logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को कैंप कार्यालय, झंडापुर में भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं किसान हितों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ नए साथियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों का विवरण निम्नानुसार है— - पवन कुमार को साहिबाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। - सुनील कुमार को साहिबाबाद विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया। - प्रदीप कुमार को साहिबाबाद विधानसभा सह सचिव नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त साथियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे किसान हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

2 hrs ago
user_रामबीर
रामबीर
फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
46d9044d-319e-4621-9822-c0bf16553ca0

आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को कैंप कार्यालय, झंडापुर में भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं किसान हितों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ नए साथियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों का विवरण निम्नानुसार है— - पवन कुमार को साहिबाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। - सुनील कुमार को साहिबाबाद विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया। - प्रदीप कुमार को साहिबाबाद विधानसभा सह सचिव नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त साथियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे किसान हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राम जानकी मंदिर पर हवन एवं कांवड़ विश्राम का हुआ आयोजन राजकुमार पाठक सरबराकार। आस्था बरेली न्यूज लाईव श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हवन-पूजन एवं शिव कांवड़ यात्रियों की रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति देकर भगवान शिव एवं श्रीराम-जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सानू गुप्ता रहे। आयोजन को सफल बनाने में सोनू, राहुल, गोबिंद, चरन सिंह, राजकुमार पाठक सरबराकार,एवं राकेश कुमार भोलू ठाकुर, सूर्य प्रकाश,विजय बर्मा, दीपक भाई, बबलू भाई, संजीव कुमार,सरवेश कुमार, प्रदीप कारीगर , एवं रामबीर पत्रकार,सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम, जलपान एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते हैं। स्थान राम-जानकी मंदिर,मैन बीसलपुर रोड़ पर भुता बरेली
    1
    राम जानकी मंदिर पर हवन एवं कांवड़ विश्राम का हुआ आयोजन   राजकुमार पाठक सरबराकार।
       आस्था बरेली न्यूज लाईव 

श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हवन-पूजन एवं शिव कांवड़ यात्रियों की रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति देकर भगवान शिव एवं श्रीराम-जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सानू गुप्ता रहे। आयोजन को सफल बनाने में सोनू, राहुल, गोबिंद, चरन सिंह, राजकुमार पाठक सरबराकार,एवं राकेश कुमार  भोलू ठाकुर, सूर्य प्रकाश,विजय बर्मा, दीपक भाई, बबलू भाई, संजीव कुमार,सरवेश कुमार, प्रदीप कारीगर , एवं रामबीर पत्रकार,सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम, जलपान एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते हैं।
  स्थान राम-जानकी मंदिर,मैन बीसलपुर रोड़ पर भुता बरेली
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।
    1
    PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी
PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।
    user_Veeresh Kumar
    Veeresh Kumar
    Court reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत धौराटांडा/भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा में शनिवार शाम लगभग 6:50 बजे नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा कथा पंडाल स्थित होली चौक से प्रारंभ होकर भमसेन महाराज स्थल तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पुनः कथा पंडाल पहुंचकर उनकी स्थापना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथावाचक रूप स्वरूप महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शिव पुराण कथा है, जिसका समापन 10 अगस्त (सोमवार) को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता, पवन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनीशा गुप्ता, पंकज गुप्ता, भोला भैया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल से सुरभि गुप्ता, नीतू गुप्ता, सपना गुप्ता एवं अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचे।
    1
    धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
धौराटांडा/भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा में शनिवार शाम लगभग 6:50 बजे नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कलश यात्रा कथा पंडाल स्थित होली चौक से प्रारंभ होकर भमसेन महाराज स्थल तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पुनः कथा पंडाल पहुंचकर उनकी स्थापना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कथावाचक रूप स्वरूप महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शिव पुराण कथा है, जिसका समापन 10 अगस्त (सोमवार) को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता, पवन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनीशा गुप्ता, पंकज गुप्ता, भोला भैया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल से सुरभि गुप्ता, नीतू गुप्ता, सपना गुप्ता एवं अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कलश यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत निकली गलत, जांच में हुआ खुलासा ग्रामीणों के कहने पर दुकानदार ने दी थी चोरी की तहरीर, जांच में सामने आया चोरी का प्रयास; दुकान का सामान पहले ही घर ले जा चुका था दुकानदार सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत का मामला जांच के बाद अलग ही निकला। दुकानदार की ओर से दी गई चोरी की शिकायत में कोई सामान चोरी होना सामने नहीं आया। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन दुकान का सामान पहले ही दुकानदार द्वारा घर पर सुरक्षित रख दिया गया था। ग्राम आमडार निवासी गंगाराम पुत्र हरद्वारी लाल की नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। गंगाराम के अनुसार 31 जुलाई की रात दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। गंगाराम ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उसने दुकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। दुकानदार का कहना है कि उसने दुकान का सामान पहले ही निकालकर घर पर सुरक्षित रख दिया था। दुकान में रखा जाने वाला पूरा सामान उसके पास सुरक्षित है और कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आमडार निवासी गंगाराम ने दुकान में चोरी होने की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों के कहने पर चोरी की शिकायत की गई थी। दुकान का सामान चोरी की घटना से पहले ही दुकानदार घर पर ले जाकर रख चुका था। जांच में दुकान में चोरी के प्रयास की बात सामने आई है।
    1
    नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत निकली गलत, जांच में हुआ खुलासा
ग्रामीणों के कहने पर दुकानदार ने दी थी चोरी की तहरीर, जांच में सामने आया चोरी का प्रयास; दुकान का सामान पहले ही घर ले जा चुका था दुकानदार
सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य 
बरखेड़ा। नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत का मामला जांच के बाद अलग ही निकला। दुकानदार की ओर से दी गई चोरी की शिकायत में कोई सामान चोरी होना सामने नहीं आया। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन दुकान का सामान पहले ही दुकानदार द्वारा घर पर सुरक्षित रख दिया गया था।
ग्राम आमडार निवासी गंगाराम पुत्र हरद्वारी लाल की नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। गंगाराम के अनुसार 31 जुलाई की रात दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। गंगाराम ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उसने दुकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी।
दुकानदार का कहना है कि उसने दुकान का सामान पहले ही निकालकर घर पर सुरक्षित रख दिया था। दुकान में रखा जाने वाला पूरा सामान उसके पास सुरक्षित है और कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।
मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आमडार निवासी गंगाराम ने दुकान में चोरी होने की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों के कहने पर चोरी की शिकायत की गई थी। दुकान का सामान चोरी की घटना से पहले ही दुकानदार घर पर ले जाकर रख चुका था। जांच में दुकान में चोरी के प्रयास की बात सामने आई है।
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    21 min ago
  • जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा। संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है। विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे
    2
    जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ
जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ।
संवाददाता हुकुम सिंह 
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।
28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई
इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा।
संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है।
विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    41 min ago
  • जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा के मचवाखेड़ा में आवासीय वृध्दाश्रम का निरीक्षण वितरित किए फल। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण वृद्धजनों का जाना हाल, वितरित किए फल। पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विकासखण्ड बरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम मचवाखेड़ा में संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और बुजुर्गों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं की देखा व जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के सभागार में पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों के साथ बातचीत की। उन्होंने बुजुर्ग से उनका नाम, स्वास्थ्य स्थिति तथा आश्रम में मिल रही सुविधाओं (भोजन, वस्त्र, दवाई आदि) के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद और देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान आश्रम के बुजुर्गों को फल, भोजन वितरित किये व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने आश्रम के कक्षों में जाकर बिस्तर पर लेटी बुर्जुग महिला से मुलाकात की और हालचाल जाना। उपस्थित देखभाल कर्ताओं को निर्देश दिए बुजुर्गों की नियमित मेडिकल जाँच, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आश्रम में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाये तथा मौसम के अनुसार बुजुर्गों के लिए चिकित्सा व दवाओं की उपलब्धता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक एवं शासकीय दायित्व है। आश्रम में रह रहे किसी भी बुजुर्ग को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
    4
    जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा के मचवाखेड़ा में आवासीय वृध्दाश्रम का निरीक्षण वितरित किए फल।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण 
वृद्धजनों का जाना हाल, वितरित किए फल।
पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विकासखण्ड बरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम मचवाखेड़ा में संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और बुजुर्गों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं की देखा व जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के सभागार में पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों के साथ बातचीत की। उन्होंने बुजुर्ग से उनका नाम, स्वास्थ्य स्थिति तथा आश्रम में मिल रही सुविधाओं (भोजन, वस्त्र, दवाई आदि) के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद और देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान आश्रम के बुजुर्गों को फल, भोजन वितरित किये व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने आश्रम के कक्षों में जाकर बिस्तर पर लेटी बुर्जुग महिला से मुलाकात की और हालचाल जाना। उपस्थित देखभाल कर्ताओं को निर्देश दिए बुजुर्गों की नियमित मेडिकल जाँच, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि आश्रम में नियमित रूप से  सैनिटाइजेशन कराया जाये तथा मौसम के अनुसार बुजुर्गों के लिए चिकित्सा व दवाओं की उपलब्धता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक एवं शासकीय दायित्व है। आश्रम में रह रहे किसी भी बुजुर्ग को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
    1
    शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर 
     आस्था बरेली न्यूज चैनल 
लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फरीदपुर बरेली, 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय मजदूर सुरजीत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय सुरजीत अपने चचेरे भाई प्रेमपाल और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। मिट्टी धंसते ही दोनों भाई मलबे में दब गए। प्रेमपाल किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत उसकी आंखों के सामने मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा शासन की योजनाओं के तहत ₹5 लाख के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फरीदपुर बरेली, 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय मजदूर सुरजीत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय सुरजीत अपने चचेरे भाई प्रेमपाल और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। मिट्टी धंसते ही दोनों भाई मलबे में दब गए। प्रेमपाल किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत उसकी आंखों के सामने मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा शासन की योजनाओं के तहत ₹5 लाख के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
    1
    फरीदपुर बरेली, 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय मजदूर सुरजीत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय सुरजीत अपने चचेरे भाई प्रेमपाल और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। मिट्टी धंसते ही दोनों भाई मलबे में दब गए। प्रेमपाल किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत उसकी आंखों के सामने मलबे में दब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा उचित मुआवजे की मांग की।
मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा शासन की योजनाओं के तहत ₹5 लाख के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
फरीदपुर बरेली, 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय मजदूर सुरजीत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय सुरजीत अपने चचेरे भाई प्रेमपाल और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। मिट्टी धंसते ही दोनों भाई मलबे में दब गए। प्रेमपाल किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत उसकी आंखों के सामने मलबे में दब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा उचित मुआवजे की मांग की।
मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा शासन की योजनाओं के तहत ₹5 लाख के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.