logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा,जबरन लगाने के आरोप। जालौन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। जालौन नगर के वार्ड संख्या 8 के मोहल्ला शाहगंज, तोपखाना और खटीकान में सभासद रीना देवी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना अनुमति के घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी उपभोक्ता पर यह व्यवस्था जबरन लागू नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे खासकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। साथ ही, संबंधित वेबसाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं आरोप लगाते हुए मांग की है कि जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों पर तत्काल रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार विकल्प उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान गोल्डी अवस्थी, अशफाक राईन, नफीस खान, सूरज प्रजापति, रहीसा बेगम, सकीरा, आयशा, अनीशा और फातमा सहित कई लोग मौजूद रहे। फिलहाल अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लोगों को राहत मिल पाती है या नहीं।

2 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा,जबरन लगाने के आरोप। जालौन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। जालौन नगर के वार्ड संख्या 8 के मोहल्ला शाहगंज, तोपखाना और खटीकान में सभासद रीना देवी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना अनुमति के घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी उपभोक्ता पर यह व्यवस्था जबरन लागू नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे खासकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। साथ ही, संबंधित वेबसाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं आरोप लगाते हुए मांग की है कि जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों पर तत्काल रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार विकल्प उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान गोल्डी अवस्थी, अशफाक राईन, नफीस खान, सूरज प्रजापति, रहीसा बेगम, सकीरा, आयशा, अनीशा और फातमा सहित कई लोग मौजूद रहे। फिलहाल अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लोगों को राहत मिल पाती है या नहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
    1
    माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।  शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय आज़ जालौन नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया देखें खास रिपोर्ट
    1
    नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश 
जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय आज़ जालौन नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया 
देखें खास रिपोर्ट
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहब की प्रतिमा लगभग 30 वर्ष पुर्व गांव के गंगाराम s/o भैरम और अभिनन्द पुत्र गंगाराम और अमरकीर्ति पुत्ररी गंगाराम और शान्ति वाइफ गंगाराम जिनके द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है, और 14 अप्रैल को कोई भी कार्य नहीं करने की धमकी देते है,!
    1
    ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहब की प्रतिमा लगभग 30 वर्ष पुर्व गांव के गंगाराम s/o भैरम और अभिनन्द पुत्र गंगाराम और अमरकीर्ति पुत्ररी गंगाराम और शान्ति वाइफ गंगाराम जिनके द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है, और 14 अप्रैल को कोई भी कार्य नहीं करने की धमकी देते है,!
    user_जय भीम जय भारत जय संविधान
    जय भीम जय भारत जय संविधान
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल प्रदान 📍 जालौन। एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल ने की, जबकि निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की मेहनत का परिणाम परीक्षा परिणाम में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो छात्र स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न होकर आगे और अधिक परिश्रम करें। परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विधि अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, नंदकुमार राठौर, रश्मि गुप्ता एवं मीनाक्षी दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने मेधावियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता एवं शिखा गुप्ता ने किया।
    1
    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल प्रदान
📍 जालौन।
एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल ने की, जबकि निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की मेहनत का परिणाम परीक्षा परिणाम में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो छात्र स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न होकर आगे और अधिक परिश्रम करें।
परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विधि अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, नंदकुमार राठौर, रश्मि गुप्ता एवं मीनाक्षी दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने मेधावियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता एवं शिखा गुप्ता ने किया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान कदौरा कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी सोनू पुत्र सद्दू तथा उसके एक साथी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायलों की पहचान कदौरा कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी सोनू पुत्र सद्दू तथा उसके एक साथी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन : महिला संग दबंगों ने दिखाई क्रूरता ➡महिला व उसके पुत्र को जमकर पीटा ➡मारपीट करने में एक महिला भी शामिल ➡सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात ➡जालौन कोतवाली के अकोडी दुबे का मामला
    1
    जालौन : महिला संग दबंगों ने दिखाई क्रूरता
➡महिला व उसके पुत्र को जमकर पीटा
➡मारपीट करने में एक महिला भी शामिल
➡सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
➡जालौन कोतवाली के अकोडी दुबे का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से स्मार्ट मीटर के विरोध की खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल आज़ जालौन तहसील में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से स्मार्ट मीटर के विरोध की खबर दिखाने जा रहे हैं 
दरअसल आज़ जालौन तहसील में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.