logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर

6 hrs ago
user_The Public Matter
The Public Matter
पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
6 hrs ago

आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • तामली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक तामली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक चम्पावत, 08 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में थाना तामली पुलिस द्वारा तामली इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष तामली कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फेक वीडियो कॉल, फेक लिंक और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राहवीर योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर 1090, 1930, 1933 एवं 112 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। चम्पावत पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, नशे और सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
    1
    तामली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
तामली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
चम्पावत, 08 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में थाना तामली पुलिस द्वारा तामली इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थानाध्यक्ष तामली कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फेक वीडियो कॉल, फेक लिंक और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राहवीर योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर 1090, 1930, 1933 एवं 112 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
चम्पावत पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, नशे और सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर
    1
    आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर
आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • स्लग- लोनिवि इंजीनियर से मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार स्थान- खटीमा, ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो- 9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध में इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार भी किया। मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है, जब बाजपुर के लेवड़ा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजीव गौड़, अपर सहायक अभियंता काशीपुर के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। आरोप है कि उनके चेहरे पर कीचड़ पोता गया, जिसे इंजीनियर्स ने अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक घटना बताया।घटना के विरोध में खटीमा लोक निर्माण विभाग के खण्ड स्तरीय डिप्लोमा इंजीनियर्स इकाई ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। इंजीनियर्स ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।वहीं, विरोध स्वरूप डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार किया। इंजीनियर्स का कहना है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार, गिरीश भट्ट सहित अपर सहायक अभियंता पीयूष शर्मा, ललित बिष्ट, गिरीश लोहनी, आदर्श, ईश्वर जोशी, हरीश कुमार, योगेश और विमल भट्ट समेत कई इंजीनियर्स मौजूद रहे। बाइट -1 पीयूष शर्मा अपर सहायक सहायक अभियंता खटीमा बाइट -2 तुषार सैनी उपजिलाधिकारी खटीमा
    1
    स्लग- लोनिवि इंजीनियर से मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार

स्थान- खटीमा, ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो- 9758494633


एंकर/विजुअल -खटीमा में लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध में इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार भी किया। मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है, जब बाजपुर के लेवड़ा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजीव गौड़, अपर सहायक अभियंता काशीपुर के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। आरोप है कि उनके चेहरे पर कीचड़ पोता गया, जिसे इंजीनियर्स ने अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक घटना बताया।घटना के विरोध में खटीमा लोक निर्माण विभाग के खण्ड स्तरीय डिप्लोमा इंजीनियर्स इकाई ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। इंजीनियर्स ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।वहीं, विरोध स्वरूप डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार किया। इंजीनियर्स का कहना है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार, गिरीश भट्ट सहित अपर सहायक अभियंता पीयूष शर्मा, ललित बिष्ट, गिरीश लोहनी, आदर्श, ईश्वर जोशी, हरीश कुमार, योगेश और विमल भट्ट समेत कई इंजीनियर्स मौजूद रहे।


बाइट -1 पीयूष शर्मा अपर सहायक सहायक अभियंता खटीमा
बाइट -2  तुषार सैनी उपजिलाधिकारी खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    10 hrs ago
  • ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी के बीच भाजपा नेता हेम आर्य ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हेम आर्य ने कहा कि दूषित पानी के कारण तीन लोगों की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर नया पानी का टैंक बनवाने और प्रभावित लोगों के बेहतर उपचार की मांग रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने ज्योलीकोट में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भी पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान हेम आर्य ने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर क्षेत्र की खराब पेयजल लाइनों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। अधिकारी गाड़िया ने आश्वासन दिया कि बुधवार को क्षेत्र की पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया जाएगा और खराब लाइनों को तत्काल बदलने की कार्रवाई की जाएगी। हेम आर्य ने मृतक परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट से वार्ता करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है।
    4
    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी के बीच भाजपा नेता हेम आर्य ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हेम आर्य ने कहा कि दूषित पानी के कारण तीन लोगों की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर नया पानी का टैंक बनवाने और प्रभावित लोगों के बेहतर उपचार की मांग रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने ज्योलीकोट में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भी पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
इस दौरान हेम आर्य ने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर क्षेत्र की खराब पेयजल लाइनों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। अधिकारी गाड़िया ने आश्वासन दिया कि बुधवार को क्षेत्र की पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया जाएगा और खराब लाइनों को तत्काल बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
हेम आर्य ने मृतक परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट से वार्ता करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है।
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    13 min ago
  • नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया। सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया। बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।
    3
    नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान
नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया।
सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया।
बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
    1
    कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
    3
    एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी 
कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत  मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी  देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन  जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षणचम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण
    1
    चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षणचम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण
चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.