logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

7 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई।
पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं।
इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए, जिससे सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के शोभायात्राएं निकाली जा सकें और जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।
    1
    जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए, जिससे सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के शोभायात्राएं निकाली जा सकें और जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने जनपद औरैया के क्रांतिकारियों की भूमि और यह नगर में मीटिंग की राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने का सभी श्रवण समाज से निवेदन किया एवं आवाहन किया उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सरकार बनाने जा रही है कृपया ज्यादा से ज्यादा श्रवण समाज समर्थन करें स्वागत सम्मान समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे आचार्य मुखिया पंडित जी, अंजुल चौबे ,आरती नंदन तिवारी, अनुराग पांडे जी ,विमल पांडेय, गौरव बाजपेई, सौरभ पांडे,राजमणि उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज अवस्थी, पंकज मिश्रा, एवं सैकड़ो की संख्या में सभी लोग उपस्थित रहे मंत्र पूजन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया एवं जनपद औरैया वासीयो से आग्रह किया गया राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का तीनों सीटों पर ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट और समर्थन करें जिससे आने वाले समय में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रत्याशी विजय घोषित हो
    1
    राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने जनपद औरैया के क्रांतिकारियों की भूमि और यह नगर में मीटिंग की 
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने का सभी श्रवण समाज से निवेदन किया एवं आवाहन किया उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सरकार बनाने जा रही है 
कृपया ज्यादा से ज्यादा श्रवण समाज समर्थन करें स्वागत सम्मान समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे 
आचार्य मुखिया पंडित जी, अंजुल चौबे ,आरती नंदन तिवारी, अनुराग पांडे जी ,विमल पांडेय, गौरव बाजपेई, सौरभ पांडे,राजमणि उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज अवस्थी, पंकज मिश्रा, एवं सैकड़ो की संख्या में सभी लोग उपस्थित रहे 
मंत्र पूजन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया 
एवं जनपद औरैया वासीयो से आग्रह किया गया राष्ट्रीय 
अधिकार मोर्चा का तीनों सीटों पर
ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट और समर्थन करें जिससे आने वाले समय में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रत्याशी विजय घोषित हो
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे औरैया निवासी सिपाही गौरव कुमार उर्फ राजन श्रीवास्तव की शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टड़ियावां क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब वह नहर में स्नान कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सिपाही का शव बरामद कर लिया। मृतक गौरव कुमार शहर के सत्तेवर मोहल्ले के निवासी थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
    3
    हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे औरैया निवासी सिपाही गौरव कुमार उर्फ राजन श्रीवास्तव की शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टड़ियावां क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब वह नहर में स्नान कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सिपाही का शव बरामद कर लिया।
मृतक गौरव कुमार शहर के सत्तेवर मोहल्ले के निवासी थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह* वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें। आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।
    1
    *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह*
वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा  स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं  उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें।
आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देखने बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शन औरैया जिले के अजीतमल विकास खंड के ग्राम अमावता में आयोजित दो दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में रावण–वाणासुर संवाद, जनक विलाप, विशाल धनुष यज्ञ एवं परशुराम–लक्ष्मण संवाद जैसे प्रमुख दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा। रामलीला का मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच का संचालन गजराज सिंह गुर्जर ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। मंचन में राम विजय शर्मा ने भगवान राम की भूमिका निभाई, जबकि सत्यव्रत तिवारी ने लक्ष्मण और संदीप मिश्रा ने परशुराम के किरदार को जीवंत किया। जनक की भूमिका में विशाल सिंह सेंगर, रावण के रूप में राम संजीवन द्विवेदी तथा वाणासुर के पात्र में राजन सिंह सेंगर ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान टार्जन भदौरिया ने अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं नृत्य कलाकार दिव्या, प्रीती और अंजली की प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। रामलीला के इस भव्य आयोजन को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजनकर्ता जयकरन सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता को मजबूत करते हैं।
    1
    रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देखने बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शन
औरैया जिले के अजीतमल विकास खंड के ग्राम अमावता में आयोजित दो दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में रावण–वाणासुर संवाद, जनक विलाप, विशाल धनुष यज्ञ एवं परशुराम–लक्ष्मण संवाद जैसे प्रमुख दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा।
रामलीला का मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच का संचालन गजराज सिंह गुर्जर ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।
मंचन में राम विजय शर्मा ने भगवान राम की भूमिका निभाई, जबकि सत्यव्रत तिवारी ने लक्ष्मण और संदीप मिश्रा ने परशुराम के किरदार को जीवंत किया। जनक की भूमिका में विशाल सिंह सेंगर, रावण के रूप में राम संजीवन द्विवेदी तथा वाणासुर के पात्र में राजन सिंह सेंगर ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान टार्जन भदौरिया ने अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं नृत्य कलाकार दिव्या, प्रीती और अंजली की प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया।
रामलीला के इस भव्य आयोजन को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजनकर्ता जयकरन सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता को मजबूत करते हैं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अक्षयतृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम की जन्म जयंती पर रथ शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से श्री भूतेश्वर मंदिर औरैया से निकाली जाएगी कृपया आप सभी सनातनी सादर आमंत्रित है
    1
    अक्षयतृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम की जन्म जयंती पर रथ शोभायात्रा 
दोपहर 3:00 बजे से श्री भूतेश्वर मंदिर औरैया से निकाली जाएगी
कृपया आप सभी सनातनी सादर आमंत्रित है
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
    1
    औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गेंहू के खोतों में लगी भीषण आग से किसानों में मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड बिधूना के ग्राम उसराहा में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेतों में आग लगा दी, जिससे करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के सामने वे बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत राख में बदल चुकी थी। इस अग्निकांड में शैलेंद्र भदौरिया, सतीश भदौरिया उसराहा, प्रमोद यादव, लज्जाराम यादव, शिवपाल यादव, अनिल यादव, सुरेश नागर, रामप्रकाश दोहरे, इंद्रेश यादव, सुभाष यादव, राधे पाल, रामनरेश यादव और शिशुपाल यादव सहित कई किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी गांव तक नुकसान पहुंचा और भारत सिंह के घर को भी क्षति हुई। पूर्व प्रधान विटोलकुंवर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, डाक्टर घनश्याम सिंह सेंगर, सुखराम सिंह भदौरिया, किरन सिंह भदौरिया, योगेश राजावत, ब्रजमोहन सिंह सेंगर और अखिलेश शाक्य ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कराकर शासन स्तर से मदद दिलाई जाएगी।
    1
    गेंहू के खोतों में लगी भीषण आग से किसानों में मचा हाहाकार
औरैया जिले के विकास खंड बिधूना के ग्राम उसराहा में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेतों में आग लगा दी, जिससे करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया।
बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के सामने वे बेबस नजर आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत राख में बदल चुकी थी। इस अग्निकांड में शैलेंद्र भदौरिया, सतीश भदौरिया उसराहा, प्रमोद यादव, लज्जाराम यादव, शिवपाल यादव, अनिल यादव, सुरेश नागर, रामप्रकाश दोहरे, इंद्रेश यादव, सुभाष यादव, राधे पाल, रामनरेश यादव और शिशुपाल यादव सहित कई किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
आग की चपेट में आकर पड़ोसी गांव तक नुकसान पहुंचा और भारत सिंह के घर को भी क्षति हुई। पूर्व प्रधान विटोलकुंवर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, डाक्टर घनश्याम सिंह सेंगर, सुखराम सिंह भदौरिया, किरन सिंह भदौरिया, योगेश राजावत, ब्रजमोहन सिंह सेंगर और अखिलेश शाक्य ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कराकर शासन स्तर से मदद दिलाई जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.