logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Nakhun. She.. Bimar.. Ki.. Pahchan. Kren. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur. I8GS_iReyNs

8 hrs ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

Nakhun. She.. Bimar.. Ki.. Pahchan. Kren. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur. I8GS_iReyNs

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई।
पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं।
इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत । स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है। शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    2
    झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत ।
स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है।
शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुकन्या का लाभ ले
    1
    सुकन्या का लाभ ले
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati के निर्देशों पर बसपा समर्थकों ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर “लखनऊ चलो” अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता फैलाते हुए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को Ambedkar Jayanti के मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Park में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बसपा नेताओं का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है। गांव-गांव जाकर किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। पार्टी का मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों में एकजुटता का संदेश जाएगा।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर ।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati के निर्देशों पर बसपा समर्थकों ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर “लखनऊ चलो” अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता फैलाते हुए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को Ambedkar Jayanti के मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Park में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
बसपा नेताओं का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है।
गांव-गांव जाकर किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। पार्टी का मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों में एकजुटता का संदेश जाएगा।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गेहूं से भरी ट्राली के नीचे दबाने से किशोर की हुई मौत, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव निपनिया की घटना
    1
    जालौन : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गेहूं से भरी ट्राली के नीचे दबाने से किशोर की हुई मौत, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल  डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव निपनिया की घटना
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.