logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली: जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आसपास नाली निकासी व्यवस्था का निरीक्षण, अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश। सिंगरौली। जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर एवं आसपास के शासकीय कार्यालयों के पास समुचित नाली निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान आए दिन जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस समस्या की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह तथा एसडीओ इंजीनियर ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य तो कराया गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण अधूरा होने के कारण वर्षा का पानी सुचारु रूप से नहीं निकल पा रहा है, जिससे जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर और आसपास के शासकीय कार्यालयों के समीप जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को अधूरा नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण पूर्ण होते ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

17 hrs ago
user_Amrendra Shukla पत्रकार
Amrendra Shukla पत्रकार
Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

सिंगरौली: जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आसपास नाली निकासी व्यवस्था का निरीक्षण, अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश। सिंगरौली। जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर एवं आसपास के शासकीय कार्यालयों के पास समुचित नाली निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान आए दिन जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस समस्या की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह तथा एसडीओ इंजीनियर ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य तो कराया गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण अधूरा होने के कारण वर्षा का पानी सुचारु रूप से नहीं निकल पा रहा है, जिससे जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर और आसपास के शासकीय कार्यालयों के समीप जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को अधूरा नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण पूर्ण होते ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र जिला दुध्दी ब्लाक के गुरुभाई-बहनों ने ग्राम सभा पोलवा में जाकर फटाफट सेसन में बातचीत करते हुए क्रम में जुड़ाव कि स्थिति, सोनभद्र जिला के दुध्दी ब्लाक के ग्राम सभा पोलवा में गुरुभाई-बहनों ने बड़े हर्ष उत्साह के साथ निकले घर घर फटाफट सेसन में शिव गुरु कार्य करते हुए क्रम में पोलवा के भाई-बहनें लोगों ने शिव गुरु से जुड़ाव कि स्थिति बनी।वहां के लोगों ने कहा कि यहां पर 2021 से पहले शिव गुरु चर्चा में तेज गति रहा है गांव में जनसैलाब बनता रहा।जब कोरौना काल महामारी आई तो उसी समय से शिव गुरु कार्य करने से जहां तहा बंचित रह गए। उसके बाद लोगों ने शिव गुरु कार्य में आने जाने से आवागमन बंद हुई।इसके बीच एक बुजुर्ग बहन शीला के यहां पहुंचे शिवकुमार गुरुभाई जी वहां पर शिव गुरु कार्य के बारे में जानकारी ली। तो हम लोगों ने घर-घर जाकर लोगों को बुलाये।शिला गुरुबहन के निवास स्थान पर बैठक की।संचालन कर्ता देवी गुरुबहन ने कि।लोगों से तीन सुत्र पर पुछताछ कि गई।चर्चा के दौरान अगिले आने वाले दिन को हर मंगलवार को साप्ताहिक शिव गुरु चर्चा केन्द्र स्थापित करने कि तैयारी बनी।हम सब मिलकर साहब दिदी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए अग्रसर होंगे। आगे महादेव कि दया और साहब दिदी कि आशीर्वाद कि कामना करते हैं।इस आयोजन के दौरान शामिल रहे संजू गुरुबहना रीता,उदया,आरती एवं सहयोगी विकास गुरुभाई जी साथ रहे।
    2
    सोनभद्र जिला दुध्दी ब्लाक के  गुरुभाई-बहनों ने ग्राम सभा पोलवा में जाकर फटाफट सेसन में बातचीत करते हुए क्रम में जुड़ाव कि स्थिति,
सोनभद्र जिला के दुध्दी ब्लाक के ग्राम सभा पोलवा में गुरुभाई-बहनों ने बड़े हर्ष उत्साह के साथ निकले घर घर फटाफट सेसन में शिव गुरु कार्य करते हुए क्रम में पोलवा के भाई-बहनें लोगों ने शिव गुरु से जुड़ाव कि स्थिति बनी।वहां के लोगों ने कहा कि यहां पर 2021 से पहले शिव गुरु चर्चा में तेज गति रहा है गांव में जनसैलाब बनता रहा।जब कोरौना काल महामारी आई तो उसी समय से शिव गुरु कार्य करने से जहां तहा बंचित रह गए। उसके बाद लोगों ने शिव गुरु कार्य में आने जाने से आवागमन बंद हुई।इसके बीच एक बुजुर्ग बहन शीला के यहां पहुंचे शिवकुमार गुरुभाई जी वहां पर शिव गुरु कार्य के बारे में जानकारी ली। तो हम लोगों ने घर-घर जाकर लोगों को बुलाये।शिला गुरुबहन के निवास स्थान पर बैठक की।संचालन कर्ता देवी गुरुबहन ने कि।लोगों से तीन सुत्र पर पुछताछ कि गई।चर्चा के दौरान अगिले आने वाले दिन को हर मंगलवार को साप्ताहिक शिव गुरु चर्चा केन्द्र स्थापित करने कि तैयारी बनी।हम सब मिलकर साहब दिदी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए अग्रसर होंगे। आगे महादेव कि दया और साहब दिदी कि आशीर्वाद कि कामना करते हैं।इस आयोजन के दौरान शामिल रहे संजू  गुरुबहना रीता,उदया,आरती एवं सहयोगी विकास गुरुभाई जी साथ रहे।
    user_विकास पटेल शिव शिष्य
    विकास पटेल शिव शिष्य
    News Anchor दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुद्धी में चालाक ठग फरार, आवास के नाम पर वृद्धा की चांदी की हसुली गायब दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा स्थित डीआर होटल के सामने पुल के पास रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे 65 वर्षीय इंजोरा देवी पत्नी बुधराम निवासी ग्राम बबनडीहा म्योरपुर के साथ ठगी की घटना सामने आई है। महिला ने थाना दुद्धी में तहरीर दी है कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर गया और कहा कि उन्हें ग्रामीण आवास का पत्र मिल चुका है या नहीं। घरवालों ने मना किया तो वह व्यक्ति खुद को अधिकारी बताकर इंजोरा देवी का फोटो लेने के लिए बुलाया और आधार कार्ड अपडेट कराने के बहाने दुद्धी लेकर आया। पुल के पास मौजूद होटल डीआर पैलेस के सामने महिला के पास मौजूद बच्ची सहित एक अन्य महिला भी थी। शिकायत के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि अधिकारी के पास फोटो खिंचवाते समय चांदी का मोटा हसुली पहनना ठीक नहीं होगा, वरना आवास रद्द हो सकता है। इसके बाद उसने जबरन महिला की चांदी की हसुली अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी में डाल दी और कहा कि वह आधार कार्ड लेकर आता है। फिर वह मौके से फरार हो गया। इंजोरा देवी के विरोध के बावजूद आरोपी ने हसुली ले ली। पीड़िता ने डायल 112 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों की सलाह पर वह थाना दुद्धी पहुंची और घटना की तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने तहरीर मिलने व कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
    2
    दुद्धी में चालाक ठग फरार, आवास के नाम पर वृद्धा की चांदी की हसुली गायब
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा स्थित डीआर होटल के सामने पुल के पास रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे 65 वर्षीय इंजोरा देवी पत्नी बुधराम निवासी ग्राम बबनडीहा म्योरपुर के साथ ठगी की घटना सामने आई है। महिला ने थाना दुद्धी में तहरीर दी है कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर गया और कहा कि उन्हें ग्रामीण आवास का पत्र मिल चुका है या नहीं। घरवालों ने मना किया तो वह व्यक्ति खुद को अधिकारी बताकर इंजोरा देवी का फोटो लेने के लिए बुलाया और आधार कार्ड अपडेट कराने के बहाने दुद्धी लेकर आया।
पुल के पास मौजूद होटल डीआर पैलेस के सामने महिला के पास मौजूद बच्ची सहित एक अन्य महिला भी थी। शिकायत के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि अधिकारी के पास फोटो खिंचवाते समय चांदी का मोटा हसुली पहनना ठीक नहीं होगा, वरना आवास रद्द हो सकता है। इसके बाद उसने जबरन महिला की चांदी की हसुली अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी में डाल दी और कहा कि वह आधार कार्ड लेकर आता है। फिर वह मौके से फरार हो गया। इंजोरा देवी के विरोध के बावजूद आरोपी ने हसुली ले ली।
पीड़िता ने डायल 112 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों की सलाह पर वह थाना दुद्धी पहुंची और घटना की तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने तहरीर मिलने व कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शराब के नशे में धुत्त वर्दीधारी की वीडियो सीधी जिले के सम्राट चौक की बताई जा रही है शराब के नशे में धुत्त वर्दीधारी की वीडियो सीधी जिले के सम्राट चौक की बताई जा रही है जहां यह पुलिसकर्मी शराब के नशे में पूर्ण रूप से मस्त है और अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है देखिए कैसे वीडियो में एक पुलिसकर्मी रोड पर गिरा हुआ है और उठने की कोशिश कर रहा है लेकिन उठ नहीं पा रहा है अब यह जन रक्षक अपनी खुद की रक्षा नहीं कर पा रहा है तो क्या लोगों। की रक्षा करेंगे हालांकि आए दिन इस प्रकार के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं यह पुलिसकर्मी कौन है कहां का है यह तो जांच का विषय है लेकिन लोगों ने नशे में मस्त पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया अब देखना दिलचस्प होगा की वीडियो वायरल होने के बाद क्या इस नशे से मस्त पुलिसकर्मी के ऊपर कार्यवाही होती है या फिर.....
    1
    शराब के नशे में धुत्त वर्दीधारी की वीडियो सीधी जिले के सम्राट चौक की बताई जा रही है 
शराब के नशे में धुत्त वर्दीधारी की वीडियो सीधी जिले के सम्राट चौक की बताई जा रही है जहां यह पुलिसकर्मी शराब के नशे में पूर्ण रूप से मस्त है और अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है देखिए कैसे वीडियो में एक पुलिसकर्मी रोड पर गिरा हुआ है और उठने की कोशिश कर रहा है लेकिन उठ नहीं पा रहा है 
अब यह जन रक्षक अपनी खुद की रक्षा नहीं कर पा रहा है तो क्या लोगों। की रक्षा करेंगे 
हालांकि  आए दिन इस प्रकार के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं यह पुलिसकर्मी कौन है कहां का है यह तो जांच का विषय है लेकिन लोगों ने नशे में मस्त पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया अब देखना दिलचस्प होगा की वीडियो वायरल होने के बाद क्या इस नशे से मस्त  पुलिसकर्मी के ऊपर कार्यवाही होती है या फिर.....
    user_Dadu pandey
    Dadu pandey
    Court reporter बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मोरवा पुलिस का सनसनी खेज खुलासा पुलिस की तत्परता से आरोपियों को चंद घंटो में ही किया गया गिरफ्तार
    1
    मोरवा पुलिस का सनसनी खेज खुलासा पुलिस की तत्परता से आरोपियों को चंद घंटो  में ही किया गया गिरफ्तार
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.