभारंभ किया, इस दौरान मंदिर में जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    2
    सोमवार शाम को जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के ने सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर मेले का विधिवत शुभारंभ किया, इस दौरान मंदिर में जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • अब में ऐसी होली को क्या नाम दु जो एक लड़की की अंडरवियर उतार कर खुद ही पहन ली और लड़की के साथ में मस्ती कर रहा है शर्म करनी चाहिए ऐसे लोगों को समाज में ये कैसा संदेश जाएगा।
    1
    अब में ऐसी होली को क्या नाम दु जो एक लड़की की अंडरवियर उतार कर खुद ही पहन ली और लड़की के साथ में मस्ती कर रहा है शर्म करनी चाहिए ऐसे लोगों को समाज में ये कैसा संदेश जाएगा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2°C और बाड़मेर में 40°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान लगातार बढ़ रहा है और फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिससे गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 10 और 11 मार्च को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। जयपुर में भी तापमान सामान्य से करीब 6.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
    1
    राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2°C और बाड़मेर में 40°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान लगातार बढ़ रहा है और फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिससे गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 10 और 11 मार्च को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। जयपुर में भी तापमान सामान्य से करीब 6.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.