Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत नाजुक कदौरा (जालौन)। सोमवार शाम करीब 4 बजे कदौरा-चतेला तिराहा स्थित अकील शाह होटल के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान कदौरा कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी सोनू पुत्र सद्दू तथा उसके एक साथी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
Ranu Mansuri पत्रकार
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत नाजुक कदौरा (जालौन)। सोमवार शाम करीब 4 बजे कदौरा-चतेला तिराहा स्थित अकील शाह होटल के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान कदौरा कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी सोनू पुत्र सद्दू तथा उसके एक साथी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान कदौरा कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी सोनू पुत्र सद्दू तथा उसके एक साथी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।2
- जालौन : महिला संग दबंगों ने दिखाई क्रूरता ➡महिला व उसके पुत्र को जमकर पीटा ➡मारपीट करने में एक महिला भी शामिल ➡सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात ➡जालौन कोतवाली के अकोडी दुबे का मामला1
- माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहब की प्रतिमा लगभग 30 वर्ष पुर्व गांव के गंगाराम s/o भैरम और अभिनन्द पुत्र गंगाराम और अमरकीर्ति पुत्ररी गंगाराम और शान्ति वाइफ गंगाराम जिनके द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है, और 14 अप्रैल को कोई भी कार्य नहीं करने की धमकी देते है,!1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- सिकंदरा क्षेत्र के पटेल नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान परौख गांव में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विनोद नायक परौख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया था। इसके बाद जैसे ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी ने इसे बड़ी क्षति बताया है। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे यमुना नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे, सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे गंभीर रूप से हुए घायल ! इलाज के दौरान कार चालक व्यापारी नीरज गुप्ता की हुई मौत, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-बंगरा मार्ग का हादसा3