logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्क में तब्दील नगर पंचायत धौरहरा माननीय काशीराम कॉलोनी लखीमपुर खीरी नगर पंचायत व तहसील धौरहरा अमेठी रोड पर स्थित माननीय काशीराम कॉलोनी नर्क में तब्दील प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को जागृत करने का कार्य किया जाता है फिर भी संबंधित अधिकारी कुंभकरण की नींद सोते हुए स्वच्छ भारत मिशन की खुले आम धज्जियां उड़ने का कार्य कर रहे हैं देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के उपरांत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत सफाई कराई जाएगी या फिर अनदेखा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ती रहेगी

8 hrs ago
user_जनकल्याण न्यूज JK NEWS
जनकल्याण न्यूज JK NEWS
धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

नर्क में तब्दील नगर पंचायत धौरहरा माननीय काशीराम कॉलोनी लखीमपुर खीरी नगर पंचायत व तहसील धौरहरा अमेठी रोड पर स्थित माननीय काशीराम कॉलोनी नर्क में तब्दील प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को जागृत करने का कार्य किया जाता है फिर भी संबंधित अधिकारी कुंभकरण की नींद सोते हुए स्वच्छ भारत मिशन की खुले आम धज्जियां उड़ने का कार्य कर रहे हैं देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के उपरांत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत सफाई कराई जाएगी या फिर अनदेखा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ती रहेगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by जनकल्याण न्यूज JK NEWS
    1
    Post by जनकल्याण न्यूज JK NEWS
    user_जनकल्याण न्यूज JK NEWS
    जनकल्याण न्यूज JK NEWS
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 📢 महत्वपूर्ण सूचना आज दिनांक 30 मार्च, प्रातः 10:00 बजे, एक नई ऊर्जा, नए संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ हमारी यात्रा का शुभ आरंभ सिसैया चौराहे से किया जाएगा। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, एकता और जन-आवाज़ को मजबूत करने का एक पवित्र प्रयास है। 🙏 सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से विनम्र अनुरोध है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इस पहल को मजबूती प्रदान करें। 🌸 साथ ही क्षेत्र के सभी उच्च पदाधिकारीगण, सम्मानित जनप्रतिनिधि, एवं मेरे प्रिय क्षेत्रवासी भाई-बहनों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अपने बहुमूल्य समय में से कुछ पल निकालकर इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर हमें अपना आशीर्वाद दें। आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। ✨ आइए, हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करें— जहां हर आवाज़ सुनी जाए, हर उम्मीद को सम्मान मिले। आप सभी का स्नेह और सहयोग अपेक्षित है। 🙏
    1
    📢 महत्वपूर्ण सूचना
आज दिनांक 30 मार्च, प्रातः 10:00 बजे, एक नई ऊर्जा, नए संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ हमारी यात्रा का शुभ आरंभ सिसैया चौराहे से किया जाएगा।
यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, एकता और जन-आवाज़ को मजबूत करने का एक पवित्र प्रयास है।
🙏 सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से विनम्र अनुरोध है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इस पहल को मजबूती प्रदान करें।
🌸 साथ ही क्षेत्र के सभी उच्च पदाधिकारीगण, सम्मानित जनप्रतिनिधि, एवं मेरे प्रिय क्षेत्रवासी भाई-बहनों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अपने बहुमूल्य समय में से कुछ पल निकालकर इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर हमें अपना आशीर्वाद दें।
आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है,
आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
✨ आइए, हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करें—
जहां हर आवाज़ सुनी जाए, हर उम्मीद को सम्मान मिले।
आप सभी का स्नेह और सहयोग अपेक्षित है। 🙏
    user_Sanno Devi
    Sanno Devi
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कतर्निया घाट के बिछिया बीट में मिला मादा हाथी का शव मिहींपुरवा बहराइच कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग में मंगलवार को प्रातः रेंज अधिकारी कतर्निया घाट आशीष गौड़ एवं वनकर्मियों सहित बिछिया बीट के गस्त के दौरान एक मादा हाथी के उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप बच गया रेंज अधिकारी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया एवं मौके पर डटे रहे तथा शव के मिलने के स्थान पर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी तथा उच्च अधिकारी दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर राजा मोहन डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित एवं डॉक्टर दीपक के द्वारा पहुंचकर मौके पर घटना का निरीक्षण किया एवं तत्काल मृत मिले हाथी के शव का पोस्टमार्टम के आदेश दिए वहीं पर उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया है जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम हुए शव मादा हाथी का है तथा अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा हाथी के इस तरह शव मिलने पर संदिग्ध भी लग रहा है । डीएफओ कतर्निया घाट ने अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृत्यु मिला हाथी का शव मादा हाथी का है जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है सभी पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हाथी के मौत के मुख्य कारण का पता चल सकेगा। वैसे देखने में नेचुरल मौत लगती है क्योंकि हाथी पूरी तरह सेफ है उसे किसी भी प्रकार की कोई चोट एवं अन्य चीज उसके शरीर के ऊपर दिखाई नहीं दी है ऐसे में मौत का कारण बीमार होना हो सकता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब क्लियर होगा।
    1
    कतर्निया घाट के बिछिया बीट में मिला मादा हाथी  का शव
मिहींपुरवा बहराइच कतर्निया  घाट वन्य जीव प्रभाग में मंगलवार को प्रातः रेंज अधिकारी कतर्निया घाट आशीष गौड़ एवं वनकर्मियों सहित बिछिया बीट के  गस्त के दौरान एक मादा हाथी के  उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप बच गया रेंज अधिकारी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया एवं मौके पर डटे रहे तथा शव के मिलने के स्थान पर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी तथा उच्च अधिकारी दुधवा  टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर राजा मोहन डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित एवं डॉक्टर दीपक के द्वारा पहुंचकर मौके पर घटना का निरीक्षण किया एवं तत्काल मृत मिले हाथी के शव का पोस्टमार्टम के आदेश दिए वहीं पर उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया है जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम हुए शव मादा हाथी का है तथा अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा हाथी के इस तरह शव मिलने पर संदिग्ध भी लग रहा है । डीएफओ कतर्निया घाट ने  अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृत्यु मिला हाथी का शव मादा हाथी का है जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है सभी पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हाथी के मौत  के मुख्य कारण का पता चल सकेगा। वैसे देखने में नेचुरल मौत लगती है क्योंकि हाथी पूरी तरह सेफ है उसे किसी भी प्रकार की कोई चोट एवं अन्य चीज उसके शरीर के ऊपर दिखाई नहीं दी है ऐसे में मौत का कारण बीमार होना  हो सकता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब क्लियर होगा।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में राजापुर मंडी के सामने सड़क के बीचों-बीच बनाए गए लंबे डिवाइडर, जो रात के समय दिखाई नहीं देते थे, सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
    1
    लखीमपुर खीरी में राजापुर मंडी के सामने सड़क के बीचों-बीच बनाए गए लंबे डिवाइडर, जो रात के समय दिखाई नहीं देते थे, सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो भोले-भाले लोगों को बहलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों के पास से 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, आधार-पैन कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में सामान और 26,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो भोले-भाले लोगों को बहलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों के पास से 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, आधार-पैन कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में सामान और 26,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी की 137, पलिया विधानसभा के विधायक हरविन्दर कुमार साहनी ऊर्फ रोमी साहनी ने अपने चार सालों में कराए गये विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक बड़ा बयान‌ दिया है। उन्होंने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता हमारे परिवार का हिस्सा है। अपने परिवार से ज्यादा समय मैं जनता के बीच में बिताता हूं। दैनिक भास्कर से हुए एक खास बातचीत में विधायक रोमी साहनी ने कुछ इस तरह से फटाफट सवालों के जवाब दिए। विधायक रोमी साहनी से किया गया पहला सवाल :- आप अपने व अपनी सरकार के कार्य को देखते हुए 10 में कितने नम्बर देंगे ? जवाब- नम्बर हमारी जनता देगी पलिया विधानसभा की। जनता‌ से पूछिए, जो जनता कहती है उसी‌ को हमें स्वीकार करना है। दूसरा सवाल :- 2022 से अब तक आपने अपनी विधानसभा में आपने‌ और आपकी सरकार ने कौन-कौन से बड़े कार्य किए हैं, जिससे लगता है कि जनता बहुत खुश है और जनता को उससे क्या लाभ हो रहा है ? जवाब- मैं 14 साल से विधायक हूं, चार साल का मैं आपको बता देता हूं। लगभग शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क, पुलिया के निर्माण में पीडब्ल्यूडी से लगभग पांच सौ करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है। यहां पर सरकार द्वारा एयरपोर्ट की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की गयी है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए भी करोड़ों रुपया यहां आया है। यहां की गरीब जनता जो अपना इलाज नहीं करा सकती, उसके लिए मेरे द्वारा एवं सरकार द्वारा लगभग दस करोड़ रुपया गरीबों की इलाज के लिए दिया गया है, जिससे आज सैकड़ों परिवार अपने घर पर स्वस्थ रूप से जी रहे हैं और अपने घर का पालन-पोषण कर रहे हैं। ग्राम सभा भीरा को नगर पंचायत का दर्जा सरकार द्वारा दिया गया, बाढ़ से क्षेत्र की जनता को बचाने के लिए 24 करोड़ की एक परियोजना मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार की। इसके अलावा भी कई योजनाएं एवं परियोजनाएं बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए आ रही हैं। हमारा जो भी निवेदन सरकार से जाता है, सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पलिया की जनता के लिए कार्य कर रही है। तीसरा सवाल :- क्या इस बार फिर आप टिकट की दावेदारी करेंगे ? जवाब- टिकट भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के विवेक एवं उनके कार्यकाल पर देती है और मुझे आशा है, पूरा विश्वास है कि चौथी बार मैं ही लड़ूंगा पलिया विधानसभा से। चौथा सवाल :- आप अपने टिकट को लेकर कितने आश्वस्त हैं कि आपको लगता है कि पार्टी आपको टिकट देगी और क्यों ? जवाब- पार्टी हमारे कारण नहीं, जनता की उम्मीदों को देखकर पार्टी हमको टिकट देगी, जनता जो कहेगी वही हमारी पार्टी करेगी।
    2
    लखीमपुर खीरी की 137, पलिया विधानसभा के विधायक हरविन्दर कुमार साहनी ऊर्फ रोमी साहनी ने अपने चार सालों में कराए गये विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक बड़ा बयान‌ दिया है। उन्होंने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता हमारे परिवार का हिस्सा है। अपने परिवार से ज्यादा समय मैं जनता के बीच में बिताता हूं। दैनिक भास्कर से हुए एक खास बातचीत में विधायक रोमी साहनी ने कुछ इस तरह से फटाफट सवालों के जवाब दिए। 
विधायक रोमी साहनी से किया गया पहला सवाल :- आप अपने व अपनी सरकार के कार्य को देखते हुए 10 में कितने नम्बर देंगे ?
जवाब- नम्बर हमारी जनता देगी पलिया विधानसभा की। जनता‌ से पूछिए, जो जनता कहती है उसी‌ को हमें स्वीकार करना है।
दूसरा सवाल :- 2022 से अब तक आपने अपनी विधानसभा में आपने‌ और आपकी सरकार ने कौन-कौन से बड़े कार्य किए हैं, जिससे लगता है कि जनता बहुत खुश है और जनता को उससे क्या लाभ हो रहा है ?
जवाब- मैं 14 साल से विधायक हूं, चार साल का मैं आपको बता देता हूं। लगभग शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क, पुलिया के निर्माण में पीडब्ल्यूडी से लगभग पांच सौ करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है। यहां पर सरकार द्वारा एयरपोर्ट की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की गयी है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए भी करोड़ों रुपया यहां आया है। यहां की गरीब जनता जो अपना इलाज नहीं करा सकती, उसके लिए मेरे द्वारा एवं सरकार द्वारा लगभग दस करोड़ रुपया गरीबों की इलाज के लिए दिया गया है, जिससे आज सैकड़ों परिवार अपने घर पर स्वस्थ रूप से जी रहे हैं और अपने घर का पालन-पोषण कर रहे हैं। ग्राम सभा भीरा को नगर पंचायत का दर्जा सरकार द्वारा दिया गया, बाढ़ से क्षेत्र की जनता को बचाने के लिए 24 करोड़ की एक परियोजना मुख्यमंत्री जी ने  स्वीकार की। इसके अलावा भी कई योजनाएं एवं परियोजनाएं बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए आ रही हैं। हमारा जो भी निवेदन सरकार से जाता है, सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पलिया की जनता के लिए कार्य कर रही है।
तीसरा सवाल :- क्या इस बार फिर आप टिकट की दावेदारी करेंगे ?
जवाब- टिकट भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के विवेक एवं उनके कार्यकाल पर देती है और मुझे आशा है, पूरा विश्वास है कि चौथी बार मैं ही लड़ूंगा पलिया विधानसभा से।
चौथा सवाल :- आप अपने टिकट को लेकर कितने आश्वस्त हैं कि आपको लगता है कि पार्टी आपको टिकट देगी और क्यों ?
जवाब- पार्टी हमारे कारण नहीं, जनता की उम्मीदों को देखकर पार्टी हमको टिकट देगी, जनता जो कहेगी वही हमारी पार्टी करेगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: बिहार के मौलाना ने कबूला जुर्म, बहराइच पुलिस ने भेजा जेल बहराइच/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी को बहराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ और कानूनी शिकंजे के आगे पस्त होकर मौलाना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। हालांकि, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है। क्या है पूरा मामला? बीते दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो और कुछ पोस्ट वायरल हुए थे, जिनमें बिहार के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के परिवार, विशेषकर उनकी वृद्ध माताजी के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी से न केवल हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया, बल्कि आम जनमानस में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया। चूंकि टिप्पणी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली और मानहानिकारक थी, इसलिए बहराइच पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मौलाना की लोकेशन ट्रेस की और उसे धर दबोचा। जुर्म का इकबाल और माफीनामा पुलिस कस्टडी में आने के बाद मौलाना सालिम के तेवर ठंडे पड़ गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिसिया पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उससे बड़ी भूल हुई है और उसने आवेश में आकर ऐसी टिप्पणी की थी। मौलाना ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। लेकिन कानून विशेषज्ञों का कहना है कि भावनाओं को भड़काने और विद्वेष फैलाने वाले अपराधों में केवल माफी मांग लेना सजा से बचने का आधार नहीं हो सकता। पुलिस की कार्रवाई और धाराओं का जाल बहराइच पुलिस ने आरोपी मौलाना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार: * धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना। * सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास। * सोशल मीडिया के जरिए वैमनस्य फैलाना। बहराइच पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति या उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जनमानस में आक्रोश लखीमपुर और बहराइच सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन किसी की मां के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। हिंदू संगठनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे "फेसबुकिया विद्वेषियों" पर और भी सख्त लगाम कसी जाए। साइबर सेल की निगरानी तेज इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर विंग अलर्ट मोड पर है। डीजीपी मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी पोस्ट या वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के भड़काऊ वीडियो साझा न करें, वरना उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
    1
    सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: बिहार के मौलाना ने कबूला जुर्म, बहराइच पुलिस ने भेजा जेल
बहराइच/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी को बहराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ और कानूनी शिकंजे के आगे पस्त होकर मौलाना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। हालांकि, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो और कुछ पोस्ट वायरल हुए थे, जिनमें बिहार के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के परिवार, विशेषकर उनकी वृद्ध माताजी के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी से न केवल हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया, बल्कि आम जनमानस में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया। चूंकि टिप्पणी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली और मानहानिकारक थी, इसलिए बहराइच पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मौलाना की लोकेशन ट्रेस की और उसे धर दबोचा।
जुर्म का इकबाल और माफीनामा
पुलिस कस्टडी में आने के बाद मौलाना सालिम के तेवर ठंडे पड़ गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिसिया पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उससे बड़ी भूल हुई है और उसने आवेश में आकर ऐसी टिप्पणी की थी। मौलाना ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। लेकिन कानून विशेषज्ञों का कहना है कि भावनाओं को भड़काने और विद्वेष फैलाने वाले अपराधों में केवल माफी मांग लेना सजा से बचने का आधार नहीं हो सकता।
पुलिस की कार्रवाई और धाराओं का जाल
बहराइच पुलिस ने आरोपी मौलाना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार:
* धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना।
* सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास।
* सोशल मीडिया के जरिए वैमनस्य फैलाना।
बहराइच पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति या उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जनमानस में आक्रोश
लखीमपुर और बहराइच सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन किसी की मां के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। हिंदू संगठनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे "फेसबुकिया विद्वेषियों" पर और भी सख्त लगाम कसी जाए।
साइबर सेल की निगरानी तेज
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर विंग अलर्ट मोड पर है। डीजीपी मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी पोस्ट या वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के भड़काऊ वीडियो साझा न करें, वरना उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.