स्लग- चंपावत में महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा, जिलाधिकारी ने फूड वैन का किया शुभारंभ स्थान- जिला चंपावत रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल- चंपावत में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की की फूड वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्रामोत्थान-रीप परियोजना के सहयोग से शुरू किए गए इस उद्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इस फूड वैन की कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसमें रीप परियोजना की ओर से 6 लाख रुपये का अनुदान, महिला विकास संकुल संघ का एक लाख रुपये का अंशदान और 3 लाख रुपये का बैंक ऋण शामिल है। फूड वैन के माध्यम से खाद्य सामग्री की बिक्री कर महिलाएं सामूहिक रूप से व्यवसाय संचालित करेंगी और नियमित आमदनी अर्जित कर सकेंगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक उद्यम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फूड वैन के संचालन से महिलाओं को व्यवसाय, ग्राहक सेवा, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा ।कुल मिलाकर चंपावत में शुरू हुई यह फूड वैन महिला स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे स्थानीय महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि सामूहिक उद्यम के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। बाइट-1-सुनीता सेठी महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की बाइट-2-ममराज सिंह
स्लग- चंपावत में महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा, जिलाधिकारी ने फूड वैन का किया शुभारंभ स्थान- जिला चंपावत रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल- चंपावत में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की की फूड वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्रामोत्थान-रीप परियोजना के सहयोग से शुरू किए गए इस उद्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इस फूड वैन की कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसमें रीप परियोजना की ओर से 6 लाख रुपये का अनुदान, महिला विकास संकुल संघ का एक लाख रुपये का अंशदान और 3 लाख रुपये का बैंक ऋण शामिल है। फूड वैन के माध्यम से खाद्य सामग्री की बिक्री कर महिलाएं सामूहिक रूप से व्यवसाय संचालित करेंगी और नियमित आमदनी अर्जित कर सकेंगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक उद्यम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फूड वैन के संचालन से महिलाओं को व्यवसाय, ग्राहक सेवा, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा ।कुल मिलाकर चंपावत में शुरू हुई यह फूड वैन महिला स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे स्थानीय महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि सामूहिक उद्यम के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। बाइट-1-सुनीता सेठी महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की बाइट-2-ममराज सिंह
- स्लग-257 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। स्थान - जिला चंपावत एंकर/विजुअल-उत्तराखंड की बेटियों को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में चंपावत जिले में एक बड़ी पहल की जा रही है। लोहाघाट के छमनिया में करीब 257 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन भी लगातार प्रयासरत है।इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं और खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल के साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड सहित रनिंग ट्रैक एवं दर्शक दीर्घा के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और प्रथम चरण के अंतर्गत हॉस्टल एवं खेल अवस्थापनाओं का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।डीएम ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों और निर्माण सामग्री की उपलब्धता तत्काल बढ़ाने को कहा। साथ ही सुबह, दोपहर और रात की तीनों शिफ्टों में लगातार काम कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा किया जा सके।महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण से प्रदेश की बेटियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। बाइट- मनीष कुमार, जिलाधिकारी चंपावत1
- पत्रकार प्रेस परिषद भारत एवं खटीमा प्रेस क्लब ने रखा दीपावली मिलन समारोह, भाईचारे और एकता का दिया संदेश। मिठाई बांटी, खुशियां साझा कीं और पत्रकार हितों पर हुआ मंथन।1
- 257 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। जिला चंपावत1
- स्लग- चंपावत में महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा, जिलाधिकारी ने फूड वैन का किया शुभारंभ स्थान- जिला चंपावत रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल- चंपावत में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की की फूड वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्रामोत्थान-रीप परियोजना के सहयोग से शुरू किए गए इस उद्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इस फूड वैन की कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसमें रीप परियोजना की ओर से 6 लाख रुपये का अनुदान, महिला विकास संकुल संघ का एक लाख रुपये का अंशदान और 3 लाख रुपये का बैंक ऋण शामिल है। फूड वैन के माध्यम से खाद्य सामग्री की बिक्री कर महिलाएं सामूहिक रूप से व्यवसाय संचालित करेंगी और नियमित आमदनी अर्जित कर सकेंगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक उद्यम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फूड वैन के संचालन से महिलाओं को व्यवसाय, ग्राहक सेवा, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा ।कुल मिलाकर चंपावत में शुरू हुई यह फूड वैन महिला स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे स्थानीय महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि सामूहिक उद्यम के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। बाइट-1-सुनीता सेठी महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की बाइट-2-ममराज सिंह1
- पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव द्वारा वृद्धा आश्रम पहुंच कर वृद्धों को फल मिठाई आदि वितरित किए। पीलीभीत। जनपद में पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव द्वारा वृद्धा आश्रम पहुंच कर वृद्धों को दिपावली पर मिठाई फल दिये आदि आवश्यक उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- #त्रिपुरा में BSF जवान पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर! कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, सरकार और प्रशासन एक्शन मोड में। #TripuraNews #tripurabsf #UttarPradesh #puranpur_pilibhit दैनिक जनसंदेश /Dainik Jansandesh1
- पीलीभीत: नवदिया धनेश के पास प्रधान लिखी स्विफ्ट डिजार कार ने बाइक चालक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से पहुंचा हॉस्पिटल पीलीभीत: तेज रफ्तार 'प्रधान' लिखी स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर पीलीभीत (संवाददाता): जिले के पूरनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती शाम नवदिया धनेश के पास एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाई और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कार पर लिखा था 'प्रधान' प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज रफ्तार में थी और वाहन पर दबंगई के अंदाज में 'प्रधान' लिखा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।राहगीरों ने दिखाई मानवता दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ पड़े घायल को तड़पता देख राहगीरों ने बिना समय गंवाए मानवीय दृष्टिकोण अपनाया और तुरंत अपने संसाधनों से उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया।पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार पर लिखे 'प्रधान' शब्द व नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से इलाके के लोगों में वाहन चालकों की लापरवाही के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।1
- स्लग- त्योहारी सीजन को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट, एसपी रेखा यादव ने बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। स्थान - बनबसा -जिला चंपावत रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल- त्योहारी सीजन को देखते हुए चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे थाना क्षेत्रों के बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में एसपी रेखा यादव ने बॉर्डर क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी रेखा यादव ने बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस फोर्स को निर्देशित किया कि त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवांछनीय गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त करने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे थाना क्षेत्र के बाजारों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की समय-समय पर चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामान की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है, ताकि क्षेत्र के लोग बिना किसी डर के हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें। बाइट – एसपी रेखा यादव जिला चंपावत1