logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के माधौगढ़ कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को चितौरा स्टैंड पर सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन के माधौगढ़ कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को चितौरा स्टैंड पर सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • आज 13 अप्रैल 2026 का दिन, आसरा कॉलोनी मंय बसे विवेकानंद सेवा बस्ती म भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कै पावन मौके प मुफ्त स्वास्थ्य सेवा कैंप लगाय गओ। इ कैंप म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कै डॉक्टरन की टीम पूरे लगन अउ सेवा भाव से बस्ती के लोगन क इलाज करी। टीम की अगुवाई वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता न करी। संग म डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. विजय राव, डॉ. बी.एस. पटेल, प्रीति सिंह (सलाहकार), सुनील कुमार (दांत देखइया), अंकित (दवाई बांटइया) अउ जोया खान (समाज सेविका) मौजूद रहीं। कैंप म कुल 107 मरीजन क जाँच-परख करी गइ अउ जरूरत मुताबिक मुफ्त दवाई बंटीं। बस्ती के बूढ़-पुरनिया, जवान अउ लरिका सब्बै न इ सेवा कै भरपूर फायदा उठायो। कार्यक्रम की सुरुआत फीता काट के अउ डॉ. अंबेडकर जी की मूर्ति प फूल चढ़ा के करी गइ। इ मौके प झांसी विभाग कै सेवा प्रमुख पूरन लाल, सह जिला संघचालक शिवराम, सह नगर कार्यवाह सुशील तिवारी, नगर सेवा प्रमुख सीताराम हुका, जिला सेवा भारती सदस्य महेंद्र कौशल, रमाकांत, रूपनारायण शास्त्री, रामकृपाल, हरिश्चंद्र, अभिषेक, अनूप कुशवाहा, आशीष द्विवेदी अउ अनूप दीक्षित समेत नगर कै कई कार्यकर्ता मौजूद रहैं। अंत म, सब्बै कार्यकर्तन कै सहयोग सराहे लायक रहौ अउ बस्ती के लोगन न कहौ—ऐसन सेवा के काम बार-बार होत रहैं, तौ सबकी सेहत बढ़िया रहै। सवाई भैया-हरन कों छोटू भैया अखिलेश सोनी पत्रकार की ओर से फिर से राम-राम। 👉 अगर आप बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल देखना चाहत हौ, तौ हमारो चैनल क लाइक करौ, शेयर करौ अउ सब्सक्राइब करन ना भूलौ।
    1
    आज 13 अप्रैल 2026 का दिन, आसरा कॉलोनी मंय बसे विवेकानंद सेवा बस्ती म भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कै पावन मौके प मुफ्त स्वास्थ्य सेवा कैंप लगाय गओ।
इ कैंप म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कै डॉक्टरन की टीम पूरे लगन अउ सेवा भाव से बस्ती के लोगन क इलाज करी। टीम की अगुवाई वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता न करी। संग म डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. विजय राव, डॉ. बी.एस. पटेल, प्रीति सिंह (सलाहकार), सुनील कुमार (दांत देखइया), अंकित (दवाई बांटइया) अउ जोया खान (समाज सेविका) मौजूद रहीं।
कैंप म कुल 107 मरीजन क जाँच-परख करी गइ अउ जरूरत मुताबिक मुफ्त दवाई बंटीं। बस्ती के बूढ़-पुरनिया, जवान अउ लरिका सब्बै न इ सेवा कै भरपूर फायदा उठायो।
कार्यक्रम की सुरुआत फीता काट के अउ डॉ. अंबेडकर जी की मूर्ति प फूल चढ़ा के करी गइ।
इ मौके प झांसी विभाग कै सेवा प्रमुख पूरन लाल, सह जिला संघचालक शिवराम, सह नगर कार्यवाह सुशील तिवारी, नगर सेवा प्रमुख सीताराम हुका, जिला सेवा भारती सदस्य महेंद्र कौशल, रमाकांत, रूपनारायण शास्त्री, रामकृपाल, हरिश्चंद्र, अभिषेक, अनूप कुशवाहा, आशीष द्विवेदी अउ अनूप दीक्षित समेत नगर कै कई कार्यकर्ता मौजूद रहैं।
अंत म, सब्बै कार्यकर्तन कै सहयोग सराहे लायक रहौ अउ बस्ती के लोगन न कहौ—ऐसन सेवा के काम बार-बार होत रहैं, तौ सबकी सेहत बढ़िया रहै।
सवाई भैया-हरन कों छोटू भैया अखिलेश सोनी पत्रकार की ओर से फिर से राम-राम।
👉 अगर आप बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल देखना चाहत हौ, तौ हमारो चैनल क लाइक करौ, शेयर करौ अउ सब्सक्राइब करन ना भूलौ।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। बाईट -पीड़ित
    3
    जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। 
बाईट -पीड़ित
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय आज़ जालौन नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया देखें खास रिपोर्ट
    1
    नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश 
जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय आज़ जालौन नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया 
देखें खास रिपोर्ट
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मानसरोवर थाना पुलिस ने नाविक अस्पताल के मालिक डॉक्टर सोमदेव बंसल को हिरासत में लिया एडवोकेटहेमंत संगीत संत के संघर्ष की हुईजीत।
    1
    मानसरोवर थाना पुलिस ने नाविक अस्पताल के मालिक डॉक्टर सोमदेव बंसल को हिरासत में लिया एडवोकेटहेमंत संगीत संत के संघर्ष की हुईजीत।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। जालौन नगर के वार्ड संख्या 8 के मोहल्ला शाहगंज, तोपखाना और खटीकान में सभासद रीना देवी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना अनुमति के घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी उपभोक्ता पर यह व्यवस्था जबरन लागू नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे खासकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। साथ ही, संबंधित वेबसाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं आरोप लगाते हुए मांग की है कि जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों पर तत्काल रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार विकल्प उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान गोल्डी अवस्थी, अशफाक राईन, नफीस खान, सूरज प्रजापति, रहीसा बेगम, सकीरा, आयशा, अनीशा और फातमा सहित कई लोग मौजूद रहे। फिलहाल अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लोगों को राहत मिल पाती है या नहीं।
    1
    जालौन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
जालौन नगर के वार्ड संख्या 8 के मोहल्ला शाहगंज, तोपखाना और खटीकान में सभासद रीना देवी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया।
लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना अनुमति के घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी उपभोक्ता पर यह व्यवस्था जबरन लागू नहीं की जाएगी।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे खासकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। साथ ही, संबंधित वेबसाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं आरोप लगाते हुए मांग की है कि जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों पर तत्काल रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार विकल्प उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान गोल्डी अवस्थी, अशफाक राईन, नफीस खान, सूरज प्रजापति, रहीसा बेगम, सकीरा, आयशा, अनीशा और फातमा सहित कई लोग मौजूद रहे।
फिलहाल अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लोगों को राहत मिल पाती है या नहीं।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • रामपुरा, जालौन। प्रधानमंत्री द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देशानुसार थाना रामपुरा परिसर में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक में थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज सिद्धपुरा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक शिव श्याम पांडे, हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा एवं महिला कांस्टेबलो सहित क्षेत्र की नारी शक्ति एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहा। बैठक के अंत में महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
    4
    रामपुरा, जालौन। प्रधानमंत्री द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देशानुसार थाना रामपुरा परिसर में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
बैठक में थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज सिद्धपुरा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक शिव श्याम पांडे, हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा एवं महिला कांस्टेबलो सहित क्षेत्र की नारी शक्ति एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहा। बैठक के अंत में महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.