Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय काली इलेवन बनी गंगोलीहाट फ़ुटबॉल की चैम्पियन, कुमाऊँ किलर को 3-2 से दी शिकस्त! जय काली इलेवन बनी गंगोलीहाट फ़ुटबॉल की चैम्पियन, कुमाऊँ किलर को 3-2 से दी शिकस्त!
The Public Matter
जय काली इलेवन बनी गंगोलीहाट फ़ुटबॉल की चैम्पियन, कुमाऊँ किलर को 3-2 से दी शिकस्त! जय काली इलेवन बनी गंगोलीहाट फ़ुटबॉल की चैम्पियन, कुमाऊँ किलर को 3-2 से दी शिकस्त!
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- तामली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक तामली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक चम्पावत, 08 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में थाना तामली पुलिस द्वारा तामली इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष तामली कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फेक वीडियो कॉल, फेक लिंक और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राहवीर योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर 1090, 1930, 1933 एवं 112 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। चम्पावत पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, नशे और सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।1
- आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर1
- स्लग- लोनिवि इंजीनियर से मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार स्थान- खटीमा, ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो- 9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध में इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार भी किया। मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है, जब बाजपुर के लेवड़ा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजीव गौड़, अपर सहायक अभियंता काशीपुर के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। आरोप है कि उनके चेहरे पर कीचड़ पोता गया, जिसे इंजीनियर्स ने अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक घटना बताया।घटना के विरोध में खटीमा लोक निर्माण विभाग के खण्ड स्तरीय डिप्लोमा इंजीनियर्स इकाई ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। इंजीनियर्स ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।वहीं, विरोध स्वरूप डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार किया। इंजीनियर्स का कहना है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार, गिरीश भट्ट सहित अपर सहायक अभियंता पीयूष शर्मा, ललित बिष्ट, गिरीश लोहनी, आदर्श, ईश्वर जोशी, हरीश कुमार, योगेश और विमल भट्ट समेत कई इंजीनियर्स मौजूद रहे। बाइट -1 पीयूष शर्मा अपर सहायक सहायक अभियंता खटीमा बाइट -2 तुषार सैनी उपजिलाधिकारी खटीमा1
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 में भागीदारी के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान अल्मोड़ा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी)-2027 में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के विजन से जोड़ते हुए उनके विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इसके तहत विकसित भारत चैलेंज, कल्चरल ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज और यूथ पार्लियामेंट सहित छह प्रमुख ट्रैक निर्धारित किए गए हैं। कमल त्रिपाठी ने बताया कि विकसित भारत चैलेंज के अंतर्गत क्विज, निबंध, जिला स्तरीय चैंपियनशिप, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध चयन प्रक्रिया होगी। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को हिमालयन फ्रंटियर रीजन (हिमवंत जागृति) के अंतर्गत शामिल किया गया है, जिसका मुख्य विषय 'क्लाइमेट सिक्योरिटी, बॉर्डर्स एंड सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट' निर्धारित किया गया है। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी गतिविधियां मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। पोर्टल पर पहले से पंजीकृत युवाओं को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अल्मोड़ा जनपद के पात्र युवाओं से इस राष्ट्रीय पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का आह्वान किया।1
- नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तल्लीताल डांठ चौराहे पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की।संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों को धरातल पर पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा से कर रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अन्य बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।यूनियन ने सरकार से मांग की है कि आशाओं को प्रति माह ₹11,500 मानदेय, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और नियमितीकरण का लाभ दिया जाए। इसके अलावा विभिन्न मदों का भुगतान समय पर करने, अस्पतालों में आशाओं के लिए ड्रेस चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पूर्व में सूचित करने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में उषा आर्या, मनीषा, शांति आर्या और प्रेमा अधिकारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।1
- ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी के बीच भाजपा नेता हेम आर्य ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हेम आर्य ने कहा कि दूषित पानी के कारण तीन लोगों की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर नया पानी का टैंक बनवाने और प्रभावित लोगों के बेहतर उपचार की मांग रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने ज्योलीकोट में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भी पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान हेम आर्य ने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर क्षेत्र की खराब पेयजल लाइनों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। अधिकारी गाड़िया ने आश्वासन दिया कि बुधवार को क्षेत्र की पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया जाएगा और खराब लाइनों को तत्काल बदलने की कार्रवाई की जाएगी। हेम आर्य ने मृतक परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट से वार्ता करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है।4
- नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया। सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया। बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।3
- चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षणचम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण1