logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजवादी जिला कार्यालय पर मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

2 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

समाजवादी जिला कार्यालय पर मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
    1
    औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गेंहू के खोतों में लगी भीषण आग से किसानों में मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड बिधूना के ग्राम उसराहा में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेतों में आग लगा दी, जिससे करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के सामने वे बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत राख में बदल चुकी थी। इस अग्निकांड में शैलेंद्र भदौरिया, सतीश भदौरिया उसराहा, प्रमोद यादव, लज्जाराम यादव, शिवपाल यादव, अनिल यादव, सुरेश नागर, रामप्रकाश दोहरे, इंद्रेश यादव, सुभाष यादव, राधे पाल, रामनरेश यादव और शिशुपाल यादव सहित कई किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी गांव तक नुकसान पहुंचा और भारत सिंह के घर को भी क्षति हुई। पूर्व प्रधान विटोलकुंवर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, डाक्टर घनश्याम सिंह सेंगर, सुखराम सिंह भदौरिया, किरन सिंह भदौरिया, योगेश राजावत, ब्रजमोहन सिंह सेंगर और अखिलेश शाक्य ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कराकर शासन स्तर से मदद दिलाई जाएगी।
    1
    गेंहू के खोतों में लगी भीषण आग से किसानों में मचा हाहाकार
औरैया जिले के विकास खंड बिधूना के ग्राम उसराहा में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेतों में आग लगा दी, जिससे करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया।
बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के सामने वे बेबस नजर आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत राख में बदल चुकी थी। इस अग्निकांड में शैलेंद्र भदौरिया, सतीश भदौरिया उसराहा, प्रमोद यादव, लज्जाराम यादव, शिवपाल यादव, अनिल यादव, सुरेश नागर, रामप्रकाश दोहरे, इंद्रेश यादव, सुभाष यादव, राधे पाल, रामनरेश यादव और शिशुपाल यादव सहित कई किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
आग की चपेट में आकर पड़ोसी गांव तक नुकसान पहुंचा और भारत सिंह के घर को भी क्षति हुई। पूर्व प्रधान विटोलकुंवर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, डाक्टर घनश्याम सिंह सेंगर, सुखराम सिंह भदौरिया, किरन सिंह भदौरिया, योगेश राजावत, ब्रजमोहन सिंह सेंगर और अखिलेश शाक्य ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कराकर शासन स्तर से मदद दिलाई जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया में आग का भीषण तांडव: पुर्वा भदौरिया में 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा कोहराम मातवी : ​बेला/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंथवा मोड़ के पास स्थित पुर्वा भदौरिया में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज और विकराल थीं कि देखते ही देखते उन्होंने एक बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के किसानों में दहशत फैल गई और कोहराम मच गया। स्थानीय लोग तुरंत अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए और तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भयानक अग्निकांड में तकरीबन 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। किसानों के खून-पसीने की महीनों की गाढ़ी कमाई और फसल चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई, जिससे पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने अन्नदाताओं को गहरा आर्थिक आघात पहुंचाया है। अब पीड़ित किसानों ने भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
    1
    औरैया में आग का भीषण तांडव: पुर्वा भदौरिया में 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा कोहराम
मातवी : ​बेला/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंथवा मोड़ के पास स्थित पुर्वा भदौरिया में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज और विकराल थीं कि देखते ही देखते उन्होंने एक बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के किसानों में दहशत फैल गई और कोहराम मच गया। स्थानीय लोग तुरंत अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए और तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भयानक अग्निकांड में तकरीबन 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। किसानों के खून-पसीने की महीनों की गाढ़ी कमाई और फसल चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई, जिससे पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने अन्नदाताओं को गहरा आर्थिक आघात पहुंचाया है। अब पीड़ित किसानों ने भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री संकट मोचन मंदिर धर्मशाला में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में शामिल हुआ जिसमें मुख्य रूप से मौजूद जिलाधिकारी औरैया श्री इंद्रमणि त्रिपाठी जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भुवन प्रकाश गुप्ता जी व अन्य सम्मानित जन।
    4
    श्री संकट मोचन मंदिर धर्मशाला में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में शामिल हुआ जिसमें मुख्य रूप से मौजूद जिलाधिकारी औरैया श्री इंद्रमणि त्रिपाठी जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भुवन प्रकाश गुप्ता जी व अन्य सम्मानित जन।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर देवकली चौकी, जालौन चौराहा से रिलायंस पेट्रोल पम्प व औरैया-इटावा मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा व सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खनन, एआरटीओ और जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को सीज किया और 28 वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल ₹7,85,500 का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान एक डंपर चालक टीम को देखकर भागने लगा, जिसे करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    4
    जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर देवकली चौकी, जालौन चौराहा से रिलायंस पेट्रोल पम्प व औरैया-इटावा मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा व सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खनन, एआरटीओ और जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को सीज किया और 28 वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल ₹7,85,500 का जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग के दौरान एक डंपर चालक टीम को देखकर भागने लगा, जिसे करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by MV news (RNI-33081/78)
    1
    Post by MV news  (RNI-33081/78)
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!
    1
    इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु केयर टेकर को निर्देश दिए गए।
    4
    जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं  का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु  केयर टेकर को निर्देश दिए गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.