logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद बेटे को खोने वाले परिवार के घर में गूंजी किलकारी ने उनके गम को कुछ पल के लिए खुशी में बदल दिया है. राजा की हत्या के करीब 8-9 महीने बाद उसके बड़े भाई सचिन रघुवंशी पिता बने हैं. उनके पत्नी ने बेटे का जन्म दिया है. परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है, इसलिए नवजात का नाम भी ‘राजा' ही रखा गया है. #RajaRaghuvanshiCase #Indore #LatestUpdates

11 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Baliapur, Dhanbad•
11 hrs ago
10bca1c5-d818-46b1-8a06-36e3138be102

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद बेटे को खोने वाले परिवार के घर में गूंजी किलकारी ने उनके गम को कुछ पल के लिए खुशी में बदल दिया है. राजा की हत्या के करीब 8-9 महीने बाद उसके बड़े भाई सचिन रघुवंशी पिता बने हैं. उनके पत्नी ने बेटे का जन्म दिया है. परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है, इसलिए नवजात का नाम भी ‘राजा' ही रखा गया है. #RajaRaghuvanshiCase #Indore #LatestUpdates

More news from झारखंड and nearby areas
  • निरसा में एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ, 14–15 वर्ष की बच्चियों को दिया जाएगा टीका निरसा: भारत में यूट्रस कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा एचपीवी (HPV) वैक्सीन देने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडे में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. मृणाल श्रीवास्तव, प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास तथा जिला परिषद क्षेत्र संख्या-8 की सदस्य दीपाली रोई दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. मृणाल श्रीवास्तव ने बताया कि यह वैक्सीन लंबे समय से देश में लाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब सरकार की पहल पर इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह टीका 14 से 15 वर्ष तक की बच्चियों को लगाया जाएगा, जो बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए बेहद प्रभावी है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पहले यही वैक्सीन निजी अस्पतालों में करीब 9 से 10 हजार रुपये तक की लागत में लगती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर यह टीका दिलाकर उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और आगे भी इसे व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
    7
    निरसा में एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ, 14–15 वर्ष की बच्चियों को दिया जाएगा टीका
निरसा: भारत में यूट्रस कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा एचपीवी (HPV) वैक्सीन देने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडे में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. मृणाल श्रीवास्तव, प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास तथा जिला परिषद क्षेत्र संख्या-8 की सदस्य दीपाली रोई दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. मृणाल श्रीवास्तव ने बताया कि यह वैक्सीन लंबे समय से देश में लाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब सरकार की पहल पर इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह टीका 14 से 15 वर्ष तक की बच्चियों को लगाया जाएगा, जो बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए बेहद प्रभावी है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पहले यही वैक्सीन निजी अस्पतालों में करीब 9 से 10 हजार रुपये तक की लागत में लगती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर यह टीका दिलाकर उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और आगे भी इसे व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • धनबाद,गोविंदपुर में ज्वैलर्स दुकान में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुए छह बदमाश
    1
    धनबाद,गोविंदपुर में ज्वैलर्स दुकान में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुए छह बदमाश
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • अब तक की बड़ी खबर - कतरास. सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडा बाड़ी बस्ती में भू -धंसान की बड़ी घटना. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या यहाँ भू -धंसान से दो घर जमींदोज होने की सूचना हैं. जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो के दबे होने की खबर है. घटना को लेकर सैकड़ों लोग सोनारडीह थाना के समक्ष जमा हैं. लोग बीच सड़क पर बैठे हैं. लोग भू -धंसान में दबे लोगो को निकालने एवं दोषी लोगो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगो के विरोध के कारण दोनों ओर रोड जाम हो गया है. लोगो ने घटना का कारण अवैध उतखनन बताया है. उक्त घटना को लेकर यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल है. मालूम हो की इसके पूर्व भी कई बार प्रभावित स्थल पर भू -धंसान की घटना हो चुकी है. कई बार भारी गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. परन्तु बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. आज की घटना उक्त पूर्व में घटी घटनाओं को नजर अंदाज करने का नतीजा बताया जाता है. भू -धंसान स्थल पर कोयला तस्करों के द्वारा ताबड़तोड़ कोयला निकालने से बार -बार यहाँ भू -धंसान व गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. घटनास्थल पर भू -धंसान से दबे लोगो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल पर उचित लाईट के अभाव में काफ़ी परेशानी हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी धनबाद एसडीएम बाघमारा एसडीपीओ समेत आसपास की थाना की पुलिस बल बीसीसीएल जीएम अन्य अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है. प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर यहाँ स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है.
    1
    अब तक की बड़ी खबर - 
कतरास. सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडा बाड़ी बस्ती में भू -धंसान की बड़ी घटना. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या यहाँ भू -धंसान से दो घर जमींदोज होने की सूचना हैं. जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो के दबे होने की खबर है. घटना को लेकर सैकड़ों लोग सोनारडीह थाना के समक्ष जमा हैं. लोग बीच सड़क पर बैठे हैं. लोग भू -धंसान में दबे लोगो को निकालने एवं दोषी लोगो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगो के विरोध के कारण दोनों ओर रोड जाम हो गया है. लोगो ने घटना का कारण अवैध उतखनन बताया है. उक्त घटना को लेकर यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल है. मालूम हो की इसके पूर्व भी कई बार प्रभावित स्थल पर भू -धंसान की घटना हो चुकी है. कई बार भारी गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. परन्तु बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. आज की घटना उक्त पूर्व में घटी घटनाओं को नजर अंदाज करने का नतीजा बताया जाता है. भू -धंसान स्थल पर कोयला तस्करों के द्वारा ताबड़तोड़ कोयला निकालने से बार -बार यहाँ भू -धंसान व गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. घटनास्थल पर भू -धंसान से दबे लोगो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल पर उचित लाईट के अभाव में काफ़ी परेशानी हो रही है. 
घटना की सूचना मिलते ही
धनबाद एसएसपी धनबाद एसडीएम बाघमारा एसडीपीओ समेत आसपास की थाना की पुलिस बल बीसीसीएल जीएम अन्य अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है. प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर यहाँ स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • #viralvideo यह वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है, जहां सांप को रेस्क्यू किया जा रहा था जो काफी जोख़िम भरा था इसमें छोटी सी गलती भी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी। लेकिन इस तरह से रेस्क्यू करना बहादुरी का कार्य है । #jharkhand #BreakingNews
    1
    #viralvideo 
यह वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है, जहां सांप को  रेस्क्यू किया  जा रहा था  जो काफी जोख़िम भरा था इसमें  छोटी सी गलती भी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी। लेकिन इस तरह से रेस्क्यू करना बहादुरी का कार्य है ।
#jharkhand #BreakingNews
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद,तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से खंभे टूटे, कई घरों के उपकरण जले।
    1
    धनबाद,तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से खंभे टूटे, कई घरों के उपकरण जले।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • बरवाअड्डा. (प्रेम कुमार). थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में आर्मी से रिटायर हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट ली. बताते चले की करीब दस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधी देर रात घर के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुस हुए। घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर सबसे पहले बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों के सहम जाने से घर के अन्य सदस्य भी डर गए और विरोध करने की स्थिति में नहीं रहे। इसके बाद डकैतों ने पूरे घर की तलाशी ली और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की लूट कर ली। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना के बावजूद उनकी नींद नहीं खुली। घटना के बाद रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है।
    1
    बरवाअड्डा. (प्रेम कुमार). थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में आर्मी से रिटायर हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट ली.
बताते चले की करीब दस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधी देर रात घर के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुस हुए। घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर सबसे पहले बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों के सहम जाने से घर के अन्य सदस्य भी डर गए और विरोध करने की स्थिति में नहीं रहे।
इसके बाद डकैतों ने पूरे घर की तलाशी ली और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की लूट कर ली। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना के बावजूद उनकी नींद नहीं खुली।
घटना के बाद रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.