Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर अवैध स्मैक की कई पुड़िया बरामद की हैं। हसनपुरा में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एम.एच. नगर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर अवैध स्मैक की कई पुड़िया बरामद की हैं।
Sudhir Kumar Pandey
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर अवैध स्मैक की कई पुड़िया बरामद की हैं। हसनपुरा में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एम.एच. नगर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर अवैध स्मैक की कई पुड़िया बरामद की हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुरा चौक के पास एक लूना गाड़ी से अवैध चुलाई शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम में एएसआई संजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने हसनपुरा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध लूना गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस की सक्रियता को भांपकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।1
- दरौदा. प्रखंड के सिरसांव पंचायत वार्ड संख्या 04 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महाराजगंज द्वारा उनके मान्यदेय में 2842 रुपए की कटौती का आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि सिरसांव पंचायत वार्ड 04 की वार्ड सदस्य सह लाभुक ऊषा भारती ने प्रखंड के सिरसांव पंचायत आईसीडीएस के तहत चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 में विकास समिति की बैठक के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है यह सब साल 2022 से लगातार जारी है उन्होंने आरटीआई मांगे जाने के बाद ही विकास समिति की बैठक पंजी को आनन फानन में तैयार कर भेज दी. जिसमें बैठक पंजी का इंडेक्स उपलब्ध नहीं कराया गया. विकास समिति की बैठक में कही भी अध्यक्ष व सचिव का हस्ताक्षर नहीं था. किसी भी बैठक पंजी में महिला परवेक्षिका का हस्ताक्षर व मुहर था. आंगनबाड़ी केंद्र अपने निजी लाभ के लिए अपने पट्टीदार गोतिया के मकान में चलया जाता है. इस केंद्र से ठीक पचास मीटर पर सरकारी विद्यालय भी है मगर केंद्र वहां नहीं चलाया जा रहा है. इस मुद्दे पर उन्होंने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महाराजगंज को शिकायत की थी. जिसके बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं होने एवं जानकारी सही उपलब्ध नहीं कराने पर सेविका के मान्यदेय से 2842 रुपए की कटौती का आदेश दिया गया है.1
- होली के रंग में सिवान, पत्रकारों और प्रशासन का संगम सिवान के प्रतिष्ठित Hotel Sapphire Inn में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिलाधिकारी Vivek Ranjan Maitrey और एसपी Puran Kumar Jha सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। गुलाल, गीत और स्वादिष्ट पकवानों के बीच सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन ने प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय की मिसाल पेश की। #Siwan #HoliMilan #NationalJournalistAssociation #HotelSapphireInn #VivekRanjanMaitrey #PuranKumarJha #SiwanSP #SiwanNews #HoliCelebration #FestivalOfColors #MediaAndAdministration #BiharNews #PositiveSiwan #Holi2026 #JournalistMeet #UnityInColors1
- सिसवन प्रखंड के चैनपुर मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर संगठन की मजबूती में उनकी भूमिका की सराहना की।1
- महाराजगंज, बिहार / वर्ल्ड अपडेट डेली JHVP BHARAT NEWS परवेज़ आलम भारतीय दुनिया बढ़ चली है तीसरी विश्वयुद्ध की ओर. सभी देश की धड़कन बढ़ गयी है... रूस और चीन किम जोम के साथ कब उतर जायेंगे फील्ड में? आ रही है तबाही... धरती जलेगी और पर्वत गलेंगे... चीख पुकार मचेगी... जो बचेंगे.. हीरो1
- होली से पहले सख्ती: 500 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 60 पर CCA और 40 पर गुंडा एक्ट मैरवा। होली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बीएनएस की धारा 126 के तहत करीब 500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर सीसीए तथा 40 से अधिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है। कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और संख्या बढ़ सकती है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- बलिया में इश्क, ‘तस्वीरें’ और साजिश, शादी समारोह में बना मर्डर का प्लान, तेजाब से पहचान मिटाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता । घटना का संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.02.2026 को सुबह करीब 10.00 बजे थाना क्षेत्र रसड़ा अन्तर्गत चिलकहर से नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था । जिसके सम्बन्ध में शव की पहचान व घटना के अनावरण हेतु स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा थाना पुलिस की टीम लगी हुई थी । विवेचना के क्रम में अज्ञात शव की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथगुप्ता निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई । जिस सम्बन्ध में हत्या करने वाले कुल 05 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम प्रकाश में आया । जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 01.03.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया 2. विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह निवासी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 3. अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह निवासिनी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/ निशानदेही पर मृतक का एक अदद मोबाइल फोन OPPO, 02 अदद तेजाब की खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त 01 अदद यूनीकार्न होण्डा मोटर साइकिल UP50Y3095 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज गुप्ता के बगल के गाँव सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे सम्बन्ध थे । जिससे सम्बन्धित कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मृतक के पास थी । जिसको लेकर आये दिन मृतक रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था । जिस सम्बन्ध में रेखा अपने पति अरूण सोनी पुत्र दयाशंकर सोनी निवासी नियाऊज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, अपनी भाभी अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह को बतायी । इसी दौरान दिनांक 05.02.2026 को अंजनी सिंह के मायके/विजय पाल के ससुराल ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी । शादी में विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, विजय पाल की बहन रेखा सिंह व रेखा सिंह का पति अरूण कुमार सोनी आये हुए थे । ये चारो लोग इस समस्या के सम्बन्ध में अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया को बताये और पाँचो लोग मिलकर योजना बनाये कि पंकज गुप्ता को किसी बहान बुला लिया जाये और हत्या कर दी जाये । जिसमें दिनांक 07.02.2026 को मृतक पंकज गुप्ता को बुलाकर साजिस के तहत हत्या कर दिये तथा मृतक के बैंग व कुछ कपड़ो को वही पर जला दिये तथा मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिये थे,जो बरामद हुआ । अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 अजय साहनी प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 अरुण कुमार सिंह, उ0नि0 राहुल राय थाना, मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस तीन,मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव स्वाट टीम, आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम,आरक्षी सूर्यप्रकाश स्वाट टीम,आरक्षी पंकज सिंह स्वाट टीम,आरक्षी रमेश यादव स्वाट टीम, का0 श्यामजी कुमार, का0 पवन चौबे, म0का0 रूबी त्रिपाठी रहे।1
- हसनपुरा में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एम.एच. नगर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर अवैध स्मैक की कई पुड़िया बरामद की हैं।1