समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह* वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें। आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।

- औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।1
- गेंहू के खोतों में लगी भीषण आग से किसानों में मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड बिधूना के ग्राम उसराहा में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेतों में आग लगा दी, जिससे करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के सामने वे बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत राख में बदल चुकी थी। इस अग्निकांड में शैलेंद्र भदौरिया, सतीश भदौरिया उसराहा, प्रमोद यादव, लज्जाराम यादव, शिवपाल यादव, अनिल यादव, सुरेश नागर, रामप्रकाश दोहरे, इंद्रेश यादव, सुभाष यादव, राधे पाल, रामनरेश यादव और शिशुपाल यादव सहित कई किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी गांव तक नुकसान पहुंचा और भारत सिंह के घर को भी क्षति हुई। पूर्व प्रधान विटोलकुंवर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, डाक्टर घनश्याम सिंह सेंगर, सुखराम सिंह भदौरिया, किरन सिंह भदौरिया, योगेश राजावत, ब्रजमोहन सिंह सेंगर और अखिलेश शाक्य ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कराकर शासन स्तर से मदद दिलाई जाएगी।1
- औरैया में आग का भीषण तांडव: पुर्वा भदौरिया में 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा कोहराम मातवी : बेला/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंथवा मोड़ के पास स्थित पुर्वा भदौरिया में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज और विकराल थीं कि देखते ही देखते उन्होंने एक बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के किसानों में दहशत फैल गई और कोहराम मच गया। स्थानीय लोग तुरंत अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए और तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भयानक अग्निकांड में तकरीबन 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। किसानों के खून-पसीने की महीनों की गाढ़ी कमाई और फसल चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई, जिससे पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने अन्नदाताओं को गहरा आर्थिक आघात पहुंचाया है। अब पीड़ित किसानों ने भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।1
- श्री संकट मोचन मंदिर धर्मशाला में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में शामिल हुआ जिसमें मुख्य रूप से मौजूद जिलाधिकारी औरैया श्री इंद्रमणि त्रिपाठी जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भुवन प्रकाश गुप्ता जी व अन्य सम्मानित जन।4
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर देवकली चौकी, जालौन चौराहा से रिलायंस पेट्रोल पम्प व औरैया-इटावा मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा व सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खनन, एआरटीओ और जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को सीज किया और 28 वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल ₹7,85,500 का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान एक डंपर चालक टीम को देखकर भागने लगा, जिसे करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- Post by दिलीप कुमार4
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!1
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु केयर टेकर को निर्देश दिए गए।4