बैतूल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख के निज निवास पर भाजपा सोशल मीडिया टीम ने पहुँचकर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया और नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सोशल मीडिया का सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए संगठन की नीतियों और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए। सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से किया जाएगा तथा महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। इस अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोशल मीडिया टीम से मनीष मिसर, ज्योति यदुवंशी, ललिता यादव, ममता यादव, मीणा यादव एवं कल्पना माझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
बैतूल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख के निज निवास पर भाजपा सोशल मीडिया टीम ने पहुँचकर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया और नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सोशल मीडिया का सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए संगठन की नीतियों और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए। सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से किया जाएगा तथा महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। इस अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोशल मीडिया टीम से मनीष मिसर, ज्योति यदुवंशी, ललिता यादव, ममता यादव, मीणा यादव एवं कल्पना माझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
- मध्य प्रदेश के बैतूल पुलिस कंट्रोल रूम में 'सेफ क्लिक-2.0' साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश के निर्देशन में संचालित इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्कूली विद्यार्थियों, चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलंटियर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी (अजाक) शैफा हाशमी, रक्षित निरीक्षक दिनेश मार्सकोले, सूबेदार नवीन सोनकर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अश्विनी चौधरी एवं साइबर सेल की टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'सेफ क्लिक-2.0' ने यह सिद्ध किया है कि जब पुलिस और समाज साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो जागरूकता एक जनआंदोलन का रूप ले लेती है। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम में प्रत्येक जागरूक नागरिक की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान इस अभियान की प्रमुख उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। इसके तहत बैतूल जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों और बाजारों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न नवाचारों के जरिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। साइबर सेफ्टी वाक, साइबर क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता, साइबर सुरक्षा शपथ, प्रदर्शनी, जनसंवाद, रैलियों और सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से लाखों लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुँचाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण और साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। जिला पुलिस बैतूल ने इसके माध्यम से संदेश दिया है कि साइबर सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, इसलिए हमेशा 'सोचें, समझें, फिर क्लिक करें'।1
- बैतूल के आमला नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुल रही है। विद्यालय में पिछले कई महीनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण अपनी प्यास बुझाने के लिए सैकड़ों छात्राओं को स्कूल परिसर से बाहर जाकर सार्वजनिक नलों और हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय में पहले नगर पालिका द्वारा 24 घंटे जलापूर्ति वाला नल कनेक्शन दिया गया था, लेकिन नगर पालिका ने उसे काट दिया। स्कूल की प्राचार्य प्रमिला सावले के अनुसार, जल कनेक्शन बहाल करने के लिए 28 जनवरी 2026 को नगर पालिका को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन करीब छह महीने बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही और शुक्रवार को भी कई छात्राएं स्कूल के सामने लगे सार्वजनिक नल से बोतलों व बाल्टियों में पानी भरकर ले जाती देखी गईं। समस्या के समाधान के लिए अंततः जनसुनवाई में भी आवेदन देकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है। दूसरी ओर, नगर पालिका के जल प्रभारी अरुण पवार का तर्क है कि विद्यालय को जलावर्धन योजना से कनेक्शन दिया गया है, जिसमें तीन-चार दिन में केवल एक बार पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इसी व्यवस्था से काम चलाने या फिर अपना वैकल्पिक इंतजाम स्वयं करने की बात कही है। इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पेयजल संकट को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) धीरेंद्र साहू ने बताया कि वे नगर पालिका से बात कर रहे हैं और सोमवार तक विद्यालय में पानी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने नगर पालिका के सीएमओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में पुनः 24 घंटे वाला जल कनेक्शन लगाया जाए, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आमला जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए 8 साल से लापता एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलवाया है। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले यह 50 वर्षीय व्यक्ति बिहार के निवासी हैं। जीआरपी की तत्परता के कारण ही सालों से बिछड़े इस व्यक्ति का अपने परिवार से दोबारा मिलन संभव हो पाया है।1
- बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम अम्बाड़ा पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरम ढाना में ग्रामीण लंबे समय से पानी, सड़क और बिजली की समस्या से परेशान हैं। करीब 50 मकानों वाले इस गांव में आज भी कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने अपनी इन समस्याओं को लेकर बैतूल जिले के सांसद को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गांव की सड़क खराब होने की वजह से यहां आवागमन में भारी परेशानी होती है और कच्चे रास्ते के कारण आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती है। इसी बदहाल कच्चे रास्ते से होकर माध्यमिक शाला के बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही, गांव में नल-जल योजना न होने से ग्रामीणों को रोजाना पानी और बिजली की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने अब जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी समस्याओं के निराकरण की बात कही है। मोरम ढाना के निवासियों ने शासन और प्रशासन से गांव में पक्की सड़क बनवाने और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस उप चुनाव को लेकर अपना बयान दिया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में दंगल के दौरान कांग्रेस प्रतिपक्ष के नेता उमंग सिंगार का बयान सामने आया है।1
- बैतूल के मुलताई में मासोद रोड स्थित प्रसिद्ध श्याम की हवेली मंदिर को शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्रों को तोड़ दिया और उनमें रखी नकद राशि लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब मंदिर खुला, तो पुजारियों और श्रद्धालुओं को इस चोरी की घटना की जानकारी मिली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए, जहां चोरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास पटेल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और विश्वास जताया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- पांढुर्णा के पास ग्राम सिवनी में नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। नागपुर से बैतूल की ओर जा रही डिस्ट्रिक कंपनी की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे का शिकार हुए लोगों में एक ही परिवार के 24 सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल पांढुर्णा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक यात्री की जांघ की हड्डी टूटने के कारण हालत गंभीर थी, जिसे नागपुर रैफर किया गया है, जबकि बाकी अन्य घायलों का इलाज पांढुर्णा अस्पताल में ही चल रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह आशंका भी जताई जा रही है कि बस चालक शराब के नशे में था, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1