Shuru
Apke Nagar Ki App…
दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
Arvind sharma kanpur dehat
दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहब की प्रतिमा लगभग 30 वर्ष पुर्व गांव के गंगाराम s/o भैरम और अभिनन्द पुत्र गंगाराम और अमरकीर्ति पुत्ररी गंगाराम और शान्ति वाइफ गंगाराम जिनके द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है, और 14 अप्रैल को कोई भी कार्य नहीं करने की धमकी देते है,!1
- जालौन : महिला संग दबंगों ने दिखाई क्रूरता ➡महिला व उसके पुत्र को जमकर पीटा ➡मारपीट करने में एक महिला भी शामिल ➡सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात ➡जालौन कोतवाली के अकोडी दुबे का मामला1
- नोएडा सेक्टर 65 से बड़ी खबर 💼 सैलरी को लेकर कर्मचारियों में नाराज़गी तेज नोएडा सेक्टर 65 में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच सैलरी को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। समय पर वेतन न मिलने और भुगतान में कटौती जैसी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर आवाज़ उठानी शुरू कर दी है। ✊ कर्मचारियों का कहना है कि मेहनत के मुताबिक पूरा और समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है। ✊ यूनियन के माध्यम से अपनी मांगों को मजबूती से रखने की तैयारी चल रही है। 📢 कर्मचारियों ने साफ कहा — "जब तक हक नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा!" 🔴 क्या प्रशासन और कंपनी इस मुद्दे पर जल्द कोई कदम उठाएगी?2
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आर्यन पब्लिक स्कूल में जिला की बैठक सम्पन्न -अनिवार्य टीईटी से मुक्ति के लिए एबीआरएसएम कर रहा निर्णायक संघर्ष उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल उरई में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी व श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी। सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही वो विभागीय पद से मुक्त हो गए हों लेकिन संगठन के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। जिला महामंत्री ने पदाधिकारियों द्वारा बताई गई शिक्षक समस्याओं के निराकरण की रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों- वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, पंच परिवर्तन, 'मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ' पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने विगत सदस्यता अभियान पर चर्चा की और शीघ्र जिला इकाई का निर्वाचन कराने का सुझाव दिया। बैठक में जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने संगठन विस्तार व कार्यकर्ता निर्माण पर चर्चा की। बैठक को जिला मंत्री राजा सिंह, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राजदेवर, जिला सदस्यता प्रभारी रियायत बेग, विनय मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, छुन्ना प्रसाद, राजेंद्र सेंगर, विनयदीप तिवारी, देवीचरण प्रजापति, पवन प्रजापति, दशरथ पाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, हरेंद्र ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब, सौरभ श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, अनूप निगम, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक पुरवार, आलोक गुप्ता, कप्तान सिंह, सौरभ सोनी, बृजेन्द्र शेखर, बृजेन्द्र पाठक, मुकेश सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर, मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1