Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
मेरा हक न्यूज
कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- रामनगर की पुष्कर सोसायटी, सरकार के सहयोग की उम्मीद से आगे बढ़ रहा स्थानीय हुनर* *हुनर को पहचान, आत्मनिर्भरता की उड़ान* रामनगर की पुष्कर सोसायटी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ऑनलाइन माध्यम से उन्हें अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2023 में सात सदस्यों के साथ पंजीकृत हुई पुष्कर सोसायटी अब तक 200 से अधिक महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण दे चुकी है। संस्था ने महिलाओं को हुनर सीखने, रोजगार से जुड़ने और अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया है। वर्तमान में संस्था से जुड़ी महिलाएं अचार-मुरब्बे, चटनी-पापड़, हैंडबैग, कॉटन डॉल्स, क्रोशिया, खिलौने, मंडला आर्ट, ऐपण पेंटिंग, साबुन एवं कैंडल मेकिंग, रेजिन आर्ट, कैनवास पेंटिंग, फ्लावर मेकिंग, सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी, पार्लर और बुनाई सहित कई क्षेत्रों में दक्ष हैं। पूनम गुप्ता बताती हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से उन्हें भी उम्मीद जगी है। रामनगर में पहली बार आयोजित सरस मेले को वह स्थानीय महिला उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानती हैं। हालांकि पुष्कर सोसायटी को अभी सरकारी स्तर पर किसी विशेष सहायता का लाभ नहीं मिला है, लेकिन संस्था को उम्मीद है कि भविष्य में सरकार की आत्मनिर्भर उत्तराखंड और महिला सशक्तिकरण की मुहिम से जुड़कर ऐसी सोसायटियों और एनजीओ को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच मिलेगा। संस्था की ओर से सरकार से अपेक्षा है कि भविष्य में सरस मेले एवं अन्य आयोजनों में सोसायटी और एनजीओ से जुड़ी महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल, स्थानीय कलाकारों को मंच तथा आयोजनों की पूर्व सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि महिलाएं समय रहते अपने उत्पाद तैयार कर सकें और अधिक से अधिक बाजारों तक पहुंच बना सकें। पुष्कर सोसायटी की यह पहल बताती है कि सही अवसर और बाजार मिले तो स्थानीय महिलाओं का हुनर न केवल उनके परिवार की आय बढ़ा सकता है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उत्तराखंड की आत्मनिर्भरता में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।2
- वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल डॉ 0 मंजुनाथ टीसी का तत्काल एक्शन,काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित, 08 बालिग व 07 नाबालिग, वाहन सीज *गुंडागर्दी और अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं!” SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का दो टूक संदेश* जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर रात्रि के समय कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर *डंडे लहराते हुए आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न करने* संबंधी वायरल वीडियो का SSP नैनीताल *डॉ. मंजुनाथ टीसी* द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। *ASP/CO हल्द्वानी श्री अमित सैनी* को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी काठगोदाम श्री दिलीप कुमार* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया गया तथा युवकों की पहचान एवं तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया, जिनमें 08 बालिग एवं 07 नाबालिग शामिल हैं। *चिन्हित 08 बालिग युवको के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया एवं वाहन चीज किए गए।* 1. दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम। 2. पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम। 3. करन कुमार पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम। 4. हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम। 5. कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा। 6. नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम। 7. मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम। 8. कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम। *07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर कार्यवाही* नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर *काउंसलिंग* की जा रही है। साथ ही परिजनों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।* सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु *सख्त हिदायत* दी गई है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त *वाहनों को सीज* किया गया है। 🔴 *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का कड़ा संदेश* जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।2
- चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षणचम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण1
- एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।3
- वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने दिया धरना1
- स्लग- लोनिवि इंजीनियर से मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार स्थान- खटीमा, ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो- 9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध में इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार भी किया। मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है, जब बाजपुर के लेवड़ा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजीव गौड़, अपर सहायक अभियंता काशीपुर के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। आरोप है कि उनके चेहरे पर कीचड़ पोता गया, जिसे इंजीनियर्स ने अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक घटना बताया।घटना के विरोध में खटीमा लोक निर्माण विभाग के खण्ड स्तरीय डिप्लोमा इंजीनियर्स इकाई ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। इंजीनियर्स ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।वहीं, विरोध स्वरूप डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार किया। इंजीनियर्स का कहना है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार, गिरीश भट्ट सहित अपर सहायक अभियंता पीयूष शर्मा, ललित बिष्ट, गिरीश लोहनी, आदर्श, ईश्वर जोशी, हरीश कुमार, योगेश और विमल भट्ट समेत कई इंजीनियर्स मौजूद रहे। बाइट -1 पीयूष शर्मा अपर सहायक सहायक अभियंता खटीमा बाइट -2 तुषार सैनी उपजिलाधिकारी खटीमा1
- कोट भ्रामरी मेले में पुलिस की खास तैयारी | कोतवाल कैलाश नेगी ने बताई बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था #KailashNegi #GarurPolice #BageshwarPolice #KotBhramariMela #PoliceSecurity #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews कोट भ्रामरी मेले में पुलिस की खास तैयारी | कोतवाल कैलाश नेगी ने बताई बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था #KailashNegi #GarurPolice #BageshwarPolice #KotBhramariMela #PoliceSecurity #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews1
- आज पृथ्वी से टकराएगा सौर तूफान, ध्रुवों की ओर बढ़ रहा है यह सौर तूफान नैनीताल: सूर्य की सतह पर हलचल थमने को तैयार नहीं है। इसकी सतह पर हुए विस्फोट से एक सौर तूफान धरती की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को पृथ्वी के ध्रुवों से टकराने की संभावना सौर विज्ञानी जता रहे हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पूर्व निदेशक व सौर विज्ञानी डा वहाबउद्दीन ने बताया कि सूर्य पर इन दिनों हलचल जारी है और कई सन स्पॉट ग्रुप अभी भी उभरे हुए हैं। गत दिवस एक विस्फोट सन स्पॉट संख्या 4524 पर हुआ है। विस्फोट की तीव्रता सी 9 श्रेणी को आंकी गई है। इस विस्फोट से भू चुंबकीय सौर तूफान उठा है, जो पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ रहा है और मंगलवार को पृथ्वी के ध्रुवों से टकराने की संभावना बनी हुई है। इस तूफान से किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है। इसकी तीव्रता जी 1 क्लास की हैं। पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र वाले ध्रुवों से टकराएगा और मंगलवार को ऑरोरा का रूप में रंग बिरंगी रोशनी के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। डा वहाबउद्दीन के अनुमसार जी 1 श्रेणी का तूफान अपेक्षाकृत कमजोर स्तर का माना जाता है और आमतौर पर इसका प्रभाव सीमित रहता है। बहरहाल सौर विज्ञानी और अंतरिक्ष मौसम एजेंसियां धरती की ओर आ रहे इस सौर तूफान की निगरानी कर रहे हैं। होते रहेंगे सूर्य की सतह पर विस्फोट नैनीताल: डा वहाबउद्दीन ने बताया कि सूर्य पर लगातार हो रही हलचल अप्रत्याशित है , जिसे थम जाना चाहिए था। मगर सौर सक्रियता बरकरार है और विफोटों का दौर जारी है। शक्तिशाली भू-चुंबकीय सौर तूफानों से रेडियो संचार, उपग्रह संचालन, नेविगेशन प्रणालियों और बिजली के बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा सकता है। पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि G1 श्रेणी का तूफान अपेक्षाकृत कमजोर स्तर का माना जाता है और आमतौर पर इसका प्रभाव सीमित रहता है। वैज्ञानिक और अंतरिक्ष मौसम निगरानी एजेंसियां अब इस CME की गति और दिशा पर नजर रख रही हैं। अगले कुछ दिनों में प्राप्त होने वाले नए आंकड़ों से यह स्पष्ट होगा कि CME वास्तव में पृथ्वी से टकराएगा या नहीं और उसका संभावित प्रभाव कितना होगा। नोट: CME और सौर तूफान से जुड़ी भविष्यवाणियां नए अंतरिक्ष मौसम आंकड़ों के साथ बदल सकती हैं।2
- जय काली इलेवन बनी गंगोलीहाट फ़ुटबॉल की चैम्पियन, कुमाऊँ किलर को 3-2 से दी शिकस्त! जय काली इलेवन बनी गंगोलीहाट फ़ुटबॉल की चैम्पियन, कुमाऊँ किलर को 3-2 से दी शिकस्त!1