पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का दिखा असर, मंडलीय ताइक्वांडो में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने मारी बाजी आजमगढ़। 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पुलिस लाइन में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया के करीब 110 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे के साथ कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव समेत अन्य प्रशिक्षक एवं निर्णायक उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

- ग्राम पंचायत बरईपुर के गांव पथरा में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे ग्रामीणों का कहना कि केवल वोट लेने के समय नेता आते है जीतते ही गायब हो जाते गाँव रास्ता नहीं है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता बच्चों की स्कूल गाड़ी भी आए दिन फस जाती है महाप्रधान हरीश यादव ग्राम प्रधान, रणविजय मिश्रा, अभिषेक यादव, राहुल मिश्रा, छोटू राजभर, दीपक मिश्रा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे, उनका कहना है अगर नहीं हुआ तो वो शाहपुर बाजार में चक्का जाम करेंगे1
- गोरखपुर: सोशल मीडिया पर दरोगा को जूते से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में वीडियो फर्जी पाया गया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी और अधिवक्ता दोनों ही फर्जी हैं।वीडियो को व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए बनाए जाने की बात सामने आई है। शाहपुर और साइबर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। #UPPolice #BreakingNews #gorakhpur1
- भारी बारिश से बेहाल गोरखपुर: सांसद Ravi Kishan ने लिया जायजा, जनता से की सावधान रहने की अपील #GorakhpurRain #RaviKishan #GorakhpurWaterlogging #GorakhpurNews #Campierganj #BreakingNewsHindi #UPNews #UttarPradesh #HeavyRainfall #HindiNews #UPAdministration #DisasterManagement #GroundReport #NewsUpdateUPUK #TrendingNews1
- 'स्पेन' वाला गोरखपुर पानी-पानी! BJP सांसद Ravi Kishan के घर के बाहर भी भरा लबालब पानी #GorakhpurWaterlogging #RaviKishan #GorakhpurRain #GorakhpurNews #SmartCityGorakhpur #BreakingNewsHindi #UPNews #UttarPradesh #HindiNews #DrainageSystemFail #YogiAdityanath #NewsUpdateUPUK #GroundReport #TrendingNews #ViralVideo1
- राष्ट्रीय लोकदल ने नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी अब जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय लोक दल, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष जलभराव से प्रभावित हो रही है। बताया गया है कि किसानों के खेतों का पानी छोटी नहर के जरिए तमसा नदी में गिरता है, लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहर जाम और अवरुद्ध हो गई है। ज्ञापन के मुताबिक, पहले हर साल बारिश से पहले मई-जून में नाले की सफाई कराई जाती थी, लेकिन अब सफाई नहीं होने से पानी का बहाव रुक गया है। इसका सीधा असर किसानों की धान और गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जलभराव की समस्या के कारण खेती बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई और जल निकासी का अवरुद्ध मार्ग खुलवाने की मांग की है, ताकि किसानों की फसल की समय पर कटाई और बुआई हो सके।2
- नई किरण में दो पारिवारिक विवादों का कराया समझौता, बहू से छेड़खानी का आरोपी ससुर गिरफ्तार आजमगढ़। परिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में सोमवार को दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच सफल समझौता कराया गया। वहीं, थाना तहबरपुर पुलिस ने बहू से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में छह पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस और फोन के माध्यम से बुलाया गया था। इनमें चार मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग और आपसी बातचीत के माध्यम से दो पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। एक मामले में ससुराल में न रहने देने, मारपीट और गाली-गलौज का विवाद था, जबकि दूसरे मामले में बहू के बार-बार मायके जाने और वापस नहीं आने को लेकर विवाद चल रहा था। एक पत्रावली को अन्य कारण से बंद कर दिया गया। इधर, थाना तहबरपुर पुलिस ने बहू से छेड़खानी और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी जित्तू चौहान निवासी खरचलपुर को सरदहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दो सितंबर को पीड़िता ने अपने ससुर पर बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना तहबरपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह 8:35 बजे पुलिस टीम ने जित्तू चौहान (65) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नई किरण की बैठक में काउंसलर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार साह, कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल नेहा सिंह मौजूद रहीं। तहबरपुर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लाल बहादुर प्रसाद, कांस्टेबल बृजेश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।1
- बारिश ने यूपी मे ढाही कहर, कई मंदिर व मस्जिद तक डूबे, लोग परेशान उत्तर प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश ने तूफान मचा के रख दिया है कहीं पर मस्जिद तो कहीं पर मंदिर इस बारिश में बह गए वैज्ञानिकों का अनुमान गलत निकला वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया था की आखिरी बार प्रदेश में हर वर्ष की अपेक्षा बारिश कम होगी लेकिन अनुमान गलत निकला बारिश में सारी आंकड़े को तोड़ दिया1
- गोरखपुर में मेट्रो की जगह नावें चल रही हैं!" CM Yogi के गृहक्षेत्र पर Akhilesh Yadav का सबसे तीखा वार #AkhileshYadav #GorakhpurWaterlogging #CMYogi #SaifaiModel #GorakhpurNews #UPPolitics #SamajwadiParty #BreakingNewsHindi #UPNews #HindiNews #UttarPradesh #GorakhpurRain #SmartCityGorakhpur #NewsUpdateUPUK #PoliticalWar1
- मऊ। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को टेंट लगाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1